HSSC ग्रुप ‘डी’ परीक्षा (11.11.2018) प्रथम पालीTotal Questions: 9081. 'सखी' शब्द का बहुवचन रूप है(1) सखीए(2) सखीयें(3) सखियाँ(4) सखीयाCorrect Answer: (3) सखियाँSolution:'सखी' शब्द संज्ञा का एकवचन रूप है, जिसका बहुवचन 'सखियाँ' होता है।82. निम्नलिखित में से 'राक्षस' का पर्यायवाची शब्द नहीं है :(1) सुर(2) रजनीचर(3) दनुज(4) असुरCorrect Answer: (1) सुरSolution:'सुर' शब्द देवता का पर्यायवाची, होता है, जबकि विकल्प में वर्णित शेष अन्य शब्द 'राक्षस' के पर्यायवाची हैं।83. 'खुश' शब्द के साथ कौन सा उपसर्ग सही लगता है?(1) ना(2) बे(3) सु(4) विCorrect Answer: (1) नाSolution:विकल्प में वर्णित 'ना' उपसर्ग 'खुश' शब्द के साथ प्रयुक्त होता है तो 'नाखुश' शब्द बनता है, जोकि सार्थक शब्द है। उपसर्ग में शब्द होते हैं जो किसी शब्द के पूर्व में लगकर उक्त शब्द को एक सार्थक रूप प्रदान करते हैं।84. 'टस से मस न होना' मुहावरे का अर्थ है:(1) क्रोध में पागल हो जाना(2) कठिनाई में पडना(3) जरा भी न हिलना(4) चापलूसी करनाCorrect Answer: (3) जरा भी न हिलनाSolution:उपर्युक्त मुहावरे का सर्वाधिक सटीक अर्थ होता है- जरा भी न हिलना।85. 'लक्ष्मण से मेघनाद मारा गया' इसे कर्तृवाच्य में लिखिए।(1) लक्ष्मण ने मेघनाद को मारा।(2) लक्ष्मण मेघनाद को मारा।(3) लक्ष्मण मेघनाद को मारेगा।(4) लक्ष्मण मेघनाद को मारता है।Correct Answer: (1) लक्ष्मण ने मेघनाद को मारा।Solution:उपर्युक्त वाक्य कर्मवाच्य में है जिसका कर्तृवाच्य में रूपांतरण होगा- 'लक्ष्मण ने मेघनाद को मारा'। विदित है कि हिन्दी में तीन वाच्य होते हैं :कर्तृवाच्य, कर्मवाच्य, एवं भाववाच्य।86. इति + आदि 'इत्यादि' कौन 'सी संधि है?(1) दीर्घ संधि(2) यण् सधि(3) वृद्धि संधि(4) गुण संधिCorrect Answer: (2) यण् सधिSolution:इति + आदि = इत्यादिइ + आ = याअतः उपर्युक्त संधि 'यण' संधि का उदाहरण है।87. जहाँ उपमेय पर उपमान का आरोपण हो, वहाँ कौन सा अलंकार होता है?(1) वक्रोक्ति(2) श्लेष(3) यमक(4) रूपकCorrect Answer: (4) रूपकSolution:जहाँ उपमेय पर उपमान का आरोपण हो, वहाँ 'रूपक' अलंकार होता है।जैसे - चरण-कमल।''रूपक' सादृश्यमूलक अर्थालंकार का उदाहरण है।88. करुण रस का स्थायी भाव है(1) रति(2) शोक(3) भय(4) क्रोधCorrect Answer: (2) शोकSolution:करुण रस का स्थायीभाव 'शोक' होता है। शृंगार रस का स्थायी भाव 'रति' एवं भयानक रस का स्थायी भाव 'भय' होता है।89. तीन भुवनों का समूह = 'त्रिभुवन' यह कौन सा समास है?(1) तत्पुरुष(2) अव्ययीभाव(3) बहुव्रीहि(4) द्विगुCorrect Answer: (4) द्विगुSolution:'त्रिभुवन' द्विगु समास का उदाहरण है। वह समास जिसका पहला पद संख्यावाचक हो द्विगु समास कहलाता है।90. "मोहन पुस्तक पढ़ता है।" इस वाक्य में 'पढ़ता है' पद का परिचय दीजिए।(1) सकर्मक क्रिया, कर्मवाच्य, वर्तमान काल, बहुवचन, पुल्लिंग(2) अकर्मक क्रिया, भाववाच्य, वर्तमान काल, एकवचन, पुल्लिंग(3) सकर्मक क्रिया, कर्तृवाच्य, वर्तमान काल, एकवचन, पुल्लिंग(4) अकर्मक क्रिया, कर्मवाच्य, वर्तमान काल, एकवचन, पुल्लिंगCorrect Answer: (3) सकर्मक क्रिया, कर्तृवाच्य, वर्तमान काल, एकवचन, पुल्लिंगSolution:उपर्युक्त वाक्य में 'पढ़ना' क्रियां सकर्मक है क्योंकि यह कर्म की अपेक्षा रखता है। साथ ही वाक्य वर्त्तमान काल, कर्तृवाच्य, एकवचन व पुल्लिंग रूप में है।Submit Quiz« Previous123456789