HSSC हरियाणा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा

Total Questions: 100

31. यदि 'x' का मतलब '+' है, '-' का मतलब 'x' है, "÷" का मतलब '-' है और "+" का मतलब "÷" है, तो

12 + 6 ÷ 3 - 2 × 8 = ?

Correct Answer: (3) 4
Solution:दिया गया है-

12 + 6/3 ÷ 2 * 8

सभी चिन्हों को दिए गए अनुसार बदलने पर,

12 ÷ 6 - 3 * 2 + 8

यहाँ BODMAS नियम का प्रयोग करेंगे।

= 12/6 - 6 + 8 = 2 - 6 + 8 = 4

32. यदि p + q = 9 है, pq = 20 है, तो

(p-q)² = ?

Correct Answer: (4) 1
Solution:दिया गया है-

p + q = 9 तथा pq = 20

(p - q)² = (p + q)² - 4pq (सूत्र से)

= (9)² - 4 * 20

= 81 - 80 = 1

33. किस उत्सव को 'बासोड़ा' भी कहा जाता है?

Correct Answer: (4) सीली सातम
Solution:सीली सातम अथवा शीतला अष्टमी को बासोड़ा उत्सव के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व माता शीतला को समर्पित है।

34. 24 सेमी. की एक सीधी रस्सी वृत्त के केन्द्र बिन्दु से 5 सेमी. की दूरी पर है तथा इसके दोनों सिरे वृत्त की परिधि पर हैं, तो उस वृत्त की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।

Correct Answer: (1) 13 सेमी.
Solution:

जिसका केंद्र O है। AB एक रस्सी है। अतः AB = 24 सेमी. OD, केंद्र से रस्सी के बीच की दूरी है। अतः OD ⊥ AB, तथा OD = 5 सेमी.

यदि OD ⊥ AB तब,

AD = BD = AB/2 = 24 सेमी/2 = 12 सेमी.

OA त्रिज्या है। अतः समकोण ΔOAD में पाइथागोरस प्रमेय से,

OA² = OD² + AD²

= OA² = (5)² + (12)²

= OA² = 25² + 144²

= OA² = 169 सेमी.²

= OA = √169 = √(13)²

∴ OA = 13 सेमी.

अतः त्रिज्या की लंबाई = OA = 13 सेमी.

35. सिख पन्थ को मानने वाले व्यक्तियों की सबसे अधिक संख्या हरियाणा के किस जिले में है?

Correct Answer: (3) सिरसा
Solution:हरियाणा के सिरसा जिले में सिख पंथ को मानने वाले सर्वाधिक लोग (9.01%) निवास करते हैं।

36. समुद्र तल में अचानक गतिशक्ति के कारण होने वाले विशाल समुद्री लहर को ....... कहते हैं

Correct Answer: (3) Tsunami
Solution:समुद्री तल पर उत्पन्न हलचल से तीव्र एवं ऊँची शक्तिशाली लहरे उठती हैं जिसे Tsunami (सूनामी) कहा जाता है। जिससे समुद्र तटीय क्षेत्रों पर अपार क्षति होती है।

37. यह एक प्रसिद्ध ओडिशी नर्तक हैं

Correct Answer: (4) सोनल मानसिंह
Solution:सोनल मानसिंह ओडिशा के विख्यात नर्तक हैं। जबकि बिरजु महाराज का संबंध कत्थक नृत्य शैली से है।

38. निम्नलिखित में से हरियाणा से केन्द्र सरकार में कौन से मन्त्री नहीं है?

Correct Answer: (3) सुरेश प्रभु
Solution:उक्त में से सुरेश प्रभु (रेल मंत्री) का संबंध महाराष्ट्र राज्य से है जबकि शेष तीनों मंत्रियों का संबंध हरियाणा राज्य से है।

39. रबी और खरीफ़ के अतिरिक्त भारत की तीसरी फसल ऋतु कौन सी है?

Correct Answer: (1) जैद
Solution:रबी, खरीफ के अतिरिक्त भारत की तीसरी फसल ऋतु जायद (जैद) है। जायद की फसल मई-जून में बोई तथा काटी जाती है।

40. ए. ओ. ह्यूम द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना इस वर्ष में हुई।

Correct Answer: (2) 1885
Solution:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना वर्ष 1885 में ए, ओ. ह्यूम के नेतृत्व में मुम्बई में की गयी थी। कांग्रेस को यह नाम दादा भाई नौरोजी ने दिया था।