Haryana CET Exam, 05.11.2022 (Shift-I)

Total Questions: 100

61. निम्नलिखित विकल्पों में तत्सम शब्द की पहचान कीजिए।

Correct Answer: (3) भ्राता
Solution:
(तद्भव) (तत्सम)
लाखलक्ष
काठकाष्ठ
भाईभ्राता
खेतक्षेत्र

62. ‘घाट-घाट का पानी पीना’ लोकोक्ति का अर्थ है :

Correct Answer: (2) बहुत अनुभवी होना
Solution:

लोकोक्ति — घाट-घाट का पानी पीना
अर्थ: बहुत अनुभवी होना
वाक्य प्रयोग: केशव को वकालत में किसी से कम न समझो क्योंकि उसने घाट-घाट का पानी पिया है।

63. वह कौन-सा सर्वनाम शब्द है जो आदर सूचक है और निजवाचक भी?

Correct Answer: (3) आप
Solution:

‘आप’ सर्वनाम का प्रयोग आदरसूचक मध्यम पुरुष में होता है।
इसके साथ ‘आप’ का प्रयोग निजवाचक (तीनों पुरुषों) के लिए होता है।

64. वाक्य के प्रमुख घटक होते हैं :

Correct Answer: (1) उद्देश्य और विधेय
Solution:

वाक्य के प्रमुख रूप से दो घटक माने गए हैं —

  1. उद्देश्य
  2. विधेय

65. ‘आम्रवृक्ष’ समस्त पद का उचित विग्रह होगा :

Correct Answer: (1) आम्र का वृक्ष
Solution:

‘आमवृक्ष’ में संबंध तत्पुरुष समास है।
समस्त पद का विग्रह ‘आम का वृक्ष’ होगा।

66. ‘जो व्यक्ति जन्म न ले’ वाक्यांश के लिए उचित शब्द का चयन कीजिए।

Correct Answer: (4) अजनमा
Solution:

‘जो व्यक्ति जन्म न ले’ वाक्यांश के लिए एक शब्द ‘अजन्मा’ होगा।

67. ‘तट’ शब्द के लिए उचित पर्यायवाची शब्द का चयन कीजिए।

Correct Answer: (3) किनारा
Solution:

‘तट’ का पर्यायवाची शब्द किनारा, कूल, तीर, साहिल है।

68. निम्नलिखित शब्दों में से शुद्ध शब्द का चयन कीजिए।

Correct Answer: (2) प्रामाणिक
Solution:

प्रमाणिक, शब्द, शुद्ध, रूप है।

69. दिए गए किस शब्द में ‘उपसर्ग’ का उपयुक्त प्रयोग किया गया है?

Correct Answer: (1) सरताज
Solution:

'सरताज' शब्द में 'सर' उपसर्ग है।

70. ‘विहग-विहग फिर चहक उठे ये पुंज-पुंजा’ वाक्य में ‘विहग’ और ‘पुंज’ की आवृत्ति के कारण कौन-सा अलंकार है?

Correct Answer: (3) वीप्सा अलंकार
Solution:

आदर, घबड़ाहट, आश्चर्य, घृणा रोचकता आदि 'प्रदर्शित करने के लिए किसी शब्द को दुहराना ही वीप्सा अलंकार कहा जाता है।
उदाहरण-
बिहग-विहग
फिर-चहक उठे ये पुंज-पुंज।