HSSC हरियाणा क्लर्क परीक्षा (27.11.2016)Total Questions: 10071. अलाउद्दीन खिलजी के सेनाध्यक्ष का नाम बताइए जिसने तमिल साम्राज्य पर आक्रमण किया और अपार धन दौलत के साथ लौटा।(1) बलबन(2) नसीरुद्दीन(3) मलिक काफूर(4) जलालुद्दीनCorrect Answer: (3) मलिक काफूरSolution:अलाउद्दीन खिलजी का सेनाध्यक्ष मलिक काफूर था, इसने तमिल साम्राज्य पर आक्रमण कर अपार धन को लूटा था। सर्वप्रथम इसने 1305 में देवगिरी पर आक्रमण कर वहाँ के शासक रामचन्द्र को परास्त किया।72. उस मुस्लिम बादशाह का नाम बताइए जो बमुश्किल पढ़ या लिख सकता था, उसके दरबार में महान कवि अमीर खुसरो रहे थे।(1) अलाउद्दीन खिलजी(2) मुहम्मद तुगलक(3) फिरोजशाह(4) शेरशाहCorrect Answer: (1) अलाउद्दीन खिलजीSolution:अलाउद्दीन खिलजी का जन्म 1266-67 ई. में हुआ था। पिता शहाबुद्दीन खिलजी की मृत्यु के पश्चात् उसके चाचा जलालुद्दीन फिरोज खिलजी ही उसके संरक्षक थे। बाल्यावस्था में नियमित शिक्षा के अभाव में अलाउद्दीन निरक्षर ही रहा। हालांकि वह कवियों व विद्वानों का सम्मान करता था, अमीर खुसरो उसके दरबारी कवि थे।73. कौन-सा भारतीय राज्य कर्क रेखा द्वारा द्विभाजित नहीं है?(1) ओडिशा(2) गुजरात(3) राजस्थान(4) पश्चिम बंगालCorrect Answer: (1) ओडिशाSolution:कर्क रेखा लगभग भारत के मध्य से गुजरती है, यह आठ राज्यों से होकर गुजरती है यह राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा व मिजोरम से होकर गुजरती है। यह ओडिसा से होकर नहीं गुजरती है।74. किस नदी का उद्गम अरावली पर्वत श्रेणी से हुआ है और वह कच्छ के रण से होकर अरब सागर में प्रवेश करती है?(1) कालिनदी(2) अमरावती(3) लूनी(4) व्यासCorrect Answer: (3) लूनीSolution:लूनी नदी अजमेर जिले में अरावली पर्वत पर नाग पहाड़ी से निकलती है तथा यह कच्छ के रण से होकर अरब सागर में गिरती है। इसकी लम्बाई 320 किमी. है। यह खारी नदी है।75. किस अनुच्छेद में जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा दिया गया है?(1) 367(2) 369(3) 370(4) 371Correct Answer: (3) 370Solution:भारतीय संविधान का अनुच्छेद 370 जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा देता है, यह इस राज्य के संबंध में अस्थायी उपबन्ध है। इसके अंतर्गत संघ सरकार के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर का अपना संविधान है। हालांकि 5 अगस्त, 2019 के बाद संघ सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 के विशेष प्रावधानों को समाप्त कर दिया गया है तथा राज्य को दो केन्द्रशासित प्रदेशों में पुनर्गठित किया गया है।76. निम्न में से कौन सा अब एक मौलिक अधिकार नहीं रहा?(1) शोषण के विरुद्ध अधिकार(2) स्वतंत्रता का अधिकार(3) संपत्ति का अधिकार(4) सांस्कृतिक तथा शैक्षणिक अधिकारCorrect Answer: (3) संपत्ति का अधिकारSolution:सम्पत्ति का अधिकार भारतीय संविधान के अंतर्गत मौलिक अधिकार नहीं रह गया है। इसे 44वाँ संविधान संशोधन अधिनियम 1978 के अंतर्गत मूल अधिकारों की सूची से हटा दिया गया। इसे अब अनुच्छेद 300 (क) के तहत केवल विधिक अधिकार बनाया गया है।77. वर्ष 1969 में कितने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया था?(1) 9(2) 14(3) 17(4) 20Correct Answer: (2) 14Solution:वर्ष 1969 में 14 बैंकों का राष्ट्रीकरण किया गया था। 19 जुलाई, 1969 को 14 बड़े व्यावसायिक बैंकों तथा 15 अप्रैल, 1980 को छः अन्य अनुसूचित बैंकों का राष्ट्रीकरण कर दिया गया।78. निम्न में से किन उत्पादों परं उत्पाद शुल्क वसूल किया जाता है?(1) सामान का आयात(2) सामान का निर्यात(3) सामान का उत्पादन(4) सामान की बिक्री परCorrect Answer: (3) सामान का उत्पादनSolution:सांमान के उत्पादन पर उत्पाद शुल्क लगाया जाता है। यह केन्द्रिय सरकार का कर है जो वस्तु निर्मित करने वाले निर्माता से वसूला जाता है। GST लागू होने के बाद उत्पाद शुल्क समेत सभी कर इसके दायरे में आ गए हैं।79. कर्नाटक संगीत के साथ निम्न में किसका नाम संबंधित नहीं है?(1) श्यामा शास्त्री(2) त्यागराज(3) भातखण्डे(4) मुथुस्वामी दिक्षितारCorrect Answer: (3) भातखण्डेSolution:भातखण्डे कर्नाटक संगीत से संबंधित नहीं हैं। ये आधुनिक भारत में शास्त्रीय संगीत के पुनर्जागरण के अग्रदूत हैं। ये मेवाती घराने से संबंधित हैं। इनका जन्म 10 अगस्त, 1860 को हुआ था।80. राष्ट्रगान की रचना किसने की?(1) रवीन्द्रनाथ टैगोर(2) मुहम्मद इकबाल(3) बंकिमचन्द्र चटर्जी(4) श्री अरविन्दCorrect Answer: (1) रवीन्द्रनाथ टैगोरSolution:राष्ट्रगान की रचना रवीन्द्रनाथ टैगोर ने बांग्ला भाषा में की थी। ये विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और भारतीय साहित्य के नोबेल पुरस्कार (गीतांजलि, 1913) विजेता हैं। इनकी दो रचनाएँ दो देशों का राष्ट्रगान बना। भारत का राष्ट्रगान जन गण मन और बांग्लादेश का आमार सोनार बांग्ला।Submit Quiz« Previous12345678910Next »