HSSC CLERK EXAM (04.12.2016) (Shift-III)

Total Questions: 100

71. Choose the correctly spelt word.

Correct Answer: (2) Philharmonic
Solution:Philharmonic is correctly spelt word.

72. काला नाग' मुहावरे का सही अर्थ क्या है?

Correct Answer: (2) घातक व्यक्ति
Solution:'काला नाग' मुहावरे का अर्थ 'घातक व्यक्ति' होता है।

73. साकेत काव्य के लेखक कौन हैं?

Correct Answer: (1) मैथिलीशरण गुप्त
Solution:'साकेत' काव्य रचना मैथिली शरण गुप्त की है। मैथिली शरण गुप्त की अन्य प्रसिद्ध रचना 'भारत भारती' है। जयशंकर प्रसाद ने 'कामायनी', 'इरावती' आदि कालजयी रचनाएँ की हैं। जबकि महादेवी वर्मा ने 'अतीत के चलचित्र' व 'पथ के साथी' आदि रचनाएँ की हैं। सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी ने 'परिमल', 'निरूपमा' आदि रचनाएँ की हैं।

74. प्रसून शब्द का सही पर्यायवाची शब्द कौन सा है?

Correct Answer: (2) सुमन
Solution:प्रसून, कुसुम, सुमन, पुहुप, फूल आदि पुष्प के पर्यायवाची हैं। जबकि अम्बुज कमल का तथा मधु अमृत का पर्यायवाची शब्द है।

75. हरिवंशराय बच्चन का जन्म कहाँ हुआ?

Correct Answer: (3) प्रयाग
Solution:हिन्दी साहित्य तथा काव्य विद्या के प्रकाशवान लेखक व कवि हरिवंशराय बच्चन का जन्म 27 नवम्बर, 1907 ई. को प्रयाग (इलाहाबाद) में हुआ था। हरिवंशराय बच्चन की सबसे प्रसिद्ध रचना 'मधुशाला' है।

76. परहित सरिस धर्म नहिं भाई पर पीड़ा सम नहिं अधमाई।। ये पंक्तियाँ किस कवि ने लिखी है?

Correct Answer: (4) तुलसीदास
Solution:"परहित सरिस धर्म नहीं भाई पर पीड़ा सम नहीं अधमाई" ये पंक्तियाँ तुलसीदास द्वारा रचित 'श्रीरामचरितमानस' से ली गई है। इन पंक्तियों का अर्थ है-'दूसरों की भलाई के समान अन्य कोई श्रेष्ठ धर्म नहीं है और दूसरों को कष्ट देने के जैसा अन्य कोई पाप नहीं है।'

77. 'महा + उर्मि' का सन्धि रूप होगा

Correct Answer: (4) महोर्मि
Solution:महा + उर्मि का सन्धि रूप 'महोर्मि' होगा। यह गुण सन्धि का उदाहरण है।

78. निम्नलिखित शब्द समूह के लिए उपयुक्त शब्द का चयन कीजिए:

जो कभी नहीं मरता है वह

 

Correct Answer: (3) अमर
Solution:"जो कभी नहीं मरता है" के लिए उपयुक्त शब्द अमर होता है जबकि 'जो कभी बूढ़ा न हो' के लिए अजर, 'जो हर जगह व्याप्त/मौजूद हो' के लिए सर्वव्यापी तथा 'जो सब कुछ जानता हो' के लिए उपयुक्त शब्द सर्वज्ञ है।

79. 'वर्ग-अ' में दिए गए अलंकारों के उदाहरणों को उनके नाम के साथ 'वर्ग-ब' से मिलान कीजिए:

Column A (वर्ग-अ)Column B (वर्ग-ब)
A. पीपर पात सरिस मन डोला(i) अनुप्रास अलंकार
B. आए महंत बसंत(ii) उपमा अलंकार
C. चमक गई चपला चम-चम(iii) अतिशयोक्ति अलंकार
D. देख लो साकेत नगरी है यही, स्वर्ग से मिलने गगन में जा रही(iv) रूपक अलंकार 
ABCD
(a)(i)

(ii)

(iii)

(iv)

(b)(iv)

(iii)

(ii)

(i)

(c)(iii)

(i)

(ii)

(iv)

(d)(ii)

(iv)

(i)

(iii)

 

Correct Answer: (4)
Solution:
Column A (वर्ग-अ)Column B (वर्ग-ब)
A. पीपर पात सरिस मन डोला(i)  उपमा अलंकार
B. आए महंत बसंत(ii) रूपक अलंकार
C. चमक गई चपला चम-चम(iii) अनुप्रास अलंकार
D. देख लो साकेत नगरी है यही, स्वर्ग से मिलने गगन में जा रही(iv) अतिशयोक्ति अलंकार

80. 'सुगम' शब्द का विलोम (विपरीतार्थक) रूप होता है

Correct Answer: (2) दुर्गम
Solution:'सुगम' का विलोम 'दुर्गम' होता है हालांकि सुगम का विलोम अगम भी होता क्योंकि अगम दुर्गम का समानार्थी शब्द है। जबकि उद्गम का विलोम विलोपन होता है।