HSSC हरियाणा क्लर्क परीक्षा (13.11.2016) द्वितीय पाली

Total Questions: 100

21. भारतीय साधारण बीमा निगम कब गठित हुआ?

Correct Answer: (2) 1972
Solution:भारतीय साधारण बीमा निगम (GIC) की स्थापना 22 नवम्बर, 1972 ई को की गई। इसका मुख्यालय मुंबई में है तथा इसका शत प्रतिशत स्वामित्व भारत सरकार के पास है। यह बीमा का पुनर्बीमा करने वाली एकमात्र भारतीय बीमा निगम है। इसके चेयरमैन देवेश जीवास्तव हैं। (2017-18 तक)

22. भारत के राष्ट्रीय ध्वज के चक्र का रंग क्या है?

Correct Answer: (3) गहरा नीला
Solution:भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के चक्र का रंग गहरा नीला है। इसमें 24 तिलियाँ बनी हैं। यह अशोक के सारनाथ स्थित सिंह स्तंभ से लिया गया है, जोकि प्रगति और निरंतरता का प्रतीक है।

23. हमारे राष्ट्रीय प्रतीक में कितने सिंह दिखाई देते हैं?

Correct Answer: (3) चार
Solution:हमारे राष्ट्रीय प्रतीक अशोक चिह्न में 4 सिंह दिखाई देते हैं, जो एक दूसरे से पीठ सटाए खड़े हैं। यह चिह्न अशोक के सारनाथ स्तम्भ से लिया गया है। इसके नीचे देवनागरी लिपि में सत्यमेव जयते लिखा है, जो मुण्डकोपनिषद् से लिया गया है।

24. कॉस्टयूम डिजाइनिंग के लिए किसने ऑस्कर पुरस्कार जीता?

Correct Answer: (2) भानू अथैया
Solution:कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग के लिए ऑस्कर पुरस्कार भानू अथैया ने फिल्म गाँधी (1982) के लिए जीता था। इन्होंने 100 से भी अधिक फिल्मों के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन में किया है। कुछ प्रमुख है : CID (1956 पहली बार), प्यासा, गाँधी, साहिब बीबी और गुलाम आदि।

25. प्रथम भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम का कप्तान कौन था?

Correct Answer: (3) सी. के. नायडू
Solution:प्रथम भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान सी.के. नायडू थे। यह मैच इंग्लैंड के विरुद्ध 25 जून, 1932 को खेला गया था।

26. किस नारे के साथ स्वतंत्र भारत की पहली टिकट जारी हुई थी?

Correct Answer: (1) जय हिन्द
Solution:जय हिंद नारे के साथ स्वतंत्र भारत की पहली डाक टिकट 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जारी की गई थी। इस नारे को नेता जी सुभाषचंद्र बोस द्वारा दिया गया था।

27. नई दिल्ली में पहला एशियाड कब आयोजित किया गया था?

Correct Answer: (2) 4 मार्च, 1951
Solution:नई दिल्ली में पहला एशियाड 4 मार्च, 1951 को आयोजित किया गया था। इसमें कुल 11 देशों के 491 खिलाड़ियों ने 57 प्रतिस्पर्द्धाओं में भाग लिया था। मशाल दिलीप सिंह के हाथों में थी। भारत ने इसमें 15 गोल्ड सहित कुल 51 पदक जीते थे। जबकि प्रथम स्थान पर जापान (24 गोल्ड सहित 60 पदक) रहा। 2022 में एशियाई खेल का आयोजन हांगझंक (चीन) में आयोजित किया जाएगा।

28. नाजी पार्टी का गठन किस देश में हुआ था?

Correct Answer: (1) जर्मनी
Solution:नाजी पार्टी का गठन 1920 में म्यूनिख (जर्मनी) में हुआ। इसका संस्थापक एंटोन ड्रेक्सगर था। 1921 में हिटलर इसका अध्यक्ष बना था।

29. भारत के उस पूर्व एशियाई पड़ोसी देश का नाम बताइए जो 1948 में स्वतंत्र हुआ।

Correct Answer: (1) म्यांमार (बर्मा)
Solution:म्यांमार (बर्मा) 4 जनवरी, 1948 को आजाद हुआ। यह ब्रिटिश उपनिवेशवाद का अंग होने के बाद भी राष्ट्रमंडल का सदस्य नहीं बना था। इसकी पुरानी राजधानी रंगून तथा नई राजधानी ने-पी-ता है।

30. पीसा की झुकी मीनार किस देश में है?

Correct Answer: (3) इटली
Solution:पीसा की झुकी हुई मीनार इटली में स्थित है। यह वास्तुशिल्प का अद्भुत नमूना है। यह मीनार 1173 में बननी शुरू हुई तथा इसे बनने में पूरे 200 साल लग गए। इसके पहले वास्तुकार बोनानो पीसानो थे।