HSSC ग्रुप ‘डी’ परीक्षा (18.11.2018) प्रथम पाली

Total Questions: 90

81. जहाँ अप्रस्तुत के माध्यम से प्रस्तुत अर्थ की व्यंजना की जाती है, वहाँ कौन-सा अलंकार होता है?

Correct Answer: (3) अन्योक्ति
Solution:जहाँ अप्रस्तुत के माध्यम से प्रस्तुत अर्थ की व्यंजना की जाती है, वहाँ अन्योक्ति अलंकार होता है।

उदाहरण :

नहिं पराग नहिं मधुर मधु, नहीं विकास यहि काल।

अली कली ही तें बंध्यो, आगे कौन हवाल ।।

82. निम्नलिखित में से सही वर्तनी का चयन कीजिए।

Correct Answer: (3) निरीश्वरवादी
Solution:विकल्प में वर्णित 'निरीश्वरवादी' की वर्तनी सही है। 'निरीश्वरवादी' का अर्थ होता है - जिसे ईश्वर के अस्तित्व में विश्वास नहीं हो।

83. सुमेलित कीजिए:

(अ)(ब)
1. अठहत्तर(अ.) 47
2. सैंतालीस(आ.) 32
3. उनसठ(इ.) 78
4. बत्तीस(ई.) 59

कूटः

1234
(1)
(2)
(3)
(4)
Correct Answer: (2)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है :
(अ)(ब)
1. अठहत्तर(अ.) 78
2. सैंतालीस(आ.) 47
3. उनसठ(इ.) 59
4. बत्तीस(ई.) 32

84. ‘धोती’ शब्द का बहुवचन रूप है

Correct Answer: (2) धोतियाँ
Solution:'धोती' शब्द का बहुवचन रूप 'धोतियाँ' होता है।

विदित है कि हिन्दी में दो वचन होते हैं- एकवचन एवं बहुवचन ।

85. दस हैं आनन जिसके = दशानन (रावण) यह कौन-सा समास है?

Correct Answer: (2) बहुव्रीहि
Solution:'दशानन' बहुव्रीहि समास का उदाहरण है।

बहुव्रीहि समास में पहला पद विशेषण और दूसरा संज्ञा होता है परंतु यह कर्मधारण से इतर किसी विशेष अर्थ के लिए रूढ़ होता है।

86. 'लड़का कपड़े धोता है' इस वाक्य में 'कपड़े' का पद परिचय दीजिए।

Correct Answer: (3) जातिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, बहुवचन, कर्मकारक, 'धोता है' क्रिया का कर्म है
Solution:प्रस्तुत वाक्य में 'कपड़े' पद जातिवाचक संज्ञा पुल्लिंग, बहुवचन, कर्मकारक, धोता है क्रिया का कर्म है।

87. 'शोक' किस रस का स्थायी भाव है?

Correct Answer: (2) करुण
Solution:करुण रस में शोक का वर्णन होता है। इसका स्थायीभाव 'शोक' है।

88. निम्नलिखित शब्द में 'घर' शब्द का पर्यायवाची शब्द नहीं है

Correct Answer: (2) भुवन
Solution:विकल्प में वार्णित निलय, निकेतन एवं सदन आदि 'घर' के पर्यायवाची हैं जबकि 'भुवन' शब्द संसार का पर्यायवाची है।

89. 'पूत' शब्द के साथ कौन-सा उपसर्ग सही लगता है?

Correct Answer: (3) क
Solution:विकल्प में वर्णित 'क' उपसर्ग का प्रयोग 'पूत' शब्द के साथ करने पर सार्थक शब्द 'कपूत' बनता है।

90. 'आँखें चार होना' मुहावरे का अर्थ है

Correct Answer: (2) एक दूसरे को देखना
Solution:दिए गए विकल्पों में प्रस्तुत मुहावरे का सर्वाधिक उचित अर्थ 'एक-दूसरे को देखना' होगा है।

उदाहरण : राम ने पुष्पवाटिका में जैसे ही सीता को देखा, दोनों की आँखें चार हो गयीं।