HSSC हरियाणा क्लर्क परीक्षा (13.11.2016) द्वितीय पाली

Total Questions: 100

81. कौन-सा शब्द अन्य से संबंधित नहीं है?

Correct Answer: (4) कार
Solution:कार; क्योंकि अन्य सभी वाहन के भाग है जबकि कार एक वाहन है।

82. ओडोमीटर जिस प्रकार से मील दूरी से संबंधित है उसी प्रकार से कंपास संबंधित है

Correct Answer: (4) दिशा
Solution:दिशा; जिस प्रकार आडोमीटर मील दूरी को मापता है, वैसे ही कम्पास दिशा ज्ञात करने में प्रयुक्त होता है।

83. एक मार्च पास्ट में सात व्यक्ति एक पंक्ति में खड़े हैं। 9 जो R है की बायीं ओर परंतु P की दायीं ओर खड़ा है। जो है N की दायीं ओर और P की बायीं ओर खड़ा है। इसी तरह, S जो है R की दायी ओर और T की बायीं ओर खड़ा है। ज्ञात कीजिए कि कौन मध्य में खड़ा है।

Correct Answer: (2) 9
Solution:Q बीच में खड़ा है।

84. 20 वस्तुओं की लागत कीमत X वस्तुओं की बिक्री कीमत के समान है। यदि लाभ 25% हुआ हो, तो X का मान होगा

Correct Answer: (2) 16
Solution:20 * CP = x * SP

CP/SP = x/20

प्रश्नानुसार,

P% = P/CP * 100

25% = (20 - x)/x * 100

25x = 2000 - 100x

125x = 2000

x = 2000/125

x = 16

85. किसी परिवार का औसत मासिक खर्च पहले 3 माह के लिए ₹2,200 था, अगले 4 माह के लिए ₹2,550 तथा वर्ष के अंतिम 5 माह के लिए ₹3,120 रहा। यदि वर्ष के दौरान कुल बचत ₹1,260 हुई हो तो औसत मासिक आमदनी मालूम कीजिए।

Correct Answer: (3)₹2,805
Solution:3 माह का कुल खर्च

= 3 * 2200 = ₹6600

अगले 4 माह का कुल खर्च

= 4 * 2550 : ₹10200

अगले 5 माह का कुल खर्च

= 5 * 3120 = ₹15600

कुल 12 महीने का खर्च

= 6600 + 10200 + 15600

= ₹32400

12 महीने में बचत = ₹1260

12 महीने में कुल आमदनी

= 32400 + 1260 = ₹33660

1 महीने में कुल आमदनी

33660/12 = ₹2805

86. 54, 288, 360 का म.स.अ. निकालिए।

Correct Answer: (1) 18
Solution:54 = 2 * 3 * 3 * 3 .

288 = 2 * 2 * 2 * 2 * 2 * 3 * 3

360 = 2 * 2 * 2 * 3 * 3 * 5

म.स.प. = 2 * 3 * 3 = 18

87. सरल कीजिए:

a^(-1/3) * a^(1/3) + a^1/2

Correct Answer: (4) उपरोक्त में कोई नहीं
Solution:a ^ (- 1/3) * a ^ (1/3) + a ^ (1/2)

= (a) ^ (- 1/3 + 1/3) + a ^ (1/2)

= a ^ (0) + a ^ (1/2)                [ a ^ m * a ^ n = a ^ (m + n) ] [ aº = 1]

= 1 + a ^ (1/2)

88. दो पाइप A तथा B किसी हौज को क्रमशः 20 तथा 30 मिनटों में भरते हैं। यदि दोनों पाइप एक साथ खोले जाएँ तो हौज कितने समय में भर जाएगा?

Correct Answer: (2) 12 मिनट
Solution:A की क्षमता = 1/20

B की क्षमता = 1/30

A + B की क्षमता

= 1/20 + 1/30 = 5/60 = 1/12

(A + B) द्वारा भरने में लगा समय

= कार्य/क्षमता 1 /(1/12) = 12 मिनट

89. मानव रुधिर का ph लगभग है

Correct Answer: (4) 7.4
Solution:मानव शरीर के रुधिर का pH मान 7.4 (क्षारीय) है। pH किसी विलयन की अम्लता या क्षारकता का मापक होता है। शुद्ध जल का pH मान 7.0 होता है। इसे तटस्थ (न्यूट्रल) माना जाता है। इससे नीचे मान होने पर विलयन अम्लीय तथा अधिक होने पर क्षरीय माना जाता है।

90. प्रकाशीय तंतु किस परिघटना पर आधारित है?

Correct Answer: (4) पूर्ण आंतरिक परावर्तन
Solution:प्रकाशीय तंतु पूर्ण आंतरिक परावर्तन परिघटना पर आधारित होते हैं। प्रकाशीय तंतु काँच या प्लास्टिक से निर्मित ऐसे तंतु होते हैं, जिसके लंबाई की दिशा में प्रकाश का संचरण हो सकता है। इनका प्रयोग संचार में किया जाता है। साथ ही चिकित्सीय उपयोग हेतु भी ये प्रयुक्त हैं।