HSSC ग्राम सचिव परीक्षा ( 10.01.2021 ) प्रथम पाली

Total Questions: 90

41. 1789-1794 के दौरान दिल्ली और हरियाणा पर ....... का शासन था।

Correct Answer: (1) महादजी सिंधिया
Solution:1789-1794 के दौरान, दिल्ली और हरियाणा में महादजी सिंधिया का शासन था। महादजी नायब वकील-उल-मुतलक (मुगल मामलों के डिप्टी रेजिमेंट) बन गए और मुगलों ने उन्हें 1784 में अमीर-उल-उमरा (आमिरों का प्रमुख) की उपाधि भी दी।

42. निम्नलिखित में से सम-इलेक्ट्रॉनिक आयन हैं-

Correct Answer: (2) N³⁻, O²⁻, F⁻
Solution:

समइलेक्ट्रॉनिक आयन ऐसे आयन होते हैं जिनमें इलेक्ट्रॉनों की संख्या समान होती है।

• कई आयन हैं जो आइशो एलेक्ट्रॉन कहे जाते हैं। उदाहरण के लिए, Na+, Mg²+, Al³+, F⁻, O²⁻ और N³⁻

43. राजा गजपत सिंह द्वारा 1775 ई. में बनाए गए किले का नाम बताइए।

Correct Answer: (3) जींद किला
Solution:जींद के किले को सिद्धू जाट शासक महाराजा गजपत सिंह ने 1776 में बनवाया था।

• फुलकियान मिस्ल के संस्थापक, फुल के पौत्र, राजा गजपत सिंह ने देश के एक बड़े भाग को जब्त करके एक स्वतंत्र राज्य की स्थापना की, जिसमें 1763 में अफगान गवर्नर जैन खान से जींद के वर्तमान जिले का कब्जा किया गया क्षेत्र शामिल था।

• राजा गजपत सिंह ने दिल्ली की सल्तनत के परगने जींद एवं सफीदों को जीतकर जींद को 1776 में अपने राज्य की राजधानी बनाया और यहाँ पक्की ईंटों का किला बनवाया था।

44. विषम शब्द चुनिए।

Correct Answer: (2) टमाटर
Solution:टमाटर को छोड़कर, अन्य सभी जमीन के अंदर उगते हैं। टमाटर, झाड़ी पर फलता है।

• अन्य अंतर ये सभी तीनों जड़ प्रणाली के माध्यम से लगाए जाते हैं लेकिन, टमाटर का उपयोग बीज के रूप में किया जाता है और अन्य बुनियादी अंतर उन सभी को सब्जी के रूप में वर्गीकृत किया जाता है लेकिन, टमाटर को फल के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।

45. हरियाणा की विधान सभा के पहले स्पीकर कौन थे?

Correct Answer: (4) शन्नो देवी
Solution:शन्नो देवी हरियाणा राज्य विधानसभा की पहली अध्यक्ष एवं पहली महिला अध्यक्ष थीं।

• वह 6 दिसम्बर, 1966 से 17 मार्च, 1967 तक हरियाणा विधानसभा की अध्यक्ष और 19 मार्च, 1962 से 31 अक्टूबर, 1966 तक पंजाब विधानसभा की उपाध्यक्ष रही थीं।

46. निम्नलिखित में से किस समिति ने भारत में पंचायती राज प्रणाली की अनुशंसा की थी?

Correct Answer: (1) बलवंतराय मेहता समिति
Solution:बलवंत राय मेहता समिति को सामुदायिक विकास कार्यक्रम और राष्ट्रीय विस्तार सेवा के बेहतर कार्य के उपायों की जांच और सुझाव के लिए 1957 में नियुक्त किया गया था।

• समिति ने एक लोकतांत्रिक विकेंद्रीकृत स्थानीय सरकार की स्थापना का सुझाव दिया जिसे पंचायती राज के रूप में जाना जाता है।

47. एक लड़का 7 कि.मी. त्रिज्या के एक अर्धवृत्त को 5 सेकंड में पूर्ण करता है। लड़के द्वारा तय की गई दूरी है

Correct Answer: (4) 22m
Solution:अर्द्धवृत्त का परिमाप = πr

= 22 / 7 × 7 = 22 मीटर

लड़के द्वारा तय की गई दूरी

= 22 मीटर

48. हरियाणा के किस जिले में कालेसर वन्यजीव अभयारण्य स्थित है?

Correct Answer: (4) यमुनानगर
Solution:कलेसर राष्ट्रीय उद्यान और निकटवर्ती कलेसर वन्यजीव अभयारण्य हरियाणा के यमुनानगर जिले के अंतर्गत आता है।

• यह तेंदुए, चीते, हाथियों, लाल जंगली मुर्गा के विहंगमदृश्य के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य है।

• इसका नाम इस राष्ट्रीय उद्यान में स्थित कलेसर महादेव मंदिर के नाम पर रखा गया है।

• 2003 में कलेसर राष्ट्रीय उद्यान को अधिसूचित किया गया था और 1996 में कलेसर वन्यजीव अभयारण्य को अधिसूचित किया गया था।

49. हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 की कौन-सी धारा मुख्य कार्यपालक अधिकारी और जिला परिषद् के अन्य स्टाफ की नियुक्ति से संबंधित है?

Correct Answer: (3) धारा 131
Solution:हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 131 के तहत जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति से संबंधित है।

50. कौन-से दो भारतीय राष्ट्रपति अपने कार्यकाल के दौरान मृत्यु को प्राप्त हुए?

a. जाकिर हुसैन

b. राजेंद्र प्रसाद

C. फकरुद्दीन अली अहमद

d. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

Correct Answer: (3) a और c
Solution:जाकिर हुसैन (1967-1969): भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति, उनका सबसे छोटा कार्यकाल (दो वर्ष) 3 मई 1969 को कार्यालय में उनकी मृत्यु के साथ समाप्त हुआ था। उन्होंने 1920 में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना की और बाद में स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गए।

• फखरुद्दीन अली अहमद (1974 - 1977) : वह पद पर मृत्यु प्राप्त करने वाले दूसरे राष्ट्रपति थे। उन्हें इंदिरा गाँधी से मिलने के बाद आधी रात को कागजात पर हस्ताक्षर करके 1975 में आपातकाल की घोषणा जारी करने के लिए जाना जाता है।