HSSC GROUP ‘D’ EXAM 18.11.2018 (shift-I)Total Questions: 9081. जहाँ अप्रस्तुत के माध्यम से प्रस्तुत अर्थ की व्यंजना की जाती है, वहाँ कौन-सा अलंकार होता है?(1) श्लेष(2) अनुप्रास(3) अन्योक्ति(4) यमकCorrect Answer: (3) अन्योक्तिSolution:(3) जहाँ अप्रस्तुत के माध्यम से प्रस्तुत अर्थ की व्यंजना की जाती है, वहाँ अन्योक्ति अलंकार होता है।उदाहरण :नहिं पराग नहिं मधुर मधु, नहीं विकास यहि काल।अली कली ही तें बंध्यो, आगे कौन हवाल ।।82. निम्नलिखित में से सही वर्तनी का चयन कीजिए।(1) नीरिश्वरवादी(2) नीरीश्वरवादी(3) निरीश्वरवादी(4) निरिश्वरवादिCorrect Answer: (3) निरीश्वरवादीSolution:(3) विकल्प में वर्णित 'निरीश्वरवादी' की वर्तनी सही है। 'निरीश्वरवादी' का अर्थ होता है जिसे ईश्वर के अस्तित्य में विश्वास नहीं हो।83. सुमेलित कीजिए :(अ)(ब)1. अठहत्तरअ.) 472. सैंतालीसआ.) 323. उनसठइ.) 784. बत्तीसई.) 591234(1)आइअई(2)इअईआ(3)ईआइअ(4)अईआइ (1)(2)(3)(4)Correct Answer: (2)Solution:(अ)(ब)1. अठहत्तरइ.) 782. सैंतालीसअ.) 473. उनसठई.) 594. बत्तीसआ.) 3284. 'धोती' शब्द का बहुवचन रूप है(1) धोती(2) धोतियाँ(3) धोतीया(4) धोतीयेCorrect Answer: (2) धोतियाँSolution:(2) 'धोती' शब्द का बहुवचन रूप 'धोतियाँ' होता है।विदित है कि हिन्दी में दो वचन होते हैं - एकवचन एवं बहुवचन ।85. दस हैं आनन जिसके = दशानन (रावण) यह कौन-सा समास है?(1) तत्पुरुष(2) बहुव्रीहि(3) अव्ययी भाव(4) द्विगुCorrect Answer: (2) बहुव्रीहिSolution:(2) 'दशानन' बहुव्रीहि समास का उदाहरण है।बहुव्रीहि समास में पहला पद विशेषण और दूसरा संज्ञा होता है परंतु यह कर्मधारण से इतर किसी विशेष अर्थ के लिए रूढ़ होता है।86. "लड़का कपड़े धोता है" इस वाक्य में कपड़े का पद परिचय दीजिए।(1) भाववाचक संज्ञा, पुल्लिंग, बहुवचन, कर्ताकारक, ‘धोता है’ क्रिया का कर्ता है(2) व्यक्तिवाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, बहुवचन, करणकारक, ‘धोता है’ क्रिया का कारण है(3) जातिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, बहुवचन, कर्मकारक, ‘धोता है’ क्रिया का कर्म है(4) भाववाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, बहुवचन, कर्ताकारक, ‘धोता है’ क्रिया का कर्ता हैCorrect Answer: (3) जातिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, बहुवचन, कर्मकारक, ‘धोता है’ क्रिया का कर्म हैSolution:(3) प्रस्तुत वाक्य में 'कपड़े' पद जातिवाचक संज्ञा पुल्लिंग, बहुवचन, कर्मकारक, धोता है क्रिया का कर्म है।87. 'शोक' किस रस का स्थायी भाव है?(1) शांत(2) करुण(3) रौद्र(4) वीरCorrect Answer: (2) करुणSolution:(2) करुण रस में शोक का वर्णन होता है। इसका स्थायीभाव 'शोक' है।88. निम्नलिखित में से 'घर' शब्द का पर्यायवाची शब्द नहीं है(1) निव्य(2) भवन(3) सदन(4) निकेतनCorrect Answer: (2) भवनSolution:(2) विकल्प में वार्णित निलय, निकेतन एवं सदन आदि 'घर' के पर्यायवाची हैं जबकि 'भुवन' शब्द संसार का पर्यायवाची है।89. पूत' शब्द के साथ कौन-सा उपसर्ग सही लगता है?(1) बे(2) नि(3) क(4) अCorrect Answer: (3) कSolution:(3) विकल्प में वर्णित 'क' उपसर्ग का प्रयोग 'पूत' शब्द के साथ करने पर सार्थक शब्द 'कपूत' बनता है।90. 'आँखें चार होना' मुहावरे का अर्थ है(1) कठिनाई में पड़ना(2) एक दूसरे को देखना(3) क्रोध करना(4) नींद आनाCorrect Answer: (2) एक दूसरे को देखनाSolution:(2) दिए गए विकल्पों में प्रस्तुत मुहावरे का सर्वाधिक उचित अर्थ 'एक-दूसरे को देखना' होगा है।उदाहरण :राम ने पुष्पवाटिका में जैसे ही सीता को देखा, दोनों की आँखें चार हो गयीं।Submit Quiz« Previous123456789