HSSC हरियाणा क्लर्क परीक्षा (11.12.2016)

Total Questions: 100

1. भारतीय सेना ने किस देश पर सर्जिकल स्ट्राइक किया?

Correct Answer: (3) पाकिस्तान
Solution:भारतीय सेना ने उरी में हुए आतंकी हमले में जवानों की शहादत का बदला पाकिस्तान की सीमा में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से आंतकी शिविरों को ध्वस्त करते हुए लिया। भारतीय सेना ने यह सर्जिकल स्ट्राइक 28 सितम्बर, 2016 को किया है। जिसमें सेना ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पार कर ऑपरेशन को अंजाम दिया।

2. GST का अभिप्राय क्या है?

Correct Answer: (1) वस्तु एवं सेवा कर
Solution:GST से तात्पर्य वस्तु एवं सेवा कर से है। यह भारत में 1 जुलाई, 2017 से लागू एक महत्त्वपूर्ण अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था हैं इसे स्वतंत्रता बाद सबसे बड़ा आर्थिक सुधार बताया गया है। यह संविधान के 101वाँ संविधान संशोधन द्वारा अपनाया गया है।

3. एशिया का सबसे बड़ा डेयरी प्लांट कहाँ स्थापित किया जाएगा?

Correct Answer: (1) गाँधीनगर
Solution:एशिया का सबसे बड़ा डेयरी प्लांट गांधीनगर में स्थापित किया जाएगा। हाल ही में गांधीनगर गुजरात में इसकी नींव डाली गई है। यह मदर डेयरी द्वारा स्थापित किया जा रहा है। इस प्लांट के विस्तार का काम जोरो से चल रहा है।

4. पैरालिम्पिक गेम्स में रजत पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन है?

Correct Answer: (1) दीपा मलिक
Solution:दीपा मलिक एक विकलांग भारतीय खिलाड़ी है जिन्होंने 2016 पैरालंपिक में शॉट पुट (Shot put) में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा है। ये पैरालम्पिक गेम्स में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला है। दीपा मलिक शॉट पुट (Shot put) एवं जेवलिन थ्रो के साथ-साथ तैराकी एवं मोटर रेसलिंग से भी जुड़ी हुई है।

5. विश्व में सबसे लंबे समय तक राज करने वाला राजा, जिसकी हाल ही में मृत्यु हुई, वो किस देश का था?

Correct Answer: (1) थाइलैण्ड
Solution:थाईलैण्ड के राजा भूमिबोल विश्व के सबसे लम्बे समय तक राज करने वाले राजा थे जिनकी मृत्यु 88 वर्ष की आयु में 13 अक्टूबर, 2016 को हुई। ये 70 वर्ष व 126 दिन तक सत्ता में रहे। इनका मृत्यु किडनी फेलियर के चलते हुए। ये जनता के बीच बहुत लोकप्रिय थे। इनके पिता महिदोल अडुलेदेज थे जो चाकरी राजवंश के थे।

6. टोरन्टो, कनाडा में रोजर्स कप 2016 किसने जीता है?

Correct Answer: (2) नोवाक जोकोविच
Solution:टोरंटो कनाडा में रोजर्स कप 2016 नोवाक जोकोविच ने जीता। ये सर्बिया के है। इन्होंने फाइनल में केई निशीकोरी को हराया। नोवाक जोकोविच अब तक 68 करियर खिताब जीत चुके है। रोजर्स कप 2019 के विजेता राफेल नाडाल हैं।

7. वर्ष 2015 के लिए सरस्वती सम्मान निम्न में से किसे प्रदान किया गया है?

Correct Answer: (3) पदमा सचदेव
Solution:वर्ष 2015 का सरस्वती सम्मान कवि व उपन्यासकार प‌द्मा सचदेव को प्रदान किया गया। इनको पद्मश्री भी प्रदान किया जा चुका है। ये डोगरी भाषा की पहली आधुनिक कवयित्री है। ये हिन्दी में भी लिखती है।
16 जनवरी, 2020 को सिंधी साहित्यकार वर्ष 2019 का सरस्वती सम्मान वासुदेव मोही को दिया गया।

8. किस राष्ट्रीय पुरसकार विजेता फिल्म का प्रसिद्ध 40वें मोन्ट्रियल विश्व फिल्म फेस्टिवल के लिए चयन किया गया है?

Correct Answer: (1) संखचील
Solution:संखचील एक बंगाली फिल्म है। यह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म है जिसे प्रसिद्ध 40वें मोन्टियल विश्व फिल्म फेस्टिवल के लिए चयन किया गया था। यह फिल्म भारत बांग्लादेश सीमा के पास के एक परिवार पर दर्शाया गया है।

9. संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के डोनाल्ड ट्रम्प किस पार्टी से संबंधित है?

Correct Answer: (1) रिपब्लिकन पार्टी
Solution:संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रिपब्लिकन पार्टी से संबंधित है इन्होंने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हेनरी क्लिंटन को राष्ट्रपति चुनाव में पराजित किया। ये अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति है। वर्तमान (2020) में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन (47वें) हैं, जिन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प को पराजित किया। भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिका की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति (डेमोक्रेटिक पार्टी) है।

10. हाल ही में सायरस मिस्त्री समाचारों में हैं। उनका नाम जुड़ा हुआ है।

Correct Answer: (3) टाटा ग्रुप से
Solution:सायरस मिस्त्री टाटा ग्रुप के चेयरमैन थे जिन्हें मतभेद के बाद पद से हटा दिया गया। हाल ही में ये बहुत चर्चा में रहे है। टाटा ग्रुप में इनके हटने के बाद नटराजन चन्द्रशेखरण को नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है।