Solution:भारतीय संविधान का अनुच्छेद-243, पंचायतों की संरचना और शक्तियों से सम्बन्धित है। यह ग्राम, मध्यवर्ती तथा जिला स्तरो पर पंचायतों की स्थापना के लिये रूपरेखा तैयार करता है तथा यह पंचायतों की शक्तियों और कार्यों को भी निर्धारित करता है। भारत में 'स्थानीय स्वशासन' का जनक लॉर्ड रिपन को माना जाता है। इसे 73वें संवैधानिक संशोधन (1992) द्वारा संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया है, जो अधिनियम के रूप में 24 अप्रैल, 1993 को लागू हुआ।