HSSC हरियाणा क्लर्क परीक्षा (11.12.2016)

Total Questions: 100

61. ब्रिटिश साम्राज्यवाद के समय में भारत के आर्थिक शोषण का सिद्धांत प्रतिपादित किया था-

Correct Answer: (2) दादाभाई नौरोजी ने
Solution:ब्रिटिश साम्राज्यवाद के समय में आर्थिक शोषण सिद्धांत का प्रतिपादन दादाभाई नौरोजी ने किया था। अपने निबंध "पावर्टी एण्ड अन ब्रिटिश रूल इन इण्डिया में इन्होंने धन के अपवाह सिद्धांत (Drain Theory) पर प्रकाश डाला। इन्हें ग्रेट ओल्ड मैन भी कहा जाता है।

62. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई थी?

Correct Answer: (1) वर्ष 1885 में
Solution:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 1885 में अंग्रेज अधिकारी ह्यूम द्वारा किया गया था। इसकी स्थापना बम्बई में हुई थी। उस समय गर्वनर लार्ड डफरिन थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चन्द्र बनर्जी थे।

63. भारत में निम्न गवर्नर जनरलों को कालानुक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए:

(i) वेलेजली

(ii) कॉर्नवालिस

(iii) वारेन हेस्टिंग्स

(iv) डलहौजी

Correct Answer: (3) (iii), (ii), (i), (iv)
Solution:वारेन हेस्टिंग्स का कार्यकाल 1774-85 था जबकि लार्ड कार्नवालिस 1786-93 तक गर्वनर जनरल रहे तथा लार्ड वेलेजली का कार्यकाल 1798-1805 तथा लार्ड डलहौजी का कार्यकाल 1848-56 तक भारत के गर्वनर जनरल रहे थे। इस प्रकार विकल्प (3) सही उत्तर होगा।

64. भारतीय स्वाधीनता संग्राम के दौरान रॉलेट एक्ट ने आम लोगों में रोष क्यों भड़काया था?

Correct Answer: (4) इसने सरकार को बिना मुकदमा चलाए जनता को बंदी बनाने को अधिकृत किया।
Solution:अंग्रेजों ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय के आवाज दबाने के लिए 1919 में रॉलेट एक्ट पारित किया जिसमें सरकार को बिना मुकदमा चलाए जनता को बन्दी बनाने का अधिकार प्रदान किया गया। इसे बिना वकील, बिना दलील कानून भी कहा गया। इस कानुन को भारतीयों द्वारा जोरदार विरोध किया गया था।

65. किसकी अनुमति से अंग्रेजों ने अपना पहला कारखाना सूरत में लगाया था?

Correct Answer: (3) जहाँगीर
Solution:मुगल शासक जहाँगीर के दरबार में अंग्रेजों ने अपना दूत भेजा था। जहाँगीर की अनुमति से अंग्रेजों ने अपना पहला कारखाना सूरत में लगाया था। अंग्रेजों ने भारत में व्यापार करने की अनुमति मुगल शासक जहाँगीर से प्राप्त की थी।

66. भारत में कागजी मुद्रा सर्वप्रथम कब प्रारंभ हुई?

Correct Answer: (1) 1861
Solution:भारत में कागजी मुद्रा सर्वप्रथम 1861 में प्रारम्भ किया गया था। कागजी मुद्रा ब्रिटिश शासन के अधीन सर्वप्रथम जारी किया गया था।

67. RBI की 2012 रिपोर्ट के अनुसार ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों को मिलाकर किस राज्य/संघ शासित क्षेत्र में गरीबी रेखा के नीचे सर्वोच्च प्रतिशत है?

Correct Answer: (4) दादरा एवं नागर हवेली
Solution:RBI की 2012 रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक गरीबी रेखा के नीचे लोग हैं। आकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में 39.93 प्रतिशत दादर नगर हवेली में 39.36 तथा झारखंड में 36.96 प्रतिशत तथा मणिपुर में 36.89 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा के नीचे रहते हैं। इस प्रकार छत्तीसगढ़ में गरीबी प्रतिशत सर्वाधिक है।

68. MGNREGA (मनरेगा) योजना का क्रियान्वयन प्रारंभ में कितने जिलों में किया गया था?

Correct Answer: (1) 200
Solution:मनरेगा योजना का क्रियान्वयन सर्वप्रथम 200 जिलों में किया गया था। यह योजना 2006 में कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार द्वारा लागू की गई थी। जिसके बाद में 2 अक्टूबर, 2009 में नाम बदलकर मनरेगा कर दिया गया।

69. नीति आयोग के अध्यक्ष कौन हैं?

Correct Answer: (2) भारत के प्रधानमंत्री
Solution:नीति आयोग का पदेन अध्यक्ष भारत के प्रधानमंत्री होते हैं। नीति आयोग ने । जनवरी, 2015 से योजना आयोग का स्थान ले लिया है। योजना आयोग का एक पूर्णकालिक उपाध्यक्ष भी होता है। वर्तमान में नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार है।

70. प्रथम क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक कब अस्तित्व में आया?

Correct Answer: (3) 1975
Solution:भारत में प्रथम क्षेत्रिय ग्रामीण बैंक अस्तित्व में 1975 में आया था। जब सिंडीकेट बैंक अधीन प्रथम बैंक बनाया गया था। यह बैंक 2 अक्टूबर, 1975 को असितत्व में आया। भारत में अनेक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक कार्य करती है।