HSSC हरियाणा क्लर्क परीक्षा (27.11.2016)

Total Questions: 100

61. बन्दा बहादुर ने किस गुरु के कहने पर संन्यास छोड़कर युद्ध किए?

Correct Answer: (2) गुरु गोबिन्द सिंह
Solution:बन्दा बहादुर ने सिक्खों के अन्तिम गुरु गुरु गोविन्द सिंह के कहने पर संन्यास छोड़कर युद्ध किया था।

62. हरियाणा में किस धर्म को मानने वाले लोग सबसे ज्यादा हैं?

Correct Answer: (1) हिन्दू
Solution:हरियाणा में हिन्दू धर्म को मानने वालों की संख्या सबसे ज्यादा लगभग 87. 46 प्रतिशत है। उसके बाद मुस्लिम धर्म मानने वालों की संख्या 7 प्रतिशत है। तीसरे नम्बर पर सिख धर्म मानने वालों की संख्या 4.91 प्रतिशत है। सबसे कम बौद्ध धर्म मानने वाले हैं।

63. ब्रह्म सरोवर तीर्थ किस स्थान पर है?

Correct Answer: (3) कुरुक्षेत्र
Solution:ब्रह्म सरोवर तीर्थ कुरुक्षेत्र के थानेसर रेलवे स्टेशन के पास है। राजा कुरु ने इस सरोवर को खुदवाया था। किताब-उल-हिन्द में ब्रह्म सरोवर का उल्लेख मिलता है। यहाँ मानसरोवर झील का पानी आता है और मानसरोवर झील शिव का निवास स्थान माना जाता है।

64. हरियाणा की राजभाषा कौन-सी है?

Correct Answer: (4) हिन्दी
Solution:हरियाणा की राजभाषा हिन्दी है। हरियाणा आधिकारिक भाषा अधिनियम 1969 के अतंर्गत हिन्दी को राज्य की राजभाषा घोषित किया गया है।

65. निम्नलिखित में से कौन सी नदी शिवालिक पर्वत श्रृंखला से नहीं निकलती है?

Correct Answer: (1) यमुना
Solution:यमुना नदी शिवालिक पर्वत श्रृंखला से नहीं निकलती है। यमुना नदी हिमाच्छादित गढ़वाल हिमालय की बन्दरपूँछ चोटी पर यमुनोत्री नामक हिमनद से 6330 मीटर की ऊँचाई से निकलती है।

66. हड़प्पा सभ्यता से संबंधित राखीगढ़ी किस जिले में है?

Correct Answer: (3) हिसार
Solution:राखीगढ़ी हरियाणा के हिसार जिले के नारनौद खण्ड में स्थित है यह हड़प्पा सभ्यता का दूसरा बड़ा पुरास्थल है। यह ऋग्वैदिक द्वशद्वती (सरस्वती) नदी के दाएं तट पर स्थित है। यह सिन्धु घाटी सभ्यता का एक महत्त्वपूर्ण स्थल है।

67. डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा हरियाणा के किस विश्वविद्यालय की नींव रखी गई है?

Correct Answer: (2) कुरुक्षेत्र
Solution:कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की स्थापना 1956 में हुई थी। इसकी नींव प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने रखी थी। यह उस पवित्र भूमि पर स्थित है जहाँ महाभारत का युद्ध हुआ था व भगवत गीता का सन्देश दिया गया था। इसकी शुरुआत केवल संस्कृत विभाग के साथ हुई थी। यह प्रथम विश्वविद्यालय है।

68. अंतर्राष्ट्रीय सौर एलायंस का मुख्यालय हरियाणा के किस नगर में स्थापित है?

Correct Answer: (2) गुड़गाँव
Solution:अंतर्राष्ट्रीय सौर एलाएंस का मुख्यालय हरियाणा के गुड़गाँव (अब गुरुग्राम) नगर में स्थापित है। यहाँ 1.87 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले राजीव गाँधी अक्षय ऊर्जा पार्क का निर्माण कार्य शुरू है।

69. हरियाणवी फिल्मों के सफल नायक कौन माने जाते हैं?

Correct Answer: (1) देवीशंकर प्रभाकर
Solution:हरियाणवी फिल्मों के सफल नायक देवी शंकर प्रभाकर को माना जाता है। इन्होंने कई सफल हरियाणवी फिल्मों में काम किया है। ये हरियाणा में बहुत लोकप्रिय हैं। देवी शंकर प्रभाकर हरियाणा में सबसे ज्यादा फिल्मों के निर्माता भी रहे हैं।

70. गिद्ध संरक्षण व प्रजनन केंद्र हरियाणा में किस स्थान पर है?

Correct Answer: (1) पिंजौर
Solution:गिद्ध संरक्षण व प्रजनन केन्द्र हरियाणा के पिंजौर में हैं। पिंजौर पंचकूला जिला के अंतर्गत आता है।