HSSC क्लर्क परीक्षा (भाग-2)

Total Questions: 35

1. शरचंद्र का सही संधि विग्रह है?

Correct Answer: (3) शरत् + चन्द्र
Solution:शरचंद्र = शरत् +

चन्द्र (व्यंजन सधि)

2. 'सच्चरित्रता' शब्द में कौन सा उपसर्ग है?

Correct Answer: (2) सत्
Solution:सच्चरित्रता में सत् उपसर्ग है जो पद शब्दों के आगे आकर स्थान ग्रहण करे वह उपसर्ग और जो शब्द के बाद में जोड़ा जाए प्रत्यय कहलाता है।

3. निम्नलिखित शब्द समूह के लिए उपयुक्त शब्द का चयन कीजिए: जो थोड़ा जानता हो वह

Correct Answer: (3) अल्पज्ञ
Solution:जो थोड़ा जानता हो जो सब कुछ जानता हो अल्पज्ञ सर्वज्ञ

4. निम्नलिखित काव्य पंक्तियों को ध्यान से पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

(1) चारु चन्द्र की चंचल किरणें खेल रही थी जलस्थल में

(ii) मखमल के झूल पड़े हाथी से टीला निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

 

Correct Answer: (1) अनुप्रास, (ii) उपमा अलंकार
Solution:पहले पद में 'च' शब्द की पुनरावृत्ति है। अतः अनुप्रास अलंकार है। इस अलंकार में एक ही वर्ण की आवृत्ति बार-बार होती है। दूसरे पद में उपमा अलंकार है। जहाँ दो वस्तुओं में अंतर होते हुए भी आकृति एवं गुणों में समानता दिखाई जाए वहाँ उपमा अलंकार होता है।

5. निम्नलिखित में कौन सा शब्द कनक शब्द का अर्थ नहीं है?

Correct Answer: (3) कमल
Solution:कनक का अर्थ गेहूँ, सोना तथा धतूरा होता है। कमल नहीं।

6. निम्नलिखित में से किस स्थान पर 14 से 16 अप्रैल, 2016 तक प्रथम मैरिटाइम इंडिया शीर्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया?

Correct Answer: (3) मुंबई
Solution:14-16 अप्रैल, 2016 को प्रथम मैरीटाइम इंडिया शीर्ष सम्मेलन मुंबई में आयोजित किया गया था।

7. भारत में फसल ऋतुओं के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा सही नहीं है? (1) खरीफ ऋतु जून से सितंबर तक होती है।

Correct Answer: (3) उत्तरी भारत में खरीफ ऋतु में गेहूँ की | फसल की खेती की जाती है।
Solution:गेहूँ, रबी की फसल है।

8. निम्नलिखित में से किस राज्य में मधुबनी चित्रकला प्रसिद्ध है?

Correct Answer: (3) बिहार
Solution:मधुबनी चित्रकला बिहार के मिथि- लांचल, दरभंगा, मधुबनी आदि जिलों में की जाती है। इसकी शुरुआत राजा जनक द्वारा की गई, ऐसा माना जाता है। यह चित्रकला रंगोली, कपड़ों तथा दीवारों पर की जाती है। इसके विषयों में हिंदू देवी देवता, प्राकृतिक नजारे जैसे सूर्य व चंद्रमा, पेड़-पौधे जैसे तुलसी, विवाह के दृश्य तथा खासतौर पर कुलदेवता का चित्रण होता है।

9. स्वतंत्रता संग्राम में अरुणा आसफ अली गुप्त गतिविधियों की एक मुख्य महिला संगठनकर्त्ता थी

Correct Answer: (3) भारत छोड़ो आंदोलन
Solution:अरुणा आसफ अली, भारत छोड़ो आंदोलन (1942) के समय सक्रिय थी। इन्होंने भूमिगत होकर रेडियो पर संदेश प्रचारित किए। भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष में इनका अमूल्य योगदान है।

10. यदि पंचायत विघटित की जाती है तो कितने समय में चुनाव करवाए जाते हैं?

Correct Answer: (3) 6 मास
Solution:पंचायत के विघटित किए जाने के पश्चात् 6 माह के भीतर चुनाव पुनः करवाने का प्रावधान है।