HSSC CET Exam (05.11.2022-Shift I)Total Questions: 9961. 'घाट-घाट का पानी पीना' लोकोक्ति का अर्थ है:(1) बहुत प्यासा होना(2) बहुत अनुभवी होना(3) बहुत मेहनती होना(4) अलग-अलग घाटों का पानी पीने वाला(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (2) बहुत अनुभवी होनाSolution:लोकोक्ति घाट-घाट का पानी पीना अर्थ-बहुत अनुभवी होना वाक्य प्रयोग केशव को वकालत में किसी से काम न समझो क्योंकि उसने घाट-घाट का पानी पिया है।62. वह कौन-सा सर्वनाम शब्द है जो आदर सूचक है और निजवाचक भी?(1) मैं(2) हम(3) आप(4) वे(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (3) आपSolution:'आप' सर्वनाम का प्रयोग आदरसू चक मध्यम पुरुष में होता है। इसके साथ 'आप' का प्रयोग निजवाचक (तीनों पुरुषों) के लिए होता है।63. वाक्य के प्रमुख घटक होते हैं:(1) उद्देश्य और विधेय(2) कर्म और क्रिया(3) कर्ता और क्रिया(4) कर्म और विशेषण(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (1) उद्देश्य और विधेयSolution:वाक्य के प्रमुख रूप से दो घटक माने गये हैं-1. उद्देश्य2. विधेय64. 'आम्रवृक्ष' समस्त पद का उचित विग्रह होगा:(1) आम्र का वृक्ष(2) आम्र के लिए वृक्ष(3) आम्र से भरे वृक्ष(4) वृक्ष है जो आम्र(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (1) आम्र का वृक्षSolution:'आमवृक्ष' में सम्बंध तत्पुरुष समास है। समस्त पद का विग्रह 'आम का वृक्ष' होगा।65. 'जो व्यक्ति जन्म न ले' वाक्यांश के लिए उचित शब्द का चयन कीजिए।(1) अजर(2) अनश्वर(3) अमर(4) अजन्मा(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (4) अजन्माSolution:'जो व्यक्ति जन्म न ले' वाक्यांश के लिए एक शब्द 'अजन्मा' होगा।66. 'तट' शब्द के लिए उचित पर्यायवाची शब्द का चयन कीजिए।(1) तटनी(2) तटिनी(3) किनारा(4) मारीचि(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (3) किनाराSolution:'तट' का पर्यायवाची शब्द कगार, किनारा, कूल, तीर, साहिल हैं।67. निम्नलिखित शब्दों में से शुद्ध शब्द का चयन कीजिए।(1) प्रमाणिक(2) प्रामाणिक(3) प्रामणिक(4) प्रामाणीक(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (2) प्रामाणिकSolution:'प्रामाणिक' शब्द शुद्ध रूप है।68. दिए गए किस शब्द में 'उपसर्ग' का उपयुक्त प्रयोग किया गया है?(1) सरताज(2) ताज(3) बाज(4) नाज(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (1) सरताजSolution:'सरताज' शब्द में 'सर' उपसर्ग है।69. 'विहग-विहग फिर चहक उठे ये पुंज-पुंज।' वाक्य में 'विहग' और 'पुंज' की आवृत्ति के कारण कौन-सा अलंकार है?(1) व्यतिरेक अलंकार(2) अनुप्रास अलंकार(3) वीप्सा अलंकार(4) उत्प्रेक्षा अलंकार(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (3) वीप्सा अलंकारSolution:आदर, घबड़ाहट, आश्चर्य, घृणा रोचकता आदि 'प्रदर्शित करने के लिए किसी शब्द को दुहराना ही वीप्सा अलंकार कहा जाता है।उदाहरण-बिहग-विहगफिर-चहक उठे ये पुंज-पुज।70. विराम चिह्नों की दृष्टि से सर्वाधिक शुद्ध वाक्य है।(1) खेत, बगीचा, घर सब पर कुहासा छा रहा था।(2) हे, लड़के इधर आओ।(3) वह हिन्दी, अंग्रेजी, और जर्मन भाषा जानती है।(4) आपसी झगड़ों का निपटारा कर लेना चाहिए।(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (1) खेत, बगीचा, घर सब पर कुहासा छा रहा था।Solution:'खेत, बगीचा, घर-सब पर कुहासा छा रहा था।' वाक्य का सर्वाधिक शुद्ध रूप है।Submit Quiz« Previous12345678910Next »