Correct Answer: (d) ब्यूटेन
Solution:तरलीकृत पेट्रोलियम गैस का मुख्य आधार घटक ब्यूटेन है। द्रवित पेट्रोलियम गैस प्रोपेन, ब्यूटेन तथा आइसो ब्यूटेन हाइड्रोकार्बनों का मिश्रण है। घरों में यह रसोई गैस के रूप में प्रयुक्त होती है। इसमें अत्यन्त उच्च दाब पर प्रोपेन, ब्यूटेन एवं आइसोब्यूटेन जैसी गैसें द्रवित होती हैं। इन्हीं द्रवित हाइड्रोकार्बनों के मिश्रण को द्रवित पेट्रोलियम गैस या एल.पी.जी. कहते हैं। यह प्राकृतिक गैस तथा पेट्रोलियम के प्रभाजी आसवन से प्राप्त होती है। एल.पी.जी. के रिसाव की पहचान के लिए उसमें कुछ दुर्गन्धयुक्त पदार्थ जैसे मरकेप्टन आदि मिला दिया जाता है।