FEMALE MPHW (स्वास्थ्य विभाग) परीक्षा 2016

Total Questions: 80

21. हरियाणा में मारुति सुजुकी उत्पादन संयंत्र कहाँ स्थित है?

Correct Answer: (1) गुरुग्राम
Solution:हरियाणा में मारूति सुजुकी उत्पाद संयंत्र गुरुग्राम के मानेसर में स्थित है। मानेसर एक ऑटो हब के रूप में भी विकसित है।

22. हरियाणा में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के लिए वर्तमान ब्रांड एंबेसेडर कौन है?

Correct Answer: (4) साक्षी मलिक
Solution:हरियाणा में 'बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ' अभियान के लिए वर्तमान ब्रांड एंबेसेडर साक्षी मलिक है।

हरियाणा में अन्य ब्रांड एंबेसेडर : चेचक एवं खसरा-गौरी श्योराण, एनीमिया फ्री हरियाणा-मानुषी छिल्लर, चुनाव आयोग-दीपा मलिक, बेटी पढ़ाओं-बेटी बचाओं (हरियाणा की) साक्षी मलिक, बेटी पढ़ाओं-बेटी बचाओं-IAS अनु कुमारी (केवल सोनीपत), बेटी पढ़ाओं-बेटा बचाओं-संजय दत्त, खसरा एवं रूबेला- मनु भाकर, सूरजकुंड मेला-ध मेन्द्र व हेमा मालिनी, योग व आयुर्वेद-बाबा रामदेव, इत्यादि।

23. CFC एक ओजोन अवक्षयात्मक पदार्थ है जो ....... में पाया जाता है।

Correct Answer: (2) रेफ्रिजरेटर
Solution:क्लोरोफ्लोरो कार्बन (CFC) - यह एक कार्बनिक यौगिक है जो केवल कार्बन, क्लोरीन, हाइड्रोजन और फ्लोरीन परमाणुओं से बनता है। इसका इस्तेमाल रेफ्रिजरेटर, प्रणोदक और विलायक के तौर पर व्यापक रूप से किया जाता है।

24. महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय किस शहर में स्थित है?

Correct Answer: (1) रोहतक
Solution:महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय - यह रोहतक जिले में स्थित है। इसकी स्थापना 1978 ई. में हुई थी। इसके प्रथम कुलपति एम.एल. बत्तरा थे।

25. सामान्य श्वास दर क्या है?

Correct Answer: (4) 12-16 प्रति मिनट
Solution:मनुष्य में साँस लेने की दर 12-15 बार प्रति मिनट होती है। सामान्य श्वसन के दौरान लगभग 1500 मिली. वायु फेफड़े में हर समय भरी रहती है।

26. हरियाणा के जिलों के क्षेत्रफल अनुसार (छोटे से बड़े के) सही विकल्प क्रम का चयन कीजिए।

Correct Answer: (1) झज्जर, जींद, हिसार
Solution:हरियाणा के जिलों को क्षेत्रफल के अनुसार (छोटे से बड़े के) क्रम - झज्जर, जीन्द, हिसार

27. मराठों और अहमदशाह अब्दाली के बीच युद्ध किस स्थान पर हुआ?

Correct Answer: (3) पानीपत
Solution:पानीपत का तृतीय युद्ध (1761 ई) - यह युद्ध अहमद शाह अब्दाली उर्फ दुर्रानी, जो अफगानिस्तान का शासक था, तथा मराठा जिसका नेतृत्व विश्वास राव व सदाशिव राव भाउ कर रहे थे, के बीच 14 जनवरी, 1761 को हुआ। इस युद्ध में मराठों की बुरी तरह हार हुई।

28. गोला फेंक खेल में हरियाणा का प्रसिद्ध खिलाड़ी कौन सा है?

Correct Answer: (4) इंदरजीत सिंह
Solution:गोला फेंक खेल में हरियाणा का प्रसिद्ध खिलाड़ी बहादुर सिंह, दीपा मलिक तथा इंद्रजीत सिंह है।

29. पुरुषों में यौवनारम्भ पर निम्नलिखित में से कौन-से परिवर्तन सिवाय एक के होते हैं?

Correct Answer: (1) प्रोस्टेट ग्रंथि की क्षीणता
Solution:प्रश्न में निहित प्रोटेस्ट ग्रंथि की क्षीणता के अतिरिक्त अन्य सभी लक्षण पुरुषों में यौवनारम्भ के सूचक हैं।

30. प्रसव अवधि के शुरुआत के समय को क्या कहा जाता है?

Correct Answer: (1) रजोनिवृत्ति
Solution:स्त्री का प्रजनन काल 12-13 वर्ष की उम्र में प्रारम्भ होता है। जो 40-50 वर्ष की उम्र तक चलता है। प्रसव की अवधि के शुरुआत के समय को रजोनिवृति कहा जाता है।