HSSC हरियाणा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा

Total Questions: 100

41. L, M, N और O भाई हैं। L, O से काला है, N उन सब में गोरा है, M, O से गोरा है, तो उन में सबसे काला कौन है?

Correct Answer: (1) L
Solution:सबसे काला = >

सबसे गोरा = सबसे कम काला = <

या कम गोरा = कम काला = <

 हम चिन्हों को इस प्रकार निर्देशित करते हैं।

अतः सूचनाअनुसार,

N सबसे गोरा है मतलब सबसे कम काला है।

M. O से गोरा है मतलब M, O से कम काला है।

∴ L > O > M > N

इस प्रकार, सबसे काला L है।

42. यदि कूट में INDUS को 03865 लिखते हैं, TENNIS को 243305 लिखते हैं, तो STUDENT को कैसे लिखा जायेगा?

Correct Answer: (3) 5268432
Solution:कूट को इस प्रकार लिखते हैं-

∴ I = 0, N = 3, D=8, V = 6, S = 5

तथा

∴ T = 2 , E = 4 , N = 3 , I = 0 , S = 5
अत: STUDENT = 5268432

43. पिप्पलाद ऋषि से सम्बन्धित बाघोत तीर्थ किस जिले में है?

Correct Answer: (4) महेन्द्रगढ़
Solution:पिप्पलाद ऋषि से संबंधित बाघोत तीर्थ स्थल हरियाणा के महेन्द्रगढ़ में स्थित है।

44. 'काटो-जलाओ कृषि' का मतलब क्या है?

Correct Answer: (4) जुम (झूम) खेती
Solution:'काटो जलाओ कृषि' का तात्पर्य वनों को जलाकर साफ करके कृषि योग्य उर्वर भूमि प्राप्त करने से है। इस प्रकार की कृषि को पूर्वोत्तर भारत में झूम (जुम) कृषि कहा जाता है। कृषि की यह पद्धति भारत में पूर्णतः प्रतिबंधित है।

45. यदि 25 सितंबर गुरुवार है तो उसी वर्ष में 25 अक्टूबर का दिन होगा

Correct Answer: (4) शनिवार
Solution:सूचनाअनुसार
25 सितंबर = गुरुवार
25 सितंबर + 7 दिन = 2 अक्टूबर = गुरुवार
2 अक्टूबर + 3 × 7 दिन = 23 अक्टूबर = गुरुवार
23 अक्टूबर + 2 दिन = 25 अक्टूबर

= गुरुवार + 2 दिन

= शनिवार

46. डेरा सच्चा सौदा आश्रम किस जिले में है?

Correct Answer: (3) सिरसा
Solution:डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख आश्रम हरियाणा के सिरसा जिले में अवस्थित है।

47. कॉफी का उत्पादन नहीं करने वाला भारतीय राज्य है-

Correct Answer: (3) केरल
Solution:भारत में कॉफी का सर्वाधिक उत्पादन कर्नाटक में होता है अन्य प्रमुख कॉफी उत्पादक राज्य तमिलनाडु तथा आन्ध्र प्रदेश है। जबकि केरल राज्य कॉफी उत्पादन के लिए विख्यात नहीं है।

48. x का मूल्य क्या है?

3 6 10 15 × 28

Correct Answer: (3) 21
Solution:

अत: x = 15 + 6 = 21 या 28 - 7 = 21

49. निम्न श्रृंखला में ऐसे कितने 2 हैं जिसके तुरंत पहले 3 नहीं है लेकिन तुरंत बाद 4 है?

3 4 2 4 4 2 3 2 4 3 2 4 2 3 4 4 2 3 2 4 2 4 3 2 4

Correct Answer: (1) 2
Solution:3 4 2 4 4 2 3 2 4 3 2 4 2 3 4 4 2 3 2 4 2 4 3 2 4

ऐसे केवल दो 2 हैं, जिनके तुरंत पहले 3 नहीं है, लेकिन तुरंत बाद 4 हैं।

50. 8 मार्च, 2016 को राष्ट्रपति महोदय ने हरियाणा सरकार को किस उपलब्धि के लिए पुरस्कृत किया?

Correct Answer: (2) लिंग अनुपात में सुधार
Solution:लिंग अनुपात में सुधार के लिए।