HSSC हरियाणा क्लर्क परीक्षा (27.11.2016)

Total Questions: 100

1. नीचे दी गई श्रेणी में, ऐसी कितनी विषम संख्याएँ हैं, जो 3 अथवा 5 द्वारा विभाज्य हो तथा उसके पश्चात् विषम संख्याएँ आती हों तथा पहले सम संख्याएँ हो?

12, 19, 21, 3, 25, 18, 35, 20, 22, 21, 45, 46, 48, 50, 52, 54, 55, 56

Correct Answer: (4) तीन
Solution:संख्याओं की श्रेणी इस प्रकार है- 12, 19, 21, 3, 25, 18, 35, 20, 22, 21, 45, 46, 48, 50, 52, 54, 55, 56 स्पष्ट है कि 21, 3 से विभाज्य है, तथा इसके बाद विषम संख्या, 3 आती है। आगे 3, 3 से विभाज्य है तथा इसके बाद विषम संख्या 25 आती है। इसी प्रकार, 21, 3 से विभाज्य है, इसके बाद विषम संख्या 45 आती है। अतः अभीष्ट संख्या = 3

विकल्प (4) सही उत्तर है।

2. छह मित्र A, B, C, D, E तथा F एक बंद वृत्त में केन्द्र की ओर मुख करके बैठे हैं। A. D के सम्मुख है। C, A और B के मध्य तथा A के तुरंत दायीं ओर बैठा है। F, E तथा A के मध्य बैठा है। B के तुरंत दायीं ओर कौन है?

Correct Answer: (3) D
Solution:6 मित्र A, B, C, D, E तथा F वृत्ताकार रूप में इस प्रकार बैठे हैं-

अतः B के तुरंत दायीं ओर D बैठा हुआ है।

3. सही विकल्प का चयन कीजिए:

पठन : जानकारी :: कार्य : ?

Correct Answer: (1) अनुभव
Solution:जिस प्रकार जानकारी के लिए पठन किया जाता है, उसी प्रकार अनुभव के लिए कार्य करना होता है।

4. विषम शब्द का चयन कीजिए।

Correct Answer: (3) पुल
Solution:जिस प्रकार,

5. किसी निश्चित भाषा में यदि DIUGNAL, LANGUID का कूट हो तो ELKCAHS किस शब्द का कूट होगा?

Correct Answer: (3) SHACKLE

6. वह धनात्मक संख्या क्या होगी जिसमें 17 बढ़ाने पर उस संख्या की प्रतिलोम संख्या से 60 गुनी हो जाती है?

Correct Answer: (1)3
Solution:माना कि धनात्मक संख्या = x,

प्रश्न से,

x + 17 = 60*1/x
⇒ x^2 + 17x = 60
⇒ x^2 + 17x - 60 = 0

⇒ x^2 + 20x - 3x - 60 = 0

⇒ x(x + 20) - 3(x + 20) = 0

⇒ (x + 20)(x - 3) = 0

∴ x = - 20, 3

x = - 20 संभव नहीं।
∴ x = 3

7. A, B तथा C के वेतनों का अनुपात 2 : 3 : 5 है। यदि उनके वेतनों में क्रमशः 15 प्रतिशत, 10 प्रतिशत तथा 20 प्रतिशत की वेतन वृद्धि की जाए तो उनके वेतनों का नया अनुपात मालूम कीजिए।

Correct Answer: (4) 23:33:60
Solution:दिया गया है-

A : B : C = 2 : 3 : 5 वेतन का अनुपात है।
अब वेतन वृद्धि के बाद अनुपात -

A : B : C = 2 *115/100 : 3 * 110/100 : 5 * 120/100

= 230 : 330 : 600

= 23 : 33 : 60

8. एक संख्या दुगुनी कर उसमें 9 जोड़ा जाता है। यदि परिणाम को तीन गुना किया जाए तो यह 75 हो जाती है। वह संख्या क्या है?

Correct Answer: (1) 8
Solution:माना कि संख्या = x

प्रश्न से,

3x(2x + 9) = 75

⇒ 2x + 9 = 25

⇒ 2x = 16                ∴ x = 8

9. A तथा B दोनों मिलकर एक कार्य को 4 दिनों में पूरा करते हैं। यदि A अकेले उसे 12 दिनों में पूरा करता है तो B अकेले उस कार्य को कितने दिनों में पूरा करेगा?

Correct Answer: (3) 6 दिन
Solution:A + B कार्य को 4 दिन में पूरा करते हैं। A अकेले 12 दिनों में पूरा करता है।

अतः

10. एक व्यक्ति 5 किमी./घंटा की दर से चलते हुए एक पुल को 15 मिनटों में पार करता है। पुल की लम्बाई क्या है?

Correct Answer: (4) 1250 मीटर
Solution:व्यक्ति की चाल = 5 किमी./घंटा

= 5 * 5/18 मी./से. = 25/18

समय = 15 मिनट = 15 × 60 से.

∴ पुल की लंबाई = चाल * समय

= 25/18 मी./से. * 15 * 60 से.
= 1250 मीटर