F. ईंधन

Total Questions: 53

1. निम्न में से कौन प्राकृतिक इंधन है? [U.P.P.C.S. (Pre) 1990]

Correct Answer: (d) पेट्रोलियम
Solution:उट्रोलियम पदार्थ प्राकृतिक ईंधन के अंतर्गत आते हैं। ये पृथ्वी के भीतर दबे जीवाश्मों से निर्मित होते है। अन्य विकल्पों में कोक तथा टार कोयले या लकड़ी के मंजन आसवन से प्राप्त कर लेते हैं, जबकि कोल गैस को कृत्रिम तरीके से बनाया जा सकता है।

2. निम्नलिखित जीवाश्म ईंधनों में से कौन स्वच्छतम ईंधन है? [U.P.P.S.C. (R.I.) 2014]

Correct Answer: (c) प्राकृतिक गैस
Solution:कोयला, पेट्रोल, प्राकृतिक गैस व डीजल जीवाश्म ईंधनों में प्राकृतिक गैस स्वच्छतम ईंधन है, क्योंकि प्राकृतिक गैस बहुत कम मात्रा में प्रदूषणकारी गैसे उत्सर्जित करती है।

3. निम्नलिखित में से कौन जीवाश्म ईंधन है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2016]

Correct Answer: (d) प्राकृतिक गैस
Solution:प्राकृतिक गैस (Natural Gas) एक महत्वपूर्ण जीवाश्म ईंधन (Fossil Fuel) है। यह आसानी से जलती है और अधिक मात्रा में ऊष्मा उत्पन्न करती है। इसमें मुख्य रूप से मीथेन (लगभग 95%) तथा थोड़ी मात्राओं में एथेन, प्रोपेन आदि गैसे होती है।

4. निम्नलिखित में से किस एक का अधिकतम ईंधन मान होता है? [I.A.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (a) हाइड्रोजन
Solution:किसी ईंधन का ऊष्मीय मान ऊष्मा की वह मात्रा है, जो उस ईंधन के एक ग्राम को वायु या ऑक्सीजन में पूर्णतः जलाने के पश्चात प्राप्त होती है। सभी ईवनों में हाइड्रोजन का ऊष्मीय मान सबसे अधिक होता है। हाइड्रोजन का उपयोग रकिट ईंधन के रूप में तथा उच्च ताप उत्पन्न करने वाले ज्वालकों में किया जाता है। हाइड्रोजन गैस का 150, चारकोल का 33, प्राकृतिक गैस का 33-50 तथा गैसोलीन का 50 ईंधन मान होता है।

5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2020]

1. कोयले की राख (Coal-ash) में आर्सेनिक, सीसा और पारद अंतर्विष्ट होते हैं।

2. कोयला संचालित विद्युत संयंत्र पर्यावरण में सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन के ऑक्साइड उत्सर्जित करते हैं।

3. भारतीय कोयले में राख की अधिक मात्रा पाई जाती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (d) 1, 2 और 3
Solution:कोयले के दहन के पश्चात शेष अपशिष्ट ही कोयले की राख है। भारत में कोयले की निम्न गुणवत्ता के पाए जाने के कारण इनमें राख की अधिक मात्रा पाई जाती हैं। सामान्यतः भारतीय कोयले में राख की मात्रा 25%-45% तक होती है जबकि आयतित कोयले में राख की मात्रा 10%-20% तक होती है। सामान्यतः राख में भारी धातुएं जैसे आर्सेनिक, सीसा, पारद, कैडनियम, क्रोमियम एवं सिलीनियम आदि अंतर्विष्ट होते हैं, जो पर्यावरण के लिए हानिकारक है। कोयला संचालित विद्युत संयंत्र पर्यावरण में सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन के ऑक्साइड उत्सर्जित करते हैं।

6. ताम्र प्रगलन संयंत्रों के बारे में चिंता का कारण क्या है? [I.A.S. (Pre) 2021]

