NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2023 समाजशास्त्र

Total Questions: 100

41. निम्नलिखित में से कौनसी संकल्पनाएं मैक्स-वेबर से संबंधित है?

(A) वस्टेहन
(B) सत्ता/प्राधिकार
(C) सामाजिक तथ्य
(D) आदर्श प्रारूप

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) केवल (A), (B) और (D)
Solution:निम्नलिखित संकल्पनाएं मैक्स-वेबर से संबंधित है:-

- वस्टेहन
- सत्ता/प्राधिकार
- आदर्श प्रारूप

42. एंथनी गिडिंस की "अतिवादी आधुनिकता" की अवधारणा के निम्नलिखित लक्षण है :

(A) इसमें स्वयं को अनुभव के पृथक्करण द्वारा विघटित भावना का होते हुआ देखा जाता है।
(B) यह संस्थागत विकास की पहचान करता है जिससे पृथक्करण और विस्थापन का सृजन होता है।
(C) इसमें परा- आधुनिकता को उन संभावित परिवर्तनों के रूप में परिभाषित किया जाता है जो आधुनिकता की संस्थाओं को दूर ले जाते हैं।
(D) इसमें दिनप्रतिदिन के जीवन की मूर्त-व्यवस्थाओं की उन प्रतिक्रियाओं के सक्रिय समुच्चय के रूप में देखता है, जिससे बर्हिगमन व क्षति सम्मिलित हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) केवल (B), (C) और (D)
Solution:एंथनी गिडिंस की "अतिवादी आधुनिकता" की अवधारणा के निम्नलिखित लक्षण है:-

(1) अतिवादी आधुनिकता संस्थागत विकास की पहचान करता है जिससे पृथक्करण और विस्थापन का सृजन होता है।
(2) इसमे परा आधुनिकता को उन संभावित परिवर्तनों के रूप में  परिभाषित किया जाता हैं जो आधुनिकता की संस्थाओं को दूर ले जाते हैं।
(3) इसमें दिन प्रतिदिन के जीवन की मूर्त व्यवस्थाओं की उन प्रतिक्रियाओं के सक्रिय समुच्चय के रूप में देखता है, जिसमें बर्हिगमन व क्षति सम्मिलित है।

43. पार्सन्स के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सामाजिक व्यवस्था (पद्धति) की प्रकार्यात्मक पूर्वापेक्षाएं है?

(A)  सामाजिक व्यवस्था को अवश्य ही संरचना बद्ध होना चाहिए।
(B) सामाजिक व्यवस्था को अन्य प्रणालियों से अपेक्षित समर्थन होना चाहिए।
(C)  व्यवस्था में अवश्य ही इसके सदस्यों से प्राप्तपर्याप्त सहभागिता होनी चाहिए।
(D) किसी सामाजिक व्यवस्था कोबनाए रखने के लिए एक भाषा की आवश्यकताहोती है।
(E) सामाजिक व्यवस्था में इसके कर्ताओं कीआवश्यकताओं को अच्छे अनुपात में पूरी होनीचाहिए।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तरका चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल (A), (B), (C), (D) और (E)
Solution:पार्सन्स के अनुसार निम्नलिखित बिन्दु सामाजिकव्यवस्था (पद्धति) की प्रकार्यत्माक पूर्वापेक्षाएं हैं -

- सामाजिक व्यवस्था को अवश्य ही संरचनाबद्ध होना चाहिए।
-सामाजिक व्यवस्था में इसके कर्ताओं की आवश्यकताओं कोअच्छे अनुपात में पूरी होनी चाहिए।
- सामाजिक व्यवस्था को अन्य प्रणालियों से अपेक्षित समर्थन होना चाहिए।
- व्यवस्था में अवश्य ही इसके सदस्यों से प्राप्त पर्याप्त सहभागिताहोनी चाहिए।
- किसी सामाजिक व्यवस्था का बनाए रखने के लिए भाषा कीआवश्यकता होती है।

44. निम्नांकित में से क्या केन्द्रीय(मूल) प्रवृत्ति के मापक हैं?

(A) माध्य
(B) बहुलक
(C) मध्यिका
(D) जनगणना

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तरका चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) केवल (A), (B) और (C)
Solution:केंद्रीय प्रवृत्ति की माप एक एकल मान है जो डेटा के उस सेट के भीतर केन्द्रीय स्थिति की पहचान करके डेटा के एक सेट का वर्णन करने का प्रयास करता है।

इस प्रकार केन्द्रीय प्रवृत्ति के मापों को कभी-कभी केन्द्रीय स्थान के माप भी कहा जाता है। माध्य. मायिका और बहुलक सभी केन्द्रीय प्रवृत्ति के वैध माप है।

45. अच्छी प्रश्नावली की विशेषताएँ है:

(A) तुलनात्मक रूप से लघु और सरल होनी चाहिए।
(B)  तर्कसंगत अनुक्रम में होनी चाहिए।
(C) तकनीकी शब्द और अस्पष्ठ अभिव्यक्ति होनी चाहिए।
(D)  खुले प्रश्नों को जितना हो सके टालना चाहिए।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल (A), (B) और (D)
Solution:एक अच्छी प्रश्नावली की निम्न विशेषताएँ है:-

