HSSC हरियाणा क्लर्क परीक्षा (27.11.2016)

Total Questions: 100

51. हरियाणा के किस जिले में जनगणना-2011 के अनुसार महिला साक्षरता दर न्यूनतम है?

Correct Answer: (1) मेवात
Solution:जनगणना 2011 के अनुसार हरियाणा में महिला साक्षरता दर न्यूनतम मेवात जिले में है जहाँ महिला साक्षरता दर 37.6 प्रतिशत है। हरियाणा में सर्वोच्च महिला साक्षरता दर वाला जिला गुरुग्राम है जहाँ साक्षरता दर 77.60 है।

52. जॉर्ज थॉमस ने 1797 में वर्तमान हरियाणा के किस स्थान को अपनी राजधानी बनाया था?

Correct Answer: (2) हाँसी
Solution:जार्ज थॉमस आयरलैण्ड का निवासी था, उसने राज्य के बाह्य आक्रमणकारियों से रक्षा के लिए केन्द्र में स्थित हाँसी को राजधानी बनाया और किलेबन्दी कराई। उसने यहाँ एक टकसाल भी स्थापित की, जहाँ उसके नाम के सिक्के ढलते थे।

53. नाहर वन्यजीव अभयारण्य हरियाणा के किस जिले में स्थित है?

Correct Answer: (1) रेवाड़ी
Solution:नाहर वन्यजीव अभयारण्य हरियाणा के रेवाड़ी जिले में संरक्षित वन के रूप में अवस्थित है। यहाँ सियार, लोमड़ी, काला हिरण रहते हैं। पर्यावरण की दृष्टि से इस अभयारण्य को जून 2009 में संवेदनशील घोषित किया गया है।

54. 'हरियाणा तिलक' साप्ताहिक पत्रिका के सम्पादक कौन थे?

Correct Answer: (2) श्रीराम शर्मा
Solution:'हरियाणा तिलक' साप्ताहिक पत्रिका के सम्पादक श्रीराम शर्मा थे। स्वतंत्रता सेनानी, गाँधी के अनुयायी, इतिहासकार और पत्रकार के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाले पण्डित श्रीराम शर्मा का जन्म 1 'अक्टूबर, 1899 ई. में झज्जर में हुआ था। इन्होंने 1923 में हिन्दी और उर्दू में हरियाणा तिलक नाम से साप्ताहिक पत्र निकालते थे।

55. हरियाणा सरकार में मंत्री कृष्णपाल पंवार किस चुनाव क्षेत्र से संबंधित हैं?

Correct Answer: (2) इसराना
Solution:हरियाणा सरकार में मंत्री कृष्णपाल पंवार हरियाणा के इसराना विधान सभा चुनाव क्षेत्र से संबंधित हैं। ये राज्य मंत्रिमंडल में परिवहन, हाउसिंग व जेल विभाग के मंत्री हैं। ये राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक हैं।

56. ककरोई माइक्रो जल विद्युत परियोजना किस नहर पर बनी है?

Correct Answer: (4) पश्चिमी यमुना नहर
Solution:ककरोई माइक्रो जल विद्युत परियोजना पश्चिमी यमुनानहर के किनारे सोनीपत के ककरोई गाँव में अवस्थित है। इसमें चार यूनिट हैं। जिसमें से प्रत्येक की क्षमता 100 किलोवाट है।

57. निम्नलिखित में से कौन सी लोक सभा सीट सामान्य वर्ग में आती है?

Correct Answer: (3) गुरुग्राम
Solution:हरियाणा राज्य में लोक सभा की दस सीटें हैं जिसमें 8 सामान्य वर्ग की तथा 2 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। गुरुग्राम लोक सभा सीट सामान्य वर्ग के अंतर्गत आती है। अम्बाला व सिरसा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

58. 'सत्यार्थ प्रकाश' के लेखक कौन हैं?

Correct Answer: (1) स्वामी दयानन्द
Solution:सत्यार्थ प्रकाश के लेखक स्वामी दयानन्द थे। ये आधुनिक भारत के महान चिन्तक, समाज सुधारक व देशभक्त थे। इनके बचपन का नाम मूल शंकर था। इन्होंने 1875 में आर्य समाज की स्थापना की। इनका जन्म 12 फरवरी, 1824 में हुआ था।

59. श्री दीनानाथ बत्रा का किस क्षेत्र में सर्वाधिक योगदान है?

Correct Answer: (4) शिक्षा
Solution:दीनानाथ बत्रा का शिक्षा क्षेत्र में सर्वाधिक योगदान रहा है। ये शिक्षा बचाओ आन्दोलन समिति के संस्थापक तथा राष्ट्रीय संयोजक हैं। ये विद्या भारती के महासचिव भी रह चुके हैं। ये पंजाब व हरियाणा में अंग्रेजी तथा हिन्दी विषयों के शिक्षक रहे हैं।

60. रियो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक रोहतक के किस गाँव से संबंधित है?

Correct Answer: (2) मोखरा
Solution:साक्षी मलिक हरियाणा के रोहतक जिले के गाँव मोखरा से संबंधित हैं। साक्षी मलिक ने रियो ओलम्पिक 2016 के 13वें दिन महिला कुश्ती में भारत के लिए पहला पदक (काँस्य) हासिल किया। इन्हें हरियाणा राज्य के 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' की ब्राँड एम्बेसडर घोषित किया गया है।