HSSC हरियाणा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा

Total Questions: 100

21. FUNDAMENTAL शब्द के अक्षरों से निम्न में से कौन सा शब्द बनाया जा सकता है?

Correct Answer: (3) TAME
Solution:FUNDAMENTAL शब्द से TAME बनाया जा सकता है। FUNDAMENTAL शब्द में S, O. I अक्षर नहीं है, जबकि अन्य विकल्पों में, दिए शब्दों में ये अक्षर है।

22. "छैलकड़े'' किस अंग में धारण करने वाला आभूषण है?

Correct Answer: (1) पैरों का
Solution:हरियाणा में सोने तथा चांदी के आभूषणों का प्राचीनकाल से प्रचलन रहा है। स्त्रियाँ पैरों में कड़ी छैलकड़े नेवरी, ताती-पात्ती, पायल-पजेब, पत्ती ताबीज, चन्दनहार, मटर माला, मोहन माला, ढोल कंठी गलसरी पहनती हैं। जबकि हाथों में कडूले, कंगन, पौंची, घड़ी पहनती है।

23. नाटक : कलाकार :: संगीत समारोह : ?

Correct Answer: (1) संगीतज्ञ
Solution:जिस प्रकार, नाटक में कलाकार अभिनय करते हैं उसी प्रकार संगीत समारोह में संगीतज्ञ प्रदर्शन करते हैं।

24. निम्न में विषम को पहचानिए

Correct Answer: (2) गरुड़
Solution:उक्त में से गरुड (उड़ने वाला पक्षी) विषम हैं। जबकि शेष तीन (किवी, एमू, पेंग्विन) समानता रखते हैं- ये सभी न उड़ने वाले पक्षी हैं।

25. निम्न में अन्य तीन के समूह से संबंध नहीं रखने वाला कौन है?

Correct Answer: (3) 48
Solution:36 = 6², 64 = 8², 81 = 9²

लेकिन 48 किसी का वर्ग नहीं है। अतः 48 तीन अन्य समूह से संबंध नहीं रखता।

26. भारत की सबसे बड़ी सिंचाई नहर है

Correct Answer: (3) इंदिरा गाँधी कॅनैल
Solution:इंदिरा गाँधी नहर भारत की सबसे लम्बी सिंचाई नहर (650 किमी.) है। यह नहर पंजाब के कपुरथला स्थित हरिके बेराज से निकलती है तथा राजस्थान में पेयजल एवं सिंचाई के लिए जल आपूर्ति करती है।

27. हरियाणा का एकमात्र जिला जिसकी सीमाएँ किसी अन्य प्रदेश को स्पर्श नहीं करती?

Correct Answer: (4) रोहतक
Solution:हरियाणा का रोहतक जिला ऐसा जिला है जिसकी सीमा किसी अन्य प्रदेश अथवा केन्द्रशासित प्रदेश से नहीं लगती है। एक अन्य जिला दादरी भी है जिसकी सीमा अन्य राज्य से नहीं मिलती है।

28. 'वॉर एंड पीस' किताब किसने लिखी?

Correct Answer: (4) लिओ टोलस्टॉय
Solution:'वॉर एण्ड पीस' पुस्तक के लेखक रूस के प्रसिद्ध रचनाकार लियो टॉलस्टॉय थे इस पुस्तक में उन्होंने (1805-1820) के मध्य घटित सांस्कृतिक एवं राजनीतिक घटना क्रम का वर्णन किया है।

29. वर्तमान भारतीय राष्ट्र ध्वज की रचना किसने की?

Correct Answer: (1) पिंगाली वेंकय्या
Solution:भारत के वर्तमान राष्ट्र ध्वज का निर्माण पी. वेंकय्या ने किया था। वर्तमान राष्ट्र ध्वज में क्रमशः केसरिया सफेद तथा हरे रंग की तीन पट्टियाँ हैं जिसके मध्य में नीले रंग की 24 तीलियों के एक चक्र को स्थापित किया गया है।

30. नॉर्वे किस देश की राजधानी है?

Correct Answer: (3) ओस्लो
Solution:नार्वे की राजधानी का नाम 'ओस्लो' है। नार्वे यूरोप महाद्वीप के उत्तरी भाग में स्थित एक स्केण्डेनेवियाई देश है जिसे मध्य रात्रि के सूर्य का देश भी कहा जाता है।