HSSC हरियाणा क्लर्क परीक्षा (11.12.2016)

Total Questions: 100

91. हरियाणा सरकार ने अपना पहला खाद्य बैंक आरंभ किया है

Correct Answer: (4) गुरुग्राम में
Solution:हरियाणा सरकार ने अपना पहला 'खाद्य बैंक' गुरुग्राम में आरम्भ किया है। यह खाद्य बैंक ग्लोबल खाद्य संस्था और इंडिया खाद्य बैंकिंग नेटवर्क के सहयोग से चल रहा है।

92. निम्न में से कौन सा स्मारक हिसार जिले में स्थित नहीं है?

Correct Answer: (4) शेख चिल्ली का मकबरा
Solution:गुजरी महल, फिरोजशाह पैलेस तथा बारसी गेट हिसार जिले में स्थित है। जबकि शेख चिल्ली का मकबरा थानेसर नगर में स्थित है। शेख चिल्ली के मकबरे को 'हरियाणा का ताजमहल' भी कहा जाता है। दुर्भाग्य से शेख चिल्ली की मृत्यु थानेसर में हुई थी और इन्हें यही दफनाया गया था।

93. हरियाणा सरकार में मंत्री नायब सिंह किस निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित हैं?

Correct Answer: (3) नारायणगढ़ से
Solution:हरियाणा सरकार में मंत्री नायव सिंह नारायणगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित है। ये सरकार में श्रम एवं रोजगार के स्वतंत्र प्रभार के मंत्री है। ये राज्य के भाजपा नेतृत्व वाली सरकार में वरिष्ठ मंत्री है।

94. हरियाणा के राज्यपाल बनने के लिए निम्नतम आयु निर्धारित है

Correct Answer: (4) 35 वर्ष
Solution:संविधान के अनुच्छेद 157 के अनुसार कोई भी व्यक्ति राज्यपाल नियुक्त होने का पात्र तभी होगा जब वह भारत का नागरिक हो और 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो। राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।

95. 'मुख्यमंत्री रत्न अवॉर्ड' का संबंध है

Correct Answer: (2) औद्योगिक श्रम से
Solution:राज्य श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा प्रतिवर्ष औद्योगिक श्रम से संबंधित श्रमिकों को राज्यस्तर पर 'मुख्यमंत्री रत्न पुरस्कार' तथा 'मुख्यमंत्री भूषण पुरस्कार' से सम्मानित किया जाता है। जबकि जिला स्तर पर 'मुख्यमंत्री श्रम वीर पुरस्कार' से सम्मानित की जाती है।

96. हीरो मोटर साईकिल का निर्माण निम्न में से किस स्थान पर होता है?

Correct Answer: (1) धारुहेड़ा
Solution:हीरो मोटर साईकिल का निर्माण रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा स्थान पर होता है। हीरो मोटरसाइकिल क्षेत्र की प्रमुख कम्पनी है तथा यह भारतीय कम्पनी है। दोपहिया क्षेत्र में यह बहुत लोकप्रिय है।

97. हरियाणा सरकार शीघ्र ही किस जिले में 30 करोड़ रुपए की लागत से एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का संग्रहालय स्थापित करेगी, जहाँ महत्त्वपूर्ण पुरातत्वीय खोजों को प्रदर्शित किया जाएगा?

Correct Answer: (3) पंचकूला
Solution:हरियाणा सरकार शीघ्र ही पंचकूला जिले में 30 करोड़ रुपए की लागत से एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का संग्रहालय स्थापित करेगी। जहाँ महत्त्वपूर्ण पुरातत्वीय खोजों को प्रदर्शित किया जाएगा तथा राज्य के ऐतिहासिक वस्तुओं को संरक्षित किया जाएगा।

98. पंजाब तथा हरियाणा उच्च न्यायालय के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश कौन हैं?

Correct Answer: (4) एस.जे. वजीफदार
Solution:प्रश्नानुसार, पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय के वर्तमान (2016) मुख्य न्यायाधीश एस.जे. वजीफदार है। हरियाणा, पंजाब व केन्द्रशासित प्रदेश चण्डीगढ़ का संयुक्त उच्च न्यायालय है। वर्तमान (2022) में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रवि शंकर झा हैं।

99. हरियाणा सरकार के सौजन्य से जारी की गई कॉफी टेबल बुक 'जिन्द-फ्लोइंग वाटर्स, फॉरगोटन हिस्टरी' के संकलनकर्ता हैं

Correct Answer: (1) गौरी प्रहसर जोशी व अजीत बालाजी जोशी
Solution:हरियाणा सरकार के सौजन्य से जारी की गई कॉफी टेबल बुक "जिन्द फ्लोइंग वाटुर्स फारगोटन हिस्ट्री के संकलनकर्ता गौरी प्रहसर जोशी व अजीत बालाजी जोशी है। यह बुक बहुत लोकप्रिय है।

100. प्रत्यक्ष लोकतंत्र सरकार का एक ऐसा तंत्र है जिसमें-

Correct Answer: (3) लोग देश के नीति-निर्माण कार्य तथा प्रशासन में सीधे भाग लेते हैं।
Solution:प्रत्यक्ष लोकतंत्र, जिसे शुद्ध लोकतंत्र या सहभागिता लोकतंत्र भी कहा जाता है, वह है जिसमें सरकार के कानूनों और नीतियों से संबंधित निर्णय सीधे लोगों द्वारा लिया जाता है। इसमें निर्णय लेने और सरकार के प्रशासन में देश के नागरिकों की सीधी भागीदारी शामिल होती है। वियतनाम प्रत्यक्ष लोकतंत्र का पालन करता है। प्रत्यक्ष लोकतंत्र के चार उपकरण हैं, अर्थात्, मत संग्रह, पहल, वापस बुलाना और जनमत-संग्रह।