HSSC हरियाणा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा (फरवरी 2017)Total Questions: 10051. A, B और C ने एक व्यापार के लिए क्रमशः ₹75,000, ₹90,000 और ₹1,05,000 निवेश किये। यदि साल के अन्त में B अपने मुनाफे के हिस्से में ₹12,000 पाता है, तो उस साल का कुल मुनाफा कितना था?(1) ₹30,000(2) ₹36,000(3) ₹39,000(4) 24,000Correct Answer: (2) ₹36,000Solution:A, B तथा C के निवेश का अनुपात = 75000 : 90000 : 105000= 75 : 90 : 105 = 5 : 6 : 7अतः B का हिस्सा= 6/(5 + 6 + 7) = 6/18 = 1/3यहाँ B का हिस्सा 1 है तब कुल मुनाफा 3 है।इस प्रकार,1 भाग = ₹12000∴ 3 भाग = 12000 × 3 = 3600052. भैंस की औसत गर्भावधि होती है(1) 280 दिन(2) 310 दिन(3) 340 दिन(4) 360 दिनCorrect Answer: (2) 310 दिनSolution:भैंस की गर्भाधान अवधि गाय (283 दिन) से अधिक : 310 से 330 दिन (किस्म के आधार पर होती है।)53. यदि log 3 = 0.4771 है, तो log 27 = ?(1) 0.9542(2) 1.9542(3) 0.4313(4) 1.4313Correct Answer: (4) 1.4313Solution:दिया गया है-log 3 = 0.4771तब, log(27) = log(3)³ = 3 log(3)(log aᵇ = b log a)= 3 × 0.4771(log3 का मान रखने पर)= 1.431354. निम्नलिखित में कौन प्रसिद्ध सांगी नहीं है?(1) पं. लखमीचन्द(2) तुलसीदास शर्मा(3) पं. मांगेराम(4) बाजे भगतCorrect Answer: (2) तुलसीदास शर्माSolution:दिये गये विकल्पों में से तुलसीदास शर्मा का संबंध सांगी संगीत कला से नहीं है।55. पानी में रखे गये कोशिका का परासरणी (ऑसमॅटिक) विस्तरण मुख्य रूप से किसके द्वारा नियंत्रित किया जाता है?(1) रिबोसोम्स्(2) माइटोकोंड्रिया(3) प्लास्टिकस्(4) वक्युओलस (vacuolesCorrect Answer: (4) वक्युओलस (vacuolesSolution:Vacuoles (वक्युओलस) पौधों की कोशिकाओं में पाया जाता है। यह अर्द्ध पारगम्य झिल्ली की भाँति व्यवहार करता है तथा परासरणी (ऑसमॅटिक) क्रिया को नियंत्रित करता है।56. न्यूट्रॉन की खोज किसने की(1) चैडविक(2) रुदरफोर्ड(3) बोहर(4) न्यूटनCorrect Answer: (1) चैडविकSolution:न्यूट्रॉन की खोज 'चैडविक' नामक वैज्ञानिक ने की थी। न्यूट्रॉन परमाणु के नाभिक में पाया जाने वाला सूक्ष्म कण है।57. सौर परिवार में निम्न में से कौन सा ग्रह सूर्य से अधिकतम दूरी पर है?(1) युरेनस(2) शनि(3) वरुण(4) गुरुCorrect Answer: (3) वरुणSolution:सौर परिवार में कुल 8 ग्रह हैं, जिनमें सबसे दूर स्थित ग्रह वरुण (Neptune) तथा सबसे निकट स्थित ग्रह बुध (Mercury) है। ध्यान दें कि पहले प्लूटो को भी ग्रह माना जाता था किंतु अब इसे ग्रह नहीं माना जाता।58. मास्टर चन्दगीराम का किस खेल से सम्बन्ध है?(1) मुक्केबाजी(2) पैदल चाल (मैराथन)(3) कुश्ती(4) हॉकीCorrect Answer: (3) कुश्तीSolution:मास्टर चन्दगीराम का संबंध 'कुश्ती' खेल से है। उन्होंने 1970 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।59. दो या अधिक कम्प्यूटरों को जानकारी बाँटने के लिए आपस में जोड़े जाने को कहते हैं?(1) नेटवर्क(2) रूटर(3) सर्वर(4) पाइपलाइनCorrect Answer: (1) नेटवर्कSolution:दो या दो से अधिक कम्प्यूटरों को आपस में जोड़कर सूचनाओं को साझा करने की प्रणाली को नेटवर्क कहा जाता है।60. आदि बद्रि का सम्बन्ध किस पवित्र नदी से माना जाता है?(1) मारकण्डा(2) गंगा(3) सरस्वती(4) यमुनाCorrect Answer: (3) सरस्वतीSolution:आदि बद्रि का संबंध वैदिक कालीन पवित्र नदी सरस्वती से है। सरस्वती नदी के पुनरुद्धार के लिए परियोजना हरियाणा राज्य में चलाई जा रही है।Submit Quiz« Previous12345678910Next »