HSSC हरियाणा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा

Total Questions: 100

71. यदि 6²ˣ = 1296 है, तो x =

Correct Answer: (2) 2
Solution:दिया गया है-
6^ 2x =1296 ⇒ 6 ^ (2x) = 6 ^ 4

x ^ a = x ^ b ∴ a = b

∴ 2x =4 ⇒ x=2

72. निम्न में से कौन सा बिन्दु तीसरे वृत्तपाद (क्वॉडेंट) में आता है?

Correct Answer: (3) R(- 2, - 3)
Solution:

तीसरे वृत्तपाद में दोनों निर्देशांक ऋणात्मक होंगे। अतः R(- 2, - 3) तीसरे वृत्तपाद में आता है।

73. 'दाहिने हाथ का शंख' किस लेखक की रचना है?

Correct Answer: (3) गुलाम हुसैन शाह
Solution:'दाहिने हाथ का शंख' सैयद गुलाम हुसैन शाह (जन्म 1932 पाकिस्तान) की रचना है। इनकी एक अन्य रचना 'राम माला' है।

74. 1/2 + 1/2 × 1/2 = ?

Correct Answer: (4) 3/4
Solution:1/2 + 1/2 * 1/2

(BODMAS नियम के अनुसार)

= 1/2 + 1/4

= (2 + 1)/4 = 3/4

75. चारे के घिरनी की एक निश्चित संख्या 35 पशुओं को 12 दिन के लिए पर्याप्त है। यदि हर पशु को प्रति दिन 8 घिरनी चारा दिया जाता है। वही मात्रा की घिरनी 42 पशुओं को रोजाना प्रति पशु को 5 घिरनी देने से कितने दिनों के लिए पर्याप्त होगी?

Correct Answer: (2) 16
Solution:प्रतिदिन 1 पशु को 8 घिरनी का चारा दिया जाता है।

∴ प्रतिदिन 35 पशु को 8 × 35 घिरनी का चारा दिया जाता है। = 280 घिरनी

∴ 12 दिन के लिए चारा की मात्रा = 280 × 12 घिरनी

अब, 42 पशुओं को रोजाना प्रति पशु 5 घिरनी का चारा दिया जाता है।

अतः रोजाना चारा की खपत = 42 × 5 = 210 घिरनी/दिन

अतः अभीष्ट दिनों की संख्या (जब चारा पूरी तरह खत्म होगा)

= कुल चारा की मात्रा / प्रतिदिन चारा की खपत

= (280 * 12 घिरनी) / 210 घिरनी/दिन

= 16 दिन

76. यदि ΔABC में ∠ABC = 90° है और ∠BAC = 45° है, AB = 1 सेमी है, तो sin A?

Correct Answer: (3) 1√2
Solution:दिया गया है-

∠BAC = 45°
∠ACB = 180° − 90° − 45°
= 45°
∠BAC = ∠ACB
∴ AB = BC = 1 सेमी.
अब पाइथागोरस प्रमेय से,
AC² = AB² + BC² ⇒ AC² = 1² + 1²
⇒AC² = 2
∴ AB = 1 सेमी.
AC = √2 सेमी.

अतः: sin 45°= AB / AC = 1 सेमी. / √2 सेमी.
=1 / √2.

77. यदि दो वृत्तों के त्रिज्याओं का अनुपात 3:2 है, तो उनके आयतन का अनुपात है

Correct Answer: (1) 9:4
Solution:दो वृत्तों के त्रिज्याओं का अनुपात = 3 : 2

अतः त्रिज्याएँ 3r तथा 2r हैं।

अतः आयतन निकालना संभव नहीं है, क्योंकि वृत्त का क्षेत्रफल निकाला जा सकता है।

अतः क्षेत्रफल (A) = πr²

अतः अनुपात (क्षेत्रफल का)

= π(3r)² : π(2r)²

= π9r² : π4r² = 9 : 4

78. महिला साक्षरता दर हरियाणा के किस जिले में सर्वाधिक है?

Correct Answer: (2) गुरुग्राम
Solution:हरियाणा राज्य के गुड़गाँव (गुरुग्राम) जिले में महिला साक्षरता सर्वाधिक (86.30%) है इसके बाद क्रमशः पंचकूला एवं अंबाला जिलों का स्थान है।

79. क्रैओजेनिक्स (Cryogenics) का मतलब क्या है?

Correct Answer: (1) बहुत निम्न तापमान का अध्ययन
Solution:क्रैजोनिक्स का तात्पर्य अत्यधिक निम्न तापमान पर किए गए अध्ययन से है। क्रैजोनिक्स तकनीक का एक प्रमुख उपयोग रॉकेट विज्ञान के अंतर्गत दक्ष इंजनों के निर्माण में किया जाता है।

80. पौधों की जड़ों के द्वारा शोषण किया गया अतिरिक्त जल ज्यादातर इसके द्वारा हवा में विलीन होता है

Correct Answer: (1) पत्ते की ऊपरी सतह
Solution:पौधों की जड़ों द्वारा शोषित जल का अतिरिक्त भाग पत्तियों की ऊपरी सतह पर उपस्थित 'स्टोमेटा' द्वारा वाष्पोत्सर्जित किया जाता है।