NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2023 समाजशास्त्रTotal Questions: 10011. किसी केन्द्रीय प्रवृत्ति (x अथवा md) से मानकों के वर्गों का योग इस रूप में जाना जाता है :(a) माध्य विचलन(b) प्रसरण(c) मानक विचलन(d) औसत माध्यCorrect Answer: (c) मानक विचलनSolution:किसी केन्द्रीय प्रवृत्ति (x अथवा md) से मानको के वर्गों का योग मानक विचलन कहलाता है। मानक विचलन एक माप है जो दर्शाता है कि माध्य से कितनी भिन्नता (जैसे प्रसार, फैलाव) मौजूद है। मानक विचलन माध्य से "विशिष्ट" विचलन को इंगित करता है।12. बाजार अनुसंधान के लिए किस प्रकार का साक्षात्कार सर्वाधिक उपयुक्त है?(a) अनिर्देशित साक्षात्कार(b) अर्द्ध संरचनात्मक साक्षात्कार(c) निर्देशित साक्षात्कार(d) संकेन्द्रित साक्षात्कारCorrect Answer: (c) निर्देशित साक्षात्कारSolution:बाजार अनुसंधान के लिए साक्षात्कार का निर्देशित विधि सर्वाधिक उपयुक्त है। बाजार अनुसंधान सर्वेक्षण उन लोगों से सीधे प्रतिक्रिया प्राप्त करने का एक तरीका है जिनका आपके संगठन की सफलता में अंतिम योगदान होता है।13. समाज विज्ञान में वैयक्तिक अध्ययन की पद्धति को किसने प्रारंभ किया?(a) सी.एच. कूले(b) इमाइल दुर्खाइम(c) फ्रेडरिक ली प्ले(d) हेरॉल्ड लॉसवेलCorrect Answer: (c) फ्रेडरिक ली प्लेSolution:समाज विज्ञान में वैयक्तिक अध्ययन की पद्धति का प्रयोग सर्वप्रथम फ्रेडरिक लीप्ले ने किया। तत्पश्चात् हर्बट स्पेन्सर ने नृशास्त्रीय अध्ययनों में वैयक्तिक अध्ययन का प्रयोग किया।बाद में बाल अपराधियों के अध्ययन में मनोचिकित्सक विलियम हीली ने इस पद्धति को अपनाया। वैयक्तिक अध्ययन पति समाजिक शोध मे तथ्य संकलन की एक महत्त्वपूर्ण विधि है।14. 'रिसर्च मेथडल इन सोशल रिलेशन्स " नामक पुस्तक के लेखक कौन है?(a) विलियम जे. गुड और पौल के. हैट(b) पौलिन वी. यंग(c) मेरी जहोदा, मॉर्टन दियूट्श और स्ट्रॉट डब्ल्यू. कूक(d) रसेल एल. एकौफCorrect Answer: (c) मेरी जहोदा, मॉर्टन दियूट्श और स्ट्रॉट डब्ल्यू. कूकSolution:"रिसर्च मेथड्स इन सोशल रिलेशन्स" नामक पुस्तक के लेखक मेरी जहोदा, मॉर्टन दियूट्श और स्ट्रॉट डब्ल्यू कुक है।15. "लोगों के एक समूह के रूप में संयुक्त परिवार वह है जो सामान्यतः एक छत के नीचे रहते हैं जो" सामूहिक रूप से संपत्ति धारण करते हैं और जो परिवार की सामूहिक पूजा-पाठ में भाग लेते हैं एवं किसी विशिष्ट प्रकार की रिश्तेदारी में एक-दूसरे से संबंधित होते हैं। निम्नलिखित में से किसने यह कथन दिया है?(a) मेयर एफ.निमकॉफ(b) इरावती कर्वे(c) चार्ल्स एच. कूले(d) एम.एन. श्रीनिवासCorrect Answer: (b) इरावती कर्वेSolution:इरावती कर्वे के अनुसार "लोगों के एक समूह क रूप में सयुक्त परिवार वह है जो समान्यतयाः एक छत के नीचे रहते हैं जो एक ही चूल्हे से पकाया गया भोजन करते हैं,जो सामूहिक रूप से संपत्ति धारण करते हैं और जो परिवार की सामूहिक पूजा-पाठ में भाग लेते हैं एवं किसी विशिष्ट प्रकार की रिश्तेदारी में एक-दूसरे से सम्बन्धित होते हैं।