HSSC हरियाणा क्लर्क परीक्षा (13.11.2016) द्वितीय पाली

Total Questions: 100

51. 7 का वह सबसे छोटा गुणक जिसे 6, 9, 15 तथा 18 से विभाजित करने पर शेष 4 देता है क्या है?

Correct Answer: (4) 364
Solution:6, 9, 18, 15 का LCM

= 2 * 3 * 3 * 5

अभीष्ट संख्या = (90K + 4)/7

K = 4 रखने पर यह 7 से विभाजित हो जा रहा है।
∴ संख्या 90K + 4 = 90 * 4 + 4

= 364

52. यदि किसी संख्या के एक चौथाई के एक तिहाई का मान 15 है, तो उस संख्या के तीन दशांश (3/10) का मान क्या है?

Correct Answer: (4) 54
Solution:माना संख्या = x

x * 1/4 * 1/3 = 15

x = 15 * 4 * 3

x = 180

संख्या का तीन दशांश = 180 * 3/10

=54

53. एक नल के द्वारा एक टंकी 20 मिनट में भरी जा सकती है और अन्य नल के द्वारा 60 मिनट में। ये दोनों ही नल 10 मिनट के लिए खोल दिए जाते हैं तथा फिर पहला नल बंद किया जाता है। इसके बाद यह टंकी कितने समय में पूर्ण भर जाएगी?

Correct Answer: (3) 20 मिनट
Solution:पहले नल की क्षमता = 1/20
दूसरे नल की क्षमता = 1/60

दोनों की क्षमता = 1/20 +1/60

= 4/60 = 1/15

10 मिनट में  1/15 × 10 = 2/3

खाली भाग = 1 - 2/3 = 1/3

शेष भाग को भरने में दूसरे नल द्वारा लगा शेष भाग क्षमता

समय = शेष भाग/क्षमता

= (1/3)/(1/60) = 20 मिनट

54. निम्न में से कौन कम्प्यूटर की खोज से संबंधित है?

Correct Answer: (2) बैबेज
Solution:कंप्यूटर की खोज चार्ल्स बैबेज द्वारा की गई थी। इन्हें कंप्यूटर का जनक भी कहा जाता है। कंप्यूटर एक ऐसा इलै- क्ट्रॉनिक यंत्र है, जो गणनाएँ करने में सक्षम है। वर्तमान समय में यह मनुष्य की मूलभूत आवश्यकता बन चुका है।

55. भोजन पकाने के पात्र के रूप में उपयोग में लेने के लिए किसी धातु के लिए निम्न में से कौन-सा मानदण्ड उपयुक्त है?

Correct Answer: (2) अधिक ऊष्मा चालकता
Solution:भोजन पकाने वाले पात्र में अधिक ऊष्मा चालकता का होना आवश्यक है। यही कारण है कि भोजन के पात्र लोहा, स्टील, एल्युमिनियम जैसी धातुओं से बनाए जाते हैं। इन धातुओं में तेजी से ऊष्मा का स्थानांतरण होता है जिससे भोजन जल्दी तैयार होने में मदद मिलती है।

56. निम्न में से कौन-सी धातु सामान्य परिस्थितियों में वायु तथा जल से प्रभावित नहीं होती है?

Correct Answer: (2) प्लैटिनम
Solution:प्लैटिनम (परमाणु क्रमांक-78) धातु सामान्य परिस्थितियों में वायु तथा जल से प्रभावित नहीं होती। यह बहुत महँगी धातु है, तथा इसका प्रयोग आभूषण निर्माण में किया जाता है। नोटः सोडियम, ऑक्सीजन के संपर्क में आकर जल उठता है। वायुमंडलीय नमी के कारण लोहे में जंग लग जाता है।

57. तिलचट्टे में चलने के पाँव कितने जोड़े होते हैं?

Correct Answer: (3) तीन
Solution:तिलचट्टे में पाँवों के तीन जोड़े (कुल 6) होते हैं। यह आर्थोपोडा संघ में कीट वर्ग का एक सर्वाहारी तथा रात्रिचर प्राणी है। इसका शरीर तीन भागों सिर, वक्ष तथा उदर में विभाजित रहता है। सिर में एक जोड़ी नेत्र तथा 1 जोड़ी एंटिना पाए जाते हैं। ये एंटिना इसके भोजन ढूँढ़ने में सहायक होते हैं।

58. एन्जाइम सहायक होते हैं?

Correct Answer: (2) भोजन पाचन में
Solution:एंजाइम, भोजन पाचन में सहायक होते हैं। इन्हें रासायनिक क्रियाओं को उत्प्रेरित करने वाला प्रोटीन कहा जाता है। इस शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम 1878 ई. में 'कुन्हे' द्वारा किया गया था।

59. Choose the correctly spelt word?

Correct Answer: (2) Silhouette
Solution:Silhouette छाया आकृति,

Terminate समाप्त

Fiamboyance - चमकीला,

Kaleidoscope - बहुरूपदर्शक

60. Fill in the blanks with appro- priate prepostitions:

She stood ....... the window.

and looked out ....... a gray cat.

Correct Answer: (3) by; at
Solution:She stood by the window and looked out at a grey cat.