HSSC कांस्टेबल परीक्षा (23.12.2018) प्रथम पाली

Total Questions: 100

81. एक व्यक्ति 5 किमी. पूर्व की ओर चलता है। फिर वह दक्षिण-पश्चिम में 5 किमी. जाता है। फिर वह उत्तर-पश्चिम की ओर 5 किमी. चलता है। वह बिंदु जहाँ से उसने आरंभ किया है, वह कहाँ है?

Correct Answer: (3) पश्चिम
Solution:

यह स्पष्ट है कि A के पश्चिम में D है।

82. भारत की स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 के पारित होते ही भारत तुरंत ....... बन गया।

Correct Answer: (3) डोमिनियन राज्य
Solution:भारतीय स्वतन्त्रता अधिनियिम, 1947 यूनाइटेड किंगडम की पार्लियामेंट द्वारा पारित वह विधान है जिसके अनुसार ब्रिटेन शासित भारत का दो भागों में विभाजन किया गया। यह अधिनियम 18 जुलाई, 1947 को स्वीकृत हुआ और 15 अगस्त, 1947 को इण्डिया भारत और पाकिस्तान में बँट गया।

83. शीत युद्ध के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?

Correct Answer: (2) यूएसएसआर और अमेरिका युद्ध में सीधे शामिल थे।
Solution:द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद के काल में संयुक्त राज्य अमेरिका और सोवियत रूस के बीच उत्पन्न तनाव की स्थिति को शीत युद्ध के नाम से जाना जाता है। कुछ इतिहासकारों द्वारा इसे 'शस्त्र सज्जित शान्ति' का नाम भी दिया गया है। इस दौरान सोवियत यूनियन और उसके मित्र देशों (इस्टर्न ब्लॉक) तथा यूनाइटेट स्टेट्स और उसके मित्र देशों (वेस्टर्न ब्लॉक) के बीच तनाव बढ़ रहा था। इस अवधि के लिए शीत (कोल्ड) युद्ध के नाम का प्रयोग किया जाता है क्योंकि इन दोनों के बीच इस दौरान वृहत् स्तर पर कोई युद्ध नहीं हुआ लेकिन दोनों देशों द्वारा क्षेत्रीय युद्धों को अपना-अपना समर्थन दिया गया जिसे छद्म युद्ध के नाम से जाना जाता है।

84. लोक सभा चुनाव लड़ने के लिए किसी को न्यूनतम ....... आयु प्राप्त करनी चाहिए।

Correct Answer: (3) 25 वर्ष
Solution:भारतीय संविधान के अनुच्छेद 84 (बी) के अनुसार, लोकसभा के सदस्यों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 25 वर्ष है। संविधान के अनुच्छेद 173 (बी) के अनुसार विधानसभाओं के एक उम्मीदवार के लिए भी इसी तरह का प्रावधान मौजूद है। अनुच्छेद 84 में यह भी कहा गया है कि राज्यसभा की सदस्यता के लिए न्यूनतम आयु 30 वर्ष है।

85. n मानों के एक समुच्चय x₁, x₂, ..., xₙ का मानक विचलन σ है तो x₁ + k, x₂ + k, ..., xₙ + k का मानक विचलन होगा

Correct Answer: (1) σ
Solution:यदि डाटा के प्रत्येक मान में एक नियत संख्या जोड़ी या घटायी जाती है तो मानक विचलन समान रहता है।

86. ....... एन्जाइम ग्लूकोज को इथाईल अल्कोहॉल और कार्बन डाइऑक्साइड में रूपांतरित करता है।

Correct Answer: (2) जाइमेज
Solution:जाइमेज वह एंजाइम है जिसका उपयोग ग्लूकोज को एथिल अल्कोहल में बदलने के लिए किया जाता है। पूरी प्रक्रिया को किण्वन कहा जाता है जिसमें जाइमेज, खमीर में एक एंजाइम, हाइड्रोजन वाहक NADH का उपयोग करके पाइरुविक एसिड इथेनॉल और कार्बन डाइऑक्साइड में परिवर्तित करता है-

CH₃-CO-COOH + NADH + H⁺
→ 3C₂H5OH + CO₂ + NAD⁺

87. tan 1° tan 2° tan 3° ... tan 89° का मान है

Correct Answer: (2) 1
Solution:व्यंजक = (tan1°. tan 89°) (tan2°. tan 88°)........tan 45°

= (tan1°. tan(90°-1°)). (tan2°. tan (90°-2°))........tan45°

= (tan1°. cot1°)(tan 2°. cot2°) ........tan45°

[∵ tan (90-θ) = cotθ; tanθ.cotθ = 1]

= 1.1........1. = 1

88. यदि sin θ + cosec θ = 2 तो sin²θ + cosec²θ = ?

Correct Answer: (3) 2
Solution:sinθ + cosecθ = 2

⇒ sinθ + 1/sinθ = 2

⇒ sin²θ + 1 = 2sinθ

⇒ sin²θ - 2sinθ + 1 = 0

⇒ (sinθ-1)² = 0 ⇒ sinθ = 1

= cosecθ

.. sin²θ + cosec²θ = 1 + 1 = 2

अथवा

(sinθ + cosecθ)² = sin²θ + cosec²θ + 2

⇒ 4 = sin²θ + cosec²θ + 2

⇒ sin²θ + cosec²θ = 4 - 2 = 2

89. Fill in the blanks with correct form of verbs.

What's that noise? What ....... ?

Correct Answer: (1) is happening
Solution:What is that noise? वर्तमान दर्शाता है।

अतः present continuous आना चाहिए।

Present Perfect shows the past event having the present consequences.

90. Fill in the blanks with correct form of verbs.

Yesterday evening the phone ....... three times, while we were having dinner.

Correct Answer: (4) rang
Solution:यहाँ भूतकाल स्पष्ट है। अतः Past Simple का प्रयोग होगा।