Hssc Group ‘d’ Exam (Shift – I)

Total Questions: 90

81. 'सखी' शब्द का बहुवचन रूप है

Correct Answer: (3) सखियाँ
Solution:'सखी' शब्द संज्ञा का एकवचन रूप है, जिसका बहुवचन 'सखियाँ' होता है।

82. निम्नलिखित में से 'राक्षस' का पर्यायवाची शब्द नहीं है :

Correct Answer: (1) सुर
Solution:'सुर' शब्द देवता का पर्यायवाची, होता है, जबकि विकल्प में वर्णित शेष अन्य शब्द 'राक्षस' के पर्यायवाची हैं।

83. 'खुश' शब्द के साथ कौन सा उपसर्ग सही लगता है?

Correct Answer: (1) ना
Solution:विकल्प में वर्णित 'ना' उपसर्ग 'खुश' शब्द के साथ प्रयुक्त होता है तो 'नाखुश' शब्द बनता है, जोकि सार्थक शब्द है।

उपसर्ग में शब्द होते हैं जो किसी शब्द के पूर्व में लगकर उक्त शब्द को एक सार्थक रूप प्रदान करते हैं।

84. 'टस से मस न होना' मुहावरे का अर्थ है:

Correct Answer: (3) जरा भी न हिलना
Solution:उपर्युक्त मुहावरे का सर्वाधिक सटीक अर्थ होता है- जरा भी न हिलना।

85. 'लक्ष्मण से मेघनाद मारा गया' इसे कर्तृवाच्य में लिखिए।

Correct Answer: (1) लक्ष्मण ने मेघनाद को मारा।
Solution:उपर्युक्त वाक्य कर्मवाच्य में है जिसका कर्तृवाच्य में रूपांतरण होगा- 'लक्ष्मण ने मेघनाद को मारा'। विदित है कि हिन्दी में तीन वाच्य होते हैं :

कर्तृवाच्य, कर्मवाच्य, एवं भाववाच्य।

86. इति आदि = 'इत्यादि' कौन सी संधि है?

Correct Answer: (2) यण् संधि
Solution:इति + आदि = इत्यादि

इ + आ = या

अतः उपर्युक्त संधि 'यण' संधि का उदाहरण है।

87. जहाँ उपमेय पर उपमान का आरोपण हो, वहाँ कौन सा अलंकार होता है?

Correct Answer: (4) रूपक
Solution:जहाँ उपमेय पर उपमान का आरोपण हो, वहाँ 'रूपक' अलंकार होता है।

जैसे चरण-कमल।

'रूपक' सादृश्यमूलक अर्थालंकार का उदाहरण है।

88. करुण रस का स्थायी भाव है

Correct Answer: (2) शोक
Solution:करुण रस का स्थायीभाव 'शोक' होता है। शृंगार रस का स्थायी भाव 'रति' एवं भयानक रस का स्थायी भाव 'भय' होता है।

89. तीन भुवनों का समूह = 'त्रिभुवन' यह कौन सा समास है?

Correct Answer: (4) द्विगु
Solution:'त्रिभुवन' द्विगु समास का उदाहरण है। वह समास जिसका पहला पद संख्यावाचक हो द्विगु समास कहलाता है।

90. "मोहन पुस्तक पढ़ता है।" इस वाक्य में 'पढ़ता है' पद का परिचय दीजिए।

Correct Answer: (3) सकर्मक क्रिया, कर्तृवाच्य, वर्तमान काल, एकवचन, पुल्लिंग
Solution:उपर्युक्त वाक्य में 'पढ़ना' क्रिया सकर्मक है क्योंकि यह कर्म की अपेक्षा रखता है। साथ ही वाक्य वर्तमान काल, कर्तृवाच्य, एकवचन व पुल्लिंग रूप में है। अतः विकल्प (3) सही है।