HARYANA AUCTION RECORDER EXAM, 15.05.2016


 

Total Questions: 100

51. 'छप्पय' शब्द में समास है :

Correct Answer: (1) द्विगु
Solution:द्विगु समास जिस समास का पूर्वपद संख्यावाचक विशेषण हो और अंतिम पद संज्ञा हो उसे द्विगु समान कहते हैं। इससे समूह अथवा समाहार का बोध होता है
नवग्रह                               समास-विग्रह

त्रिलोक                             नौ ग्रहों का समूह

नवरात्र                              तीन लोकों का समाहार

अठन्नी                                नौ रात्रियों का समूह

दोपहर                                आठ आनों का समूह

चौमासा                               दो पहरों का समाहार

शताब्दी                               चार मासों का समूह

त्रयम्बकेश्वर                         सौ अब्दों (वर्षों) का समूह

अतः छप्पय समास है।        न अर्थात् छह पैरों वाला द्विगु

52. 'निम्न पंक्तियों में कौन-सा रस है?

वर दन्त की पंगति कुन्दकली अधराधर पल्लव खोलन की।

चपला चमके घन बीच जगै छवि मो.ि तन माल अमोलन की।।

घुँघरारि लटैं लटकैं मुख ऊपर कुण्डल लोल कपालन की।

निवछावर प्राण करे तुलसी बलि जाऊँ लला इन बोलन की।।

Correct Answer: (1) वात्सल्य रस
Solution:छोटे बालकों के बाल सुलभ मानसिक क्रिया-कलापों के वर्णन से उत्पन्न वात्सल्य प्रेम की परिपक्वावस्था को वात्सल्य रस कहते हैं जैसे-

'चलत देखि जसुमति सुख पावै, तुमकि तुमकि पग धरनी रेंगत.

जननी देखि दिखावै'

प्रश्नगत पंक्ति तुलसीदास द्वारा श्री रामचन्द्र जी के बाल रूप के वर्णन के लिए प्रयुक्त की गयी है।

53. निम्नलिखित में से उपसर्ग रहित शब्द कौन-सा है?

Correct Answer: (3) डरावना
Solution:संस्कृत एवं संस्कृत से उत्पन्न भाषाओं में उस अव्यय या शब्द को उपसर्ग कहते हैं जो कुछ शब्दों के आरंभ में लगकर उनके अर्थों का विस्तार करता है अथवा उनमें कोई विशेषता उत्पन्न करता है। उपसर्ग =उपसृज् (त्याग) + घञ्। जैसे अ, अनु, अप, वि, आदि उपसर्ग हैं। विकल्प

(1) कुजात में कु उपसर्ग है, विकल्प

(2) उपगमन में उप उपसर्ग है, विकल्प

(4) दुर्जन में दुर्र उपसर्ग है पर विकल्प

(3) डरावना शब्द में कोई उपसर्ग नहीं है।

54. 'व्युत्पत्ति' में संधि है :

Correct Answer: (2) यण संधि
Solution:ह्रस्व अथवा दीर्घ इ, ई के आगे कोई विजातीय (असमान) स्वर होने पर इ ई का 'यू' हो जाता है। उ. ऊ के आगे किसी विजातीय स्वर के आने पर उ ऊ का 'व्' हो जाता है। 'ऋ' के आगे किसी विजातीय स्वर के आने पर ऋ का 'र' हो जाता है। इन्हें यण-संधि कहते हैं।

इ + अ = य् + अ; यदि + अपि = यद्यपि ई + आ = य् + आ; यदि + आदि = इत्यादि

ई + अ = य् + अ ; नदी + अर्पण = नद्यर्पण

ई + आ = य् + आ; देवी + आगमन=
देव्यागमन

उ + अ = व् + अ अनु + अय अन्वय उ + आ = व्+आ; सु + आगत =स्वागत

उ + ए = व् + ए; अनु + एषण = अन्वेषण ऋ + अ = र् + आ ; पितृ + आज्ञा = पित्राज्ञा अतः, व्युत्पति यण संधि है।

55. 'छाती से लगाकर रखना' मुहावरे का अर्थ है :

Correct Answer: (3) किसी बस्तु से अत्यधिक लगाव रखना।
Solution:दिए गए मुहावरे का सही अर्थ 'किसी वस्तु से अत्यधिक लगाव रखना' होगा।

56. 'आहूत' का विलोम है

Correct Answer: (3) अनाहूत
Solution:'आहूत' का विलोम शब्द अनाहूत' होता है

57. 'दुहिता' का पर्यायवाची है

Correct Answer: (4) पुत्री
Solution:दुहिता का पर्यायवाची कन्या, पुत्री, बेटी, आत्मजा, सुता, तनया, लड़की, नन्दिनी होता है।

58. शुद्ध वर्तनी वाला शब्द कौन-सा है?

Correct Answer: (3) वाणिज्यिक
Solution:वाणिज्यिक शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है।

59. रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून पानी गए न ऊबरै मोती, मानस, चून ।। उक्त पक्ति में कौन-सा अलंकार है?

Correct Answer: (4) स्लेष
Solution:उपरोक्त पंक्तियों में "श्लेष अलंकार" प्रयुक्त हुआ है। श्लेष अलंकार में 'श्लेष' का अर्थ होता है- चिपका हुआ। अर्थात् वाक्य में एक ही शब्द भिन्न-भिन्न स्थानों पर भिन्न-भिन्न अर्थ व्यजित करता हो। यहाँ 'पानी' शब्द का भिन्न-भिन्न अर्थ है।

60. निम्नलिखित वाक्य-खण्ड के लिए दि गए विकल्पों में से एक शब्द चुनिएः 'किसी वस्तु की छोटी से छोटी खराबी ईंधने वाला।

Correct Answer: (2) छिद्रान्वेषी
Solution:छिद्रोन्वेषी सही शब्द है।