Solution:भाषा समाजीकरण का बड़ा रूप प्रारूप है। यह एक महत्वपूर्ण सामाजिक तत्त्व है तथा यह ऐतिहासिक संप्रेषण और सांस्कतिक संचय के लिए आवश्यक है। भाषा समाजीकरण अथवा सांस्कृतिक प्रसार का सशक्त साधन है। भाषा मानव समूह के सदस्यों के मध्य अंतक्रिया को सुगम और प्रभावी बनाती हैऔर उन्हें घनिष्ठ रूप से संयुक्त करती है। यह मौखिक या लिखित दोनों ही रूपों में संचार का महत्वपूर्ण साधन है पीढ़ी दर पीढ़ी संस्कृति के हस्तांतरण में भाषा सर्वाधिक महत्वपूर्ण साधन है, जो कथाओं, प्रामाणिक विचारों, गीतों, उपदेशों, वंशावलियों आदि के रूप में सांस्कृतिक तत्त्वों को सुरक्षित रखती है। भाषा संस्कृति के प्रमुख प्रतीकों में से एक है, जो समाज और संस्कृति की स्थानिक भिन्नताओं को समझने में भूगोलवेत्ताओं के लिए अधिक सहायक है।
भाषा के माध्यम से विचारों के आदान-प्रदान तथा सामाजिक-आर्थिक एवं सांस्कृतिकराजनीतिक क्रियाओं के संचालन में सरलता होती है।