1. वे पर्यावरण में कार्बन मोनोक्साइड को घातक मात्राओं में निर्मुक्त कर सकते हैं।

2. ताम्र मल (कॉपर स्लैग) पर्यावरण में कुछ भारी धातुओं के निक्षालन (लीचिंग) का कारण बन सकता है।

3. वे सल्फर डाइऑक्साइड को एक प्रदूषक के रूप में निर्मुक्त कर सकते हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

Correct Answer: (b) केवल 2 और 3
Solution:कथन (1) असत्य है। ताम्र प्रगलन संयंत्रों (Copper Smelting Plants) से कार्बन मोनोक्साइड तथा अन्य वायु प्रदूषक गैसें निर्मुक्त हो सकती हैं, लेकिन वे पर्यावरण में घातक मात्राओं में कार्बन मोनोक्साइड निर्मुक्त नहीं करते। अधिकतर कॉपर अयस्क (Copper ores) सल्फर आधारित होते है और उनके प्रगलन (Smelting) के फलस्वरूप सल्फर डाइऑक्साइड निर्मुक्त होती है, जो एक हानिकारक वायु प्रदूषक है। अतः कथन (3) सत्य है। प्रगलन का एक अन्य उप-उत्पाद ताम्र मल (Copper slag) है। यह ताम्र मल भूमिगत जल में भारी धातुओं (आर्सेनिक, कैडमियम, लेड या मरकरी) के निक्षालन (Leaching) का कारण बन सकता है। अतः कथन (2) सत्य है।

7. निम्न में से कौन-सा सर्वाधिक घरेलू रासायनिक प्रदूषण का कारण है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (a) कोयले का जलना
Solution:कोयले का जलना सर्वाधिक घरेलू रासायनिक प्रदूषण का कारण है। इसके जलने से बहुतायत मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड गैस का निर्माण होता है, जो बंद कमरे में घुटन का कारण भी बनती है।

8. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 1998]

कोक, स्टील/लोहे के उत्पादन में मट्टी के स्फोटन के लिए मिलाए जाने वाले चार्ज की सामग्रियों में से एक है, इसका कार्य है-

1. अपचायक के रूप में क्रिया करना

2. लौह अयस्क से संयुक्त सिलिका को दूर करना

3. ऊष्मा की पूर्ति के लिए ईंधन के रूप में कार्य करना

4. उपचायक के रूप में क्रिया करना

इन कथनों में से-

Correct Answer: (c) 1 और 3 सही हैं
Solution:कोक अपचायक (Reducing) एजेंट है एवं ब्लास्ट फरनेस में ईंधन के रूप में प्रयोग किया जाता है। यह ऊष्मा प्रदान करता है।

9. भट्टी तेल (फर्नेस ऑयल) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: [I.A.S. (Pre) 2021]

1. यह तेल परिष्करणियों (रिफाइनरी) का एक उत्पाद है।

2. कुछ उद्योग इसका उपयोग ऊर्जा (पॉवर) उत्पादन के लिए करते हैं।

3. इसके उपयोग से पर्यावरण में गंधक का उत्सर्जन होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

Correct Answer: (d) 1,2 और 3
Solution:ईधन तेल (Fuel oil) को मट्टी का तेल (Furnace oil) भी कहा जाता है। यह एक ऐसा ईंधन है, जिसमें मुख्य रूप से कच्चे तेल (Crude oil) के आसवन (Distillation) के अवशेष होते है। स्पष्ट है कि यह पेट्रोलियम रिफाइनरियों का उप-उत्पाद (by-product) है। कुछ उद्योगों द्वारा इसका ऊर्जा एवं विद्युत उत्पादन में प्रयोग किया जाता है। मट्टी के तेल में सल्फर भी होता है, जिसके रहने का प्रत्यक्ष परिणाम सल्फर के ऑक्साइड का उत्सर्जन है।

10. 'ऑक्टेन संख्या' गुणवत्ता का माप है- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2009]

Correct Answer: (b) पेट्रोल की
Solution:ऑक्टेन संख्या से पेट्रोल के प्रत्यापस्फोटन (anti-knock) गुण का पता लगता है।