HSSC क्लर्क परीक्षा ( 21.09.2019)

Total Questions: 100

31. स्कोलैस्टिक एशियन बुक अवॉर्ड (SABA) 2016 किसने जीता है?

Correct Answer: (2) अदिति कृष्णकुमार
Solution:भारतीय लेखिका अदिति कृष्णकुमार ने अपनी रचना 'कोडेक्सः द लॉस्ट ट्रेजर ऑफ द इंडस' के लिए सिंगापुर में 2016 स्कोलास्टिक एशियन बुक अवॉर्ड (SABA) जीता। SABA, नेशनल बुक डेवलपमेंट काउंसिल ऑफ सिंगापुर और स्कोलास्टिक एशिया की संयुक्त पहल है।

32. सिदी बशीर मस्जिद की झूलती मीनारें अवस्थित हैं :

Correct Answer: (4) अहमदाबाद
Solution:सिदी बशीर मस्जिद अंहमदाबाद, गुजरात शहर में एक प्राचीन मस्जिद है। इसमें केवल केंद्रीय प्रवेश द्वार और दो मीनारें बची हैं; उन्हें झूलता मीनार या शेकिंग मीनार के रूप में जाना जाता है। अहमदाबाद में ये मीनारें सबसे ऊँची हैं। यह मस्जिद 1452 ए.डी. का बना हुआ है।

33. 'पंजाब केसरी' की उपाधि दी गई थी :

Correct Answer: (2) लाला लाजपतराय को
Solution:लाला लाजपत राय को पंजाब केसरी (पंजाब का शेर) के नाम से जाना जाता था। वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख नेता थे। वे लाल-बाल-पाल जिन्हें त्रिमूर्ति कहा जाता था के एक प्रमुख सदस्य थे, अन्य दो बाल गंगाधर तिलक और बिपिन चंद्र पाल थे। ब्रिटिश शासन के खिलाफ उनकी देशभक्ति और शक्तिशाली ओजपूर्ण भाषणों ने उन्हें 'पंजाब केसरी' की उपाधि दी।

34. गुजरात का कौन-सा शहर सर्वोच्च आबादी वाला है ?

Correct Answer: (4) अहमदाबाद
Solution:2011 की जनगणना के अनुसार, अहमदाबाद 6,357,693 की कुल आबादी के साथ गुजरात का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। इसके बाद सूरत (4,591,246) और वडोदरा (1,822,221) हैं। जो जनसंख्या के मामले में दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। गुजरात में 28 शहर हैं जिनकी जनसंख्या 100,000 से अधिक है।

35. भारत के राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए कितने सदस्य नियुक्त किये जा सकते हैं?

Correct Answer: (2) 12
Solution:राष्ट्रपति 12 सदस्यों को राज्यसभा में नामित करता है, जिन्हें कला, साहित्य, विज्ञान और सामाजिक सेवा में विशेष ज्ञान या व्यावहारिक अनुभव होता है। नामांकन के इस सिद्धांत के पीछे तर्क यह है कि प्रख्यात व्यक्तियों को चुनाव की प्रक्रिया से गुजरे बिना राज्यसभा में जगह उपलब्ध कराना।

36. निम्नलिखित का कौन-सा संख्या क्रम छोटे से बड़े का सही क्रम प्रदर्शित करता है ?

1. बंगला
2. फ्लैट
3. कॉटेज
4. हाउस
5. पैलेस
6. मैंशन

Correct Answer: (3) 3, 2, 4, 1, 6, 5
Solution:

छोटे से बड़े का सही क्रम :

3. कॉटेज

2. फ्लैट

4. हाउस

1. बंगला

6. मैंशन

5. पैलेस

37. दिए गए शब्दों को वर्णक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए तथा चौथे स्थान पर आने वाले शब्द का चयन कीजिए :

Correct Answer: (4) Bitter
Solution:

वर्णक्रमानुसार शब्दों की व्यवस्था :

(3) Bicycle
↓
(2) Bifocal
↓
(1) Bishop
↓
(4) Bitter

38. पाँच लड़कों ने एक रेस में हिस्सा लिया राज ने दौड़ मोहित से पहले, परंतु गौरव से पीछे समाप्त की। आशीष ने संचित से पहले परंतु मोहित से पीछे समाप्त की। रेस किसने जीती?

Correct Answer: (2) गौरव
Solution:

गौरव > राज > मोहित

मोहित > आशीष > संचित

गौरव > राज > मोहित > आशीष > संचित

39. सही विकल्प का चयन कीजिए:

आवास : भाड़ा :: यात्रा : ?

Correct Answer: (4) किराया
Solution:आवास के लिए भुगतान की गयी राशि को भाड़ा कहते हैं। उसी प्रकार यात्रा के लिए भुगतान की गयी राशि को किराया कहते हैं।

40. दी गई श्रृंखला में गलत पद का चयन कीजिए:

5, 27, 61, 122, 213, 340, 509

Correct Answer: (1) 27
Solution:

संख्या श्रृंखला का पैटर्न है :

2³ - 3 = 8 - 3 = 5

3³ - 3 = 27 - 3 = 24 ≠ 27

4³ - 3 = 64 - 3 = 61

5³ - 3 = 125 - 3 = 122

6³ - 3 = 216 - 3 = 213