16. समाजशास्त्र शब्द का उपयोग सर्वप्रथम कब हुआ?(a) 1839(b) 1798(c) 1835(d) 1857(e) *Correct Answer: (e) *Solution:समाजशास्त्र का अध्ययन सबसे पहले फ्रांसासी विचारक आगस्ट कॉम्टे द्वारा अपनी प्रमुख कृति 'पॉजिटिव फिलॉसफी" में 1838 ई. में किया गया। इसीलिए ऑगस्ट कॉम्टे को समाजशास्त्र का जनक माना जाता है।नोट : दिये गये विकल्प (a) में 1839 दिया गया है जो कि सही नहीं है, इसका सही उत्तर 1838 होगा।17. कूर्ग समुदाय के मूल समूह में ओक्का हैः(a) पितृवंशीय संयुक्त परिवार(b) मातृवंशीय संयुक्त परिवार(c) मातृसत्तात्मक संयुक्त परिवार(d) मातृसत्तात्मक मूल परिवारCorrect Answer: (a) पितृवंशीय संयुक्त परिवारSolution:कुर्ग समुदाय के मूल समूह में ओक्का एक पितृवंशीय संयुक्त परिवार है। श्रीनिवास के अनुसार ओक्का "आनुवंशिक रूप से संबंधित पुरूषों का एक समूह है जो एक ही पूर्वज और उनकी पत्नियों और बच्चों के वंशज है।केवल जन्म से ही कोई ओक्का का सदस्य बन सकता है। प्रत्येक ओक्का के पास पैतृक अचल संपत्ति होती है जो सामान्यतः अविभाजित होती है। किसी व्यक्ति को ओक्का के भीतर शादी करने से मना किया जाता है।18. सभ्यता के संघर्ष' के विचार को निम्नलिखित में से लोकप्रिय बनाया?(a) चिओज्जा(b) सैमुअल हंटिंग्टन(c) वीवियोरका(d) एस. स्पेन्सरCorrect Answer: (b) सैमुअल हंटिंग्टनSolution:'सभ्यता के संघर्ष' के विचार को राजनीतिक वैज्ञानिक सैमुअल पी. हंटिंग्टन ने लोकप्रिय बनाया। इंटिंग्टन ने तर्क दिया कि भविष्य के युद्ध देशो के बीच नहीं, बल्कि संस्कृतियों के बीच लड़े जाएंगे।यह हंटिंग्टन की एक थीसिस थी। हंटिंग्टन ने बाद में 1996 की पुस्तक द क्लैश ऑफ सिविलाइजेशन एंड द रीमेकिंग ऑफ वर्ल्ड ऑर्डर में इसका विस्तार किया।19. किसके अनुसार, आदिम कला वस्तुओं (उत्पादों) के प्रयोग निजी अधिकार वाले स्थल को सजाने और मृतक संस्कार (समारोह) हेतु स्मारकों के निर्माण करने संबंधी धर्मानुष्ठानों में किए जाते हैं।(a) ए.सी. हेड्डान(b) एम.जे. हर्सकोविट्स(c) ई.आर. लीच(d) आर.एच. लोविएCorrect Answer: (c) ई.आर. लीचSolution:ई. आर. लीच के अनुसार, आदिम कला वस्तुओं (उत्पादों) के प्रयोग निजी अधिकारवाले स्थल को सजाने और मृतक संस्कार (समारोह) हेतु स्मारकों के निर्माण करने संबंधी धर्मानुष्ठानों में किए जाते हैं।20. यह किसका प्रेक्षण (आकलन) है कि "ग्रामीण समाज (समुदाय) लघु गणतंत्र होते हैं, उनके पास उनकी जरूरत की लगभग सभी चीजें होती हैं और किसी विदेश संबंध से अधिकांशतः स्वतंत्र होते हैं।"(a) ई. कैथलीन गफ(b) मैक्किम मैरियट(c) सी. टी. मेटकॉफ(d) डी. पोकॉकCorrect Answer: (c) सी. टी. मेटकॉफSolution:सी.टी. मेटकॉफ का प्रेक्षण (आकलन) है कि "ग्रामीण समाज (समुदाय) लघु गणतंत्र होते हैं, उनके पास उनकी जरूरत की लगभग सभी चीजे होती है और किसी विदेश संबंध से अधिकांशतः स्वतंत्र होते हैं।Submit Quiz« Previous12345678910Next »