Hssc Group ‘d’ Exam (Shift-II)

Total Questions: 90

81. 'समझदार लड़के नहीं लड़ते।' इस वाक्य में 'लड़के' का पद परिचय दीजिए।

Correct Answer: (3) जातिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, बहुवचन, कर्ताकारक, 'लड़ते' क्रिया का कर्त्ता
Solution:'समझदार लड़के नहीं लड़ते' इस वाक्य में 'लड़के' का पद परिचय जा. तिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, बहुवचन, कर्त्ताक. ारक. 'लड़ते' क्रिया का कर्त्ता है।

82. 'राम से श्याम को कथा सुनाई गई।' इसे कर्तृवाच्य में लिखिए।

Correct Answer: (2) राम ने श्याम को कथा सुनाई।
Solution:'राम से श्याम को कथा सुनाई गई' इसका कर्तृवाच्य- 'राम ने श्याम को कथा सुनाई।

83. तत्पुरुष समास में

Correct Answer: (2) दूसरा अथवा अंतिम खण्ड प्रधान होता है।
Solution:तत्पुरुष समास में दूसरा अथवा अंतिम खण्ड प्रधान होता है तथा तत्पुरुष समास कारकीय चिह्नों या परसर्गों पर आधारित होता है। जैसे- धर्म से भ्रष्ट = धर्मभ्रष्ट

84. 'थाली' शब्द का बहुवचन रूप है

Correct Answer: (1) थालियाँ
Solution:' थाली' शब्द का बहुवचन रूप 'थालियाँ' हैं।

85. 'आसमान से बातें करना।' मुहावरे का अर्थ है

Correct Answer: (5) इनमें से कोई नहीं
Solution:आसमान से बातें करना - मुहावरे का अर्थ होता है 'बहुत ऊँचा होना।

वाक्य प्रयोग - दिल्ली की कुछ इमारतें आसमान से बातें करती हैं।

86. सुमेलित कीजिए।

(अ)(आ)
नवासीअ. 19
 उन्नीसआ. 74
 सैंतीसइ. 89
 चौहत्तरई. 37
Correct Answer: (2) 1- इ 2- अ 3 - ई 4 - आ
Solution:सही सुमेल इस प्रकार हैं-
(अ)(आ)
 नवासी 89
 उन्नीस 19
सैंतीस 37
चौहत्तर74

87. 'गुण' शब्द को कौन-सा उपसर्ग सही लगता है?

Correct Answer: (4) अव
Solution:'गुण' शब्द में 'अव' उपसर्ग सही लगता है। अव + गुण = अवगुण

88. निम्नलिखित में से सही वर्तनी का चयन कीजिए।

Correct Answer: (1) निर्धारित
Solution:सही वर्तनी-  निर्धारित

89. निम्नलिखित में से 'रात' का पर्यायवाची नहीं है

Correct Answer: (1) अंबर
Solution:'रात' का पर्यायवाची शब्द निशा, यामिनी, रजनी, रैन, क्षपा, विभावरी, त्रियामा आदि है जबकि अंबर आकाश का पर्यायवाची शब्द है।

90. 'मुख चन्द्रमा के समान सुंदर है।' यहाँ कौन-सा अलंकार हुआ है?

Correct Answer: (1) उपमा
Solution:उपमा अलंकार में उपमेय और उपमान के बीच समता दर्शाने के लिए सा, सम, समान, सरिस, सरीखा जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है।

जैसे-

मुख         चन्द्रमा       के समान             सुंदर है।

उपमेय    उपमान     वाचक शब्द        साधारण धर्म

उपमेय-  जिसकी तुलना/उपमा दी जाए

उपमान - जिससे तुलना की जाए

वाचक शब्द - समता दर्शाने वाले शब्द

साधारण धर्म -  का अर्थ होता है एक समान गुण जो उपमेय का गुण हो वही उपमान का गुण हो उसे साधारण धर्म कहते हैं।