HSSC हरियाणा क्लर्क परीक्षा (13.11.2016) द्वितीय पाली

Total Questions: 100

71. अमृत शब्द के पर्यायवाची का चयन कीजिए।

Correct Answer: (2) पीयूष
Solution:अमृत के पर्यायवाची शब्द हैं- पीयूष, सुधा, अमिय, जीवन आदि।

72. रिक्त स्थान के लिए विकल्प का चयन करें:

जाति का आधार ....... है, वर्ण का गुण कर्म

Correct Answer: (4) जन्म
Solution:जाति का आधार जन्म है।

73. वंदऊ गुरु पद पद्म परागा - पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?

Correct Answer: (3) अनुप्रास
Solution:दी गई पंक्ति में अनुप्रास अलंकार है। इस अलंकार में एक ही शब्द की पुनरावृत्ति बार-बार होती है। जैसे- पद पद्म परागा में 'प' शब्द की आवृत्ति 3 बार की गई है।

74. निम्नलिखित में से किस राज्य में प्रधानमंत्री ने 14 अप्रैल, 2016 को ग्राम उदय से भारत उदय अभियान का शुभारंभ किया?

Correct Answer: (1) मध्य प्रदेश
Solution:मध्य प्रदेश राज्य में 14 अप्रैल, 2016 (डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती) से ग्राम उदय से भारत उदय अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का लक्ष्य, पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करके सामाजिक सद्भाव बढ़ाना, ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना, किसानों की प्रगति तथा गरीब लोगों को जीविका के लिए राष्ट्रव्यापी प्रयासों को बढ़ावा देना है।

75. निम्नलिखित विश्व के देशों के समूह में से किसमें गेहूँ और चावल की उच्च उपज किस्म (HYV) विकसित की गई थी?

Correct Answer: (3) मैक्सिको और फिलीपींस
Solution:गेहूँ और चावल की उच्च उपज किस्म (HYV) मैक्सिको तथा फिलीपींस में विकसित की गई थी। इस किस्म का उपयोग भारत में हरित क्रांति के दौरान (1967-68) उच्च पैदावार प्राप्त करने के लिए किया गया। भारत में HYV का विस्तार एम.एस. स्वामीनाथन के प्रयासों से हुआ।

76. भांगड़ा किस भारतीय राज्य का लोक नृत्य है?

Correct Answer: (2) पंजाब
Solution:भांगड़ा, पंजाब का लोक नृत्य है। यह पुरुष प्रधान नृत्य है तथा आमतौर पर बैसाखी के पर्व पर किया जाता है।

77. 'करो या मरो' नारा निम्नलिखित में से किस आन्दोलन से संबंधित है?

Correct Answer: (3) भारत छोड़ो आंदोलन
Solution:'करो या मरो' का नारा गाँधीजी द्वारा, भारत छोड़ो आंदोलन (1942) के दौरान दिया गया था। इस आंदोलन को 'अगस्त क्रांति' भी कहा जाता है।

78. निम्नलिखित राज्यों में से किसमें 1959 में भारत में सर्वप्रथम पंचायती राज लागू किया गया था?

Correct Answer: (1) राजस्थान और आंध्र प्रदेश
Solution:सर्वप्रथम राजस्थान के नागौर जिले में 2 अक्टूबर, 1959 को पंचायती राज का उद्घाटन किया गया। इसके उपरांत 11 अक्टूबर, 1959 में ही आंध्र प्रदेश ने इस योजना को लागू किया। पंचायती राज को 1992 में संविधान के 73वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा शामिल किया गया। बलवंत राय मेहता समिति द्वारा त्रि-स्तरीय स्तर पर इसे लागू करने की अनुशंसा की गई थी।

79. 2, 8, 14, 20, 26, 32, 38, ----- श्रेणी को पूर्ण करें।

Correct Answer: (2) 44,50
Solution:

80. JAK, KBL, MDN ....... रिक्त स्थान की पूर्ति करें।

Correct Answer: (4) PFQ
Solution: