FEMALE MPHW (स्वास्थ्य विभाग) परीक्षा 2016Total Questions: 8011. जिस पानी में कैल्सियम बाइकार्बोनेट और मैग्नीशियम बाइकार्बोनेट जैसे खनिजों का उच्चतम स्तर होता है उसे ....... कहते हैं।(1) स्वच्छ जल(2) मृदु जल(3) कठोर जल(4) शुद्ध जलCorrect Answer: (3) कठोर जलSolution:कठोर जल- कठोर जल साबुन के साथ फेन उत्पन्न नहीं करता है। इसमें कैल्सियम एवं मैग्नीशियम के क्लोराइड, सल्फेट व बाईकार्बोनेट घुले रहते हैं।12. निम्नलिखित में से एक डिमेंशिया का लक्षण है(1) हाथों में ऐंठन(2) पक्षाघात(3) सुस्ती(4) स्मृति में हानिCorrect Answer: (4) स्मृति में हानिSolution:मनोभ्रंश (डिमेंशिया) - इस रोग से ग्रस्त व्यक्ति की याद्दाश्त कमजोर हो जाती है। वे अपने दैनिक कार्य ठीक से नहीं कर पाते है। एलासायमर रोग मनोभ्रंश रोग की सबसे सामान्य किस्म है।13. लाल रक्त कोशिकाओं में हीमोग्लोबिन के निर्माण के लिए निम्नलिखित में से एक पदार्थ की आवश्यकता है-(1) फॉस्फेट(2) आयोडीन(3) लौहतत्त्व(4) कैल्सियमCorrect Answer: (3) लौहतत्त्वSolution:लाल रूधिर कणिकाएँ- ये रूधिर कणिकाओं का 99% होती है। इन्हें इरिथ्रो-साइट्स भी कहते हैं। ये केवल कशेरूकी प्राणियों में ही पाए जाते हैं। लाल रूधिर कणिकाओं में हीमोग्लोबिन नामक एक प्रोटीन रंजक होता है जिसके कारण इन कणों का रंग लाल होता है। हीमोग्लोबिन एक प्रोटीन ग्लोबिन (96%) तथा एक रंजक हीम (4%) से बना होता है। हीम अणु के केन्द्र में लोहा होता है।14. सूरजकुंड का अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्टस मेला किस जिले में आयोजित होता है?(1) फरीदाबाद(2) करनाल(3) अंबाला(4) गुरुग्रामCorrect Answer: (1) फरीदाबादSolution:सूरजकुण्ड - यह पर्यटक स्थल फरीदाबाद जिले में स्थित है। बताया जाता है कि इस कुण्ड का निर्माण तोमर वंश के राजा सूरजपाल ने करवाया था। सूरजकुण्ड की आकृति उदय होते हुए सूर्य जैसी है।15. निम्नलिखित में से एक गैर-संक्रामक रोग का उदाहरण है(1) कैंसर(2) एड्स(3) टीबी(4) मलेरियाCorrect Answer: (1) कैंसरSolution:एड्स, टीबी, मलेरिया, हैजा, चेचक आदि संक्रामक रोग है जोकि बैक्टीरिया अथवा जीवाणुओं के माध्यम से फैलते हैं। जबकि कैंसर एक गैर-संक्रामक रोग है। कैंसर का कारण कोशिकाओं का अनियंत्रण विभाजन है।16. हांसी के आसीगढ़ किले का पुननिर्माण पृथ्वीराज चौहान ने किस शताब्दी में किया था?(1) 15वीं शताब्दी(2) 12वीं शताब्दी(3) 14वीं शताब्दी(4) 17वीं शताब्दीCorrect Answer: (2) 12वीं शताब्दीSolution:आसीगढ़ किला- यह हिसार जिले के हाँसी में स्थित है। हाँसी नगर को अनंगपाल तोमर ने बनाया था। वही किले का निर्माण 12वीं शताब्दी में पृथ्वीराज चौहान ने किया था।17. 'हरियाणा सरस्वती हेरिटेज डेवलपमेंट बोर्ड' का चेयरमैन कौन है?(1) रामबिलास शर्मा(2) विपुल गोयल(3) मनोहरलाल खट्टर(4) ओमप्रकाश धनखड़Correct Answer: (3) मनोहरलाल खट्टरSolution:हरियाणा सरस्वती हेरिटेज डेवलपमेंट बोर्ड का चेयरमैन मनोहरलाल खट्टर है।18. बच्चों में क्वाशियोर्कर किसकी कमी की वजह से होता है?(1) खनिज(2) विटामिन(3) कार्बोहाड्रेट(4) प्रोटीनCorrect Answer: (4) प्रोटीनSolution:प्रोटीन शारीरिक वृद्धि के लिए आवश्यक है। इनकी कमी से शारीरिक विकास रूक जाता है। बच्चों में प्रोटीन की कमी से क्वाशियोर्कर एवं मरास्मस नामक रोग हो जाता है।19. हरियाणा का वन मंत्री कौन है?(1) विपुल गोयल(2) कैप्टन अभिमन्यु(3) अनिल विज(4) राव नरवीर सिंहCorrect Answer: (4) राव नरवीर सिंहSolution:हरियाणा के लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें), वन, औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राव नरवीर सिंह है।20. हरियाणा के वर्तमान राज्यपाल कौन है?(1) जगन्नाथ पहाड़िया(2) कप्तान सिंह सोलंकी(3) धरमवीर(4) ए.आर. किदवईCorrect Answer: (2) कप्तान सिंह सोलंकीSolution:प्रश्नानुसार, हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी है। वर्तमान (2022) में हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय हैं।Submit Quiz« Previous12345678Next »