HSSC हरियाणा क्लर्क परीक्षा (11.12.2016)

Total Questions: 100

81. क्षेत्रफलानुसार (कम से अधिक) हरियाणा के जिलों के लिए सही अनुक्रम के विकल्प का चुनाव कीजिए।

Correct Answer: (3) झज्जर, जींद, हिसार, सिरसा
Solution:क्षेत्रफलानुसार (कम से अधिक) हरियाणा के जिलों की सही अनुक्रम झज्जर (1834), जींद (2702), हिसार (3983 वर्ग किमी.) तथा सिरसा (4277) वर्ग किमी. है। हरियाणा राज्य के अंतर्गत सबसे बड़ा क्षेत्रफल वाला जिला सिरसा है।

82. हरियाणा और उत्तर प्रदेश राज्यों के मध्य यह नदी प्राकृतिक रोधिका (सीमा) है:

Correct Answer: (2) यमुना
Solution:यमुना नदी हरियाणा व उत्तर प्रदेश के मध्य बहते हुए दोनों राज्यों की सीमा निर्धारित करती है। हरियाणा राज्य के 328 किमी. लम्बी पूर्वी सीमा को यमुना नदी छूकर बहती है। हरियाणा में यह नदी सर्प की चाल के तहत बहती है।
• यमुना नदी दक्षिण की तरफ बहती हुई यमुनानगर करनाल, पानीपत, सोनीपत व फरीदाबाद आदि जिलों की पूर्वी सीमा को स्पर्श करती हुई बहती है।

83. पानीपत की दूसरी लड़ाई में अकबर ने किसको परास्त किया था?

Correct Answer: (4) हेमू को
Solution:पानीपत की द्वितीय लड़ाई अकबर व हेमू के बीच 1556 ई. में हुई थी। इस युद्ध में अकबर की विजय हुई थी। इस युद्ध में अकबर की सेना का नेतृत्व बैरम खाँ ने किया था। यह प्रसिद्ध युद्ध 5 नवम्बर, 1556 ई. को लड़ा गया था।

84. हरियाणा के पलवल जिले से अंग्रेजों ने गाँधीजी को गिरफ्तार किया था?

Correct Answer: (3) अप्रैल, 1919
Solution:हरियाणा के पलवल जिले में अंग्रेजों ने गाँधीजी को 8 अप्रैल, 1919 को गिरफ्तार किया था। यह महात्मा गाँधी की भारत में पहली गिरफ्तारी थी। हिरासत में लेते ही उन्हें दूसरी गाड़ी में बैठाकर बम्बई के तरफ वापस भेज दिया गया था।

85. जगाधरी के समीप अवस्थित बिलासपुर में कार्तिक पूर्णिमा को कौन-सा त्यौहार मनाया जाता है?

Correct Answer: (1) आदि बद्री मेला
Solution:यमुनानगर जिले में जगाधरी के समीप स्थित बिलासपुर में कार्तिक पूर्णिमा को आदि बद्री मेला का त्योहार मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह सरस्वती नदी का उद्गम स्थल भी है। यमुनानगर जिले में बिलासपुर के उत्तर में शिवालिक के पहाड़ियों के समीप यह एक प्राचीन गाँव है।

86. हरियाणा के कैथल नगर में डोगरा गेट के समीप निम्न कौन सा गुरुद्वारा स्थित है?

Correct Answer: (1) गुरुद्वारा नीम साहिब
Solution:हरियाणा के कैथल नगर में डोंगरा गेट के समीप प्रसिद्ध नीम साहिब का गुरुद्वारा स्थित है। कैथल में अन्य प्रसिद्ध स्मारक में गुरूद्वारा टोपियों वाला, गुरुद्वारा मांजी साहिब, शेख तैय्यब का मकबरा, ईंटों की बावड़ी, बाबा शाह कलाम की मजार आदि है।

87. हरियाणा के निम्न किस कवि ने सत्याग्रही प्रहलाद लिखी थी?

Correct Answer: (4) तुलसीदास शर्मा 'दिनेश'
Solution:'सत्याग्रही प्रह्लाद' भिवानी के कवि तुलसीदास शर्मा की एक रचना है यह एक सशक्त कवि है इनकी प्रमुख रचनाएँ : 'भक्त भारती', 'मतवाली मीरा', 'सत्याग्रही', 'प्रह्लाद' व 'श्याम सतसाई' है। यह हरियाणा में बहुत लोकप्रिय रहे है।

88. हांसी-महम और रोहतक के मध्य रेल लाइन परियोजना की लागत है, लगभग

Correct Answer: (1) 500 करोड़ रुपए
Solution:हांसी-महम और रोहतक के मध्य रेल लाइन परियोजना की लागत लगभग 500 करोड़ रुपए है। इस परियोजना का कार्य चल रहा है।

89. सिख गुरुद्वारा की व्यवस्था के लिए पृथक कमेटी की रचना करने हेतु सहमति दी?

Correct Answer: (1) जगन्नाथ पहाड़िया
Solution:सिक्ख गुरुद्वारा की व्यवस्था के लिए पृथक कमेटी की गठन हेतु सहमति 2014 में उस समय के तत्कालीन राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया ने दिया था। हरियाणा के वर्तमान राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय है।

90. निम्नलिखित सभी हरियाणा वन विकास निगम (HFDC) के मुख्य लक्ष्य हैं, सिवायः

Correct Answer: (4) जनसंख्या नियंत्रण के विषय में ग्रामीणों को शिक्षित करना।
Solution:हरियाणा वन विकास का प्रमुख लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार उत्पन्न करना, कृषि तकनीकी का हस्तान्तरण व लकड़ी और काष्ठ ईंधन की कीमत खुले बाजार में स्थिर करना है। पर्यावरण का वन्यजीवों का संरक्षण करना इत्यादि है। जनसंख्या नियंत्रण के विषय में ग्रामीणों को शिक्षित करना हरियाणा वन विकास के कार्यक्षेत्र में नहीं आता है।