HSSC हरियाणा क्लर्क परीक्षा (27.11.2016)

Total Questions: 100

21. भाषा की सबसे छोटी इकाई है

Correct Answer: (1) वर्ण
Solution:भाषा की सबसे छोटी इकाई 'ध्वनि' है। उच्चारित ध्वनियों को जब लिखकर बताना होता है तब उनके लिए कुछ लिखित चिह्न बनाए जाते हैं। ध्वनियों को व्यक्त करने वाले ये लिपि चिह्न ही - 'वर्ण' कहलाते हैं अर्थात् वर्ण भाषिक ध्वनियों के लिखित रूप होते हैं। अतः वर्ण को भाषा की सबसे लघुत्तम इकाई माना जाता है।

22. 'घी-खिचड़ी होना' मुहावरे का अर्थ है

Correct Answer: (1) खूब घुलना मिलना
Solution:"घी-खिचड़ी होना" मुहावरे का अर्थ खूब घुलना मिलना होता है।

23. खण्डन का विलोम शब्द क्या है?

Correct Answer: (1) समर्थन
Solution:खण्डन का विलोम शब्द समर्थन होता है जबकि संपूर्ण शब्द आंशिक का, अपूर्ण शब्द पूर्ण एवं सन्मति शब्द असन्मति के विलोम शब्द हैं।

24. 'बड़े भाई' के लिए शब्द है

Correct Answer: (3) अग्रज
Solution:बड़े भाई के लिए अग्रज शब्द प्रयुक्त किया जाता है जबकि अनुज शब्द छोटे भाई के लिए प्रयुक्त होता है। कनिष्ठ का अर्थ छोटा होता है तथा दादा, परदादा अथवा ज्ञात वंशावली में पूर्व के संबंधों के लिए पूर्वज शब्द प्रयुक्त किया जाता है।

25. विसर्ग का उच्चारण किसकी भांति होता है?

Correct Answer: (4) ह
Solution:विसर्ग महाप्राण सूचक एक स्वर है। इसका उच्चारण 'ह' के समान होता है। उदाहरण के लिए प्रातः, अतः, सम्भवतः आदि। श, ष तथा स संघर्षी अथवा ऊष्ण व्यंजन कहलाते हैं।

26. 'सच्चिदानन्द' का सही संधि विग्रह है-

Correct Answer: (4) सच्चित + आनन्द
Solution:सच्चिदानन्द का उपयुक्त सन्धि विच्छेद सच्चित् + आनन्द होता है। इसमें व्यंजन सन्धि निहित है।

27. 'महत्ता' में कौन सा प्रत्यय है?

Correct Answer: (3) ता
Solution:महत्ता में ता प्रत्यय है। प्रत्यय वे शब्द हैं जो दूसरे शब्दों के अन्त में जुड़कर अपनी प्रकृति के अनुसार उसमें परिवर्तन ला देते हैं।

28. 'अजातशत्रु' वह होता है

Correct Answer: (4) जिसका शत्रु पैदा नहीं होता है।
Solution:अजातशत्रु का अर्थ है "जिसका कोई शत्रु पैदा नहीं होता है या जिसका कोई' शत्रु उत्पन्न न हुआ हो।"

29. वर्ग 'अ' में दिए गए शब्दों को उनके विपरीतार्थक (विलोम) के साथ वर्ग 'ब' से मिलान कीजिए:

वर्ग 'अ'वर्ग 'ब'
1. उदारA.संपन्न
2. गौरवB.पुरस्कार
3. तिरस्कारC.लाघव
4. विपन्नD. कृपण

Code :

(i)(ii)(iii)(iv)
(1)abcd
(2)dcba
(3)cabd
(4)bdac
Correct Answer: (2)
Solution:सही सुमेलित विलोम शब्दों का रूप इस प्रकार है-
वर्ग - अवर्ग - ब
उदारकृपण
गौरवलाघव
तिरस्कारपुरस्कार
विपन्नसंपन्न

30. परम + ईश्वर का संधि रूप होगा-

Correct Answer: (4) परमेश्वर
Solution:परम + ईश्वर का संधि रूप परमेश्वर होगा। यह दीर्घ संधि का उदाहरण है।