HSSC हरियाणा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा (फरवरी 2017)

Total Questions: 100

61. 'कोहिनूर' पत्र के सम्पादक कौन से स्वतन्त्रता सेनानी थे?

Correct Answer: (4) बालमुकुन्द गुप्त
Solution:'कोहिनूर' पत्र का संपादन स्वतंत्रता सेनानी बाल मुकुन्द गुप्त ने किया था।

62. मुर्रा (Murrah) किसकी एक किस्म है?

Correct Answer: (2) भैंस
Solution:मुर्रा नस्ल का संबंध भैंस से है यह एक उन्नत स्वदेशी नस्ल है।

63. निम्न में से किस के अभाव से रतौंधी जैसी आँखों की बिमारियाँ होती है?

Correct Answer: (1) विटामिन A
Solution:विटामिन-A की कमी से रतौंधी नामक रोग होता है। विटामिन-A का रासायनिक नाम रेटिनॉल है।

64. समुद्र में ज्वार-भाटे का कारण है

Correct Answer: (3) चन्द्र और सूर्य दोनों का आकर्षण
Solution:समुद्र में ज्वार-भाटे का कारण चन्द्रमा तथा सूर्य द्वारा पृथ्वी पर आरोपित आकर्षण बल है।

65. हरियाणा में विवाह में पंचायती रुपया किसे दिया जाता है?

Correct Answer: (4) गाँव के सम्मानित वृद्ध को
Solution:हरियाणा में विवाह समारोह से संबंधित पंचायती रुपया परंपरानुसार संबंधित गाँव के वृद्ध को दिया जाता है।

66. 'रिकेट्स' बीमारी किसके अभाव से होती है?

Correct Answer: (4) विटामिन D
Solution:रिकेट्स नामक रोग विटामिन-D की कमी से होता है। विटामिन-D का रासायनिक नाम 'कैल्सिफेरॉल' है।

67. किसी डॉक्यूमेन्ट को यूजर द्वारा दिये गये नाम को कहते हैं-

Correct Answer: (1) फाइलनेम
Solution:किसी डॉक्यूमेंट को यूजर द्वारा दिया गया नाम 'फाइलनेम' कहलाता है।

68. प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पानीपत से किस अभियान को प्रारम्भ किया था?

Correct Answer: (2) बेटी बचाओ बेटी पढाओ
Solution:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हरियाणा के पानीपत जिले में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' परियोजना का शुभारंभ किया गया। यह योजना देश के न्यून लिंगानुपात वाले जिलों में जागरूकता अभियान के रूप में चलाई जा रही है।

69. अंतरिक्ष-यात्री को अंतरिक्ष में आकाश ऐसा दिखता है-

Correct Answer: (2) काला
Solution:अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में आकाश का रंग काला दिखायी देता है। ऐसा अंतरिक्ष में प्रकाश के अपर्वतन के अभाव के कारण होता है।

70. विज्ञापन नामपट्ट और सजावटी रोशनी में आमतौर पर इस गैस का उपयोग किया जाता है

Correct Answer: (2) न्यूऑन
Solution:विज्ञापन नामपट्ट और सजावटी रोशनी के लिए न्यूऑन (निऑन) गैस का प्रयोग किया जाता है चूँकि यह एक प्रतिदीप्ति गैस है जो चमक उत्पन्न करती है।