- तुलनात्मक रूप से लघु और सरल होना चाहिए।
- प्रश्नों की संख्या यथासंभव कम हो ।
- तत्काल समझने वाला प्रश्न ।
- प्रश्न सरल एवं स्पष्ट हो ।
- व्यर्थ की जानकारी प्राप्त करने वाला प्रश्न ना हो ।
- अध्ययन के प्रयोजन के अनुरूप हो।
- खुले प्रश्नों को जितना हो सके टालना चाहिए।
- समयानुसार उत्तर दिया जाने वाला प्रश्न हो।

46. आंकड़ों के एकत्रीकरण की उपयुक्त पद्धति का चयन निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करता है :

(A) अध्ययन के उद्देश्य
(B) आँकड़ों की विश्वसनीयता
(C) निधि की प्राप्यता
(D) काल कारक
(E) अध्ययन की समष्टि

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (d) केवल (A), (C) और (D)
Solution:आंकड़ो के एकत्रीकरण की उपयुक्त पद्धति का चयन निम्नलिखित कारको पर निर्भर करता है:-

- अध्ययन के उद्देश्य पर,
- निधि की प्राप्यता पर,
- काल व कारक पर,

47. ऐतिहासिक समाजशास्त्रीय पद्धति संबंधित है :

(A) सामाजिक संस्थाओं के उद्भव की समस्याओं से
(B) समग्र मानवीय इतिहास काल से
(C) किसी विशेष संस्था के संपूर्ण विकास से
(D) किसी समय विशेष पर सामाजिक घटनाओं के विवरण से

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल (A), (B) और (C)
Solution:ऐतिहासिक विधि, जैसा कि इसके नाम से ही स्पष्ट है, यह एक ऐसी विधि होती है जो समाजों को समझने के लिए इतिहास का उपयोग करती है। ऐतिहासिक पद्धति तब शुरू हुई थी जब हमने पहली बार समाजों का व्यवस्थित रूप से अध्ययन करना शुरू किया था।

यह सामाजिक संस्थाओं के उद्भव की समस्याओं से, किसी विशेष संस्था के संपूर्ण विकास से, किसी समय विशेष पर सामाजिक घटनाओं के विवरण से संबंधित है।

48. वैज्ञानिक अनुसंधान में सिद्धांत की भूमिका है :

(A) संप्रत्ययीकरण और वर्गीकरण में
(B) संक्षिप्त सार तैयार करने में जो पूर्व से ही ज्ञात है
(C) सिद्धांत स्वयं सिद्ध तथ्य से आरंभ होता है और स्वयं तथ्यों से निगमन पर समाप्त होता है
(D) सिद्धांत तथ्यों की भविष्यवाणी करता है तथा हमारे ज्ञान में रिक्तता को इंगित करता है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल (A),(B) और (D)
Solution:वैज्ञानिक अनुसंधान विशिष्ट तरीकों और तकनीकों के आधार पर ज्ञान प्राप्त करने की एक व्यवस्थित और उद्देश्यपूर्ण प्रक्रिया है। यह एक ऐसी गतिविधि है जिसका उद्देश्य डेटा अवलोकन प्रयोग और विश्लेषण के माध्यम से प्राकृतिक और सामाजिक घटनाओं की खोज, समझ और स्पष्टीकरण है।

वैज्ञानिक अनुसंधान में सिद्धांत की निम्न लिखित भूमिका है:-
- संप्रत्ययीकरण और वर्गीकरण में,
- संक्षिप्त सार तैयार करने में जो पूर्व से ही ज्ञात है।
- सिद्धांतो तथ्यों की भविष्यवाणी करता है तथा हमारे ज्ञान में रिक्तता को इंगित करता है।

49. प्राथमिक समूह अंतर्निहित दशाएं (शर्ते) हैं :

(A) सदस्यों की शारीरिक भौतिक समीप्यता
(B) समूह की लघुता (छोटा आकार)
(C) संबंध की स्थायीपन
(D) समूह की विशालता

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तरका चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) केवल (A), (B) और (C)
Solution:प्राथमिक समूह ऐसे व्यक्तियो के समूह हैं जो सामान्य लक्ष्यों और रूचियों के कारण नियमित आधार पर एक दूसरे के साथ बातचीत करते हैं। प्राथमिक समूह अंतर्निहित दशाएं (शर्ते) निम्न है-

- सदस्यों की शारीरिक भौतिक समीप्यता
- समूह की लघुता (छोटा आकार)
- संबंध का स्थायीपन

50. पी.ए. सोरोकिन के अनुसार संस्कृति के कौन से तीन वृहद प्रकार हैं?

(A) चिंतनात्मक
(B) आदर्शवादी
(C) संवेदनशील
(D) भौतिक

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) केवल (A), (B) और (C)
Solution:पी. ए. सोरोकिन के अनुसार संस्कृति के तीन वृहद प्रकार निम्न है:-
(1) चिन्तनात्मक
(2) आदर्शवादी
(3) संवेदनशील