NTA यू.जी.सी.नेट जेआरएफ परीक्षा (पुनर्परीक्षा) जून, 2024 (लोक प्रशासन)

Total Questions: 100

91. निम्न गद्यांग को पढ़िए व उसके बाद पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

भारत के सामाजिक सिद्धांत व सामाजिक नीति देश की जटिल सामाजिक संरचना, विविधतापूर्ण सांस्कृतिक भूदृश्य और ऐतिहासिक संदर्भों को प्रतिबिंबित करते हुए एक दुसरे के साथ गहराई से गुथे हुए हैं। सामाजिक सिद्धांत सामाजिक गतिकी के बोध हेतु रूपरेखा प्रदान करते है, जबकि सामाजिक नीतियां गरीबी, गैर-बराबरी और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को संबोधित करने के लिए प्रारुपित की जाती हैं।

बी.आर. अंबेडकर व एम.एन. श्रीनिवास जैसे विद्वानों ने सामाजिक स्तरीकरण व गतिशीलता के हमारे बोध में महत्वपूर्ण योगदान किया है। श्रमिक आन्दोलनों, पर्यावरण संरक्षण समूहों और महिला अधिकारों हेतु संघर्ष ने भारत नए सामाजिक आंदोलनों को सृजित किया है।

वैश्वीकरण व अस्मिता आधारित आन्दोलनों के उदय जैसे समकालीन विषयों ने भारतीय समाज व संस्कृति को प्रभावित किया है। नारीवादी सिद्धांतों ने महिला सशक्तिकरण व लिंग आधारित हिंसा से सुरक्षा की ओर लक्षित नीतियों को आकार दिया है।

भली भांति प्रतिपादित नीतियों के बावजूद, कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण चुनौतियां का सामना करना होता है जिसमें भ्रष्टाचार व नौकरशाही की अक्षमताएं शामिल हैं। आर्थिक विकास व न्यायसंगत सामाजिक विकास में संतुलन बैठाने के लिए सामाजिक सेवाएं प्रदान करने और पारदर्शित उन्नयन हेतु अंकीय (डिजिटल) मंचों का प्रयोग करना, आवश्यक है।
भारत में नए सामाजिक आन्दोलन निम्न से किसे प्रदर्शित करते हैं?

Correct Answer: (c) पर्यावरण संरक्षण समूह
Solution:

पर्यवरण संरक्षण समूह भारत में नए सामाजिक आन्दोलन को प्रदर्शित करता है।

92. निम्नलिखित में से किस के बोध के लिए बी.आर. अंबेडकर व एम.एन. श्रीनिवास ने योगदान दिया? पहचान कीजिए:

A. सामाजिक गतिशीलता
B. सामाजिक नियोजन
C. सामाजिक असंतोष
D. सामाजिक स्तर "
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) A और D
Solution:

सामाजिक गतिशीलता एवं सामाजिक स्तर के बोध के लिए बी. आर अबेडकर व एम. एन. श्रीनिवास ने योगदान दिया।

93. निम्न में से किसने भारत में महिला सशक्तिकरण हेतु नीतियों को प्रभावित किया और आकार दिया?

A. अस्मिता आधारित आन्दोलन
B. नारीवादी सिद्धांत
C.  वैश्वरीकरण
D. नीति पहल
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) A, B, C और D
Solution:

निम्नलिखित बिन्दुओं ने भारत में महिला सशक्तिकरण हेतु नीतियों को प्रभावित किया एव आकार दिया।
• अस्मिता आधारित आन्दोलन
•  नारीवादी सिद्धांत
•  वैश्वीकरण
•  नीति पहल

94. भारत के सामाजिक सिद्धांत व सामाजिक नीति के बीच संबंध को निम्न से कौन स्पष्ट करते हैं?

A. जटिल सामाजिक संरचना
B. सांस्कृतिक विधिता
C. ऐतिहासिक स्थितियां
D. ओपनिवेशिक परिवेश
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) A, B और C
Solution:

भारत के सामाजिक सिद्धात व सामाजिक नीति के बीच संबंध को स्पष्ट करने वाले तथ्य निम्न है:-
• जटिल सामाजिक संरचना
• सांस्कृतिक विविधता
• ऐतिहासिक स्थितियाँ

95. भली-भाति प्रतिपादित नीतियां निम्न में से किन के साथ व्यवहारिक होंगी ?

A. आर्थिक संवृद्धि व न्यायसंगत सामाजिक विकास के बीच सतुलन
B. सामाजिक समस्याओं के व्यवहारिक समाधानों की पहचान
C. सेवाएं प्रदान करने हेतु अंकीय मंचों का प्रयोग
D.  गोपनीयता पर आधारित नौकरशाही नियमों के साथ कार्य करना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) केवल A, B और C
Solution:

भली-भांति प्रतिपादित नीतियां निम्न के साथ व्यवहारिक होगी। A. आर्थिक संवृद्धि व न्यायसंगत सामाजिक विकास के बीच संतुलन B. सामाजिक समस्याओं के व्यवहारिक समाधानों की पहचान C. सेवाएँ प्रदान करने हेतु अंकीय मंचों का प्रयोग

96. निम्न गद्यांश को पढ़िए व उसके बाद पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

समकालीन शासन का मूल रूप से सामाजिक राजनीतिक तौर पर वर्णन किया जाता है और इसे सामाजिक कर्ताओं, शक्तियों, समूहों एवं लोक प्राधिकारियों, संगठनों, तथा संस्थाओं के बीच संबंधों के सापेक्षित रूप से निरंतर प्रक्रियाओं के रूप में देखा जाता है। विकास प्रशासन उन परियोजनाओं, कार्यक्रमों नीतियों और विचारों के बारे में है, जिस पर इस दृष्टिकोण के साथ राष्ट्र निर्माण पर ध्यान केन्द्रित किया जाता है कि प्रतिभाशाली और निपुण नौकरशाहों द्वारा समाज का सामाजिक-आर्थिक एवं सामाजिक-राजनीतिक विकास किया जाना चाहिए।

आधुनिक शासन सार्वजनिक, निजी, कॉरपोरेट क्षेत्र और सिविल सोसायटी की अर्न्तक्रिया को समाहित करता है। यह परदर्शिता, खुलापन, जवाबदेही, भागीदारी, पुर्वानुमानता विधि के शासन पर ध्यान देता है। लोक प्रशासन के क्षेत्र में विकासात्मक विकल्प शासन के उस नये प्रतिमान पर बल देता है, जिसने सरकार की नीति एवं प्रक्रिया में नेटवर्क्स, हितधारकों, साझेदारियों और सहयोग के उपयोग में योगदान दिया है। यह मानता है कि किस तरह प्रशासनिक संरचना को आगे कार्यकुशल बनाने हेतु तर्कसंगत बनाया जाय। भले ही वैज्ञानिक प्रशासनिक उपागम या राजनीतिक आकलन उपागम पर बल दिया जाता है या नहीं।

राज्य का कर्तव्य व्यक्तिगत सक्षमताओं के संवर्धन एवं निजी उद्योग को प्रेरित करने के लिए अनुकूल आर्थिक, विधिक और राजनीतिक वातावरण उत्पन्न करना है। शासन के क्षेत्र के अंतर्गत विकास संबंधी कार्रवाइयां ज्ञान प्रबंधन, संगठनात्मक पुनर्रचना, संस्थानिक सुधारों, न्यायिक सुधारों, कानून एवं व्यवस्था पेशेवर विकास और सेवा प्रदायगी के इर्द-गिर्द घूमती है।
विकास प्रशासन किसके बारे में नहीं है?

Correct Answer: (c) राज्य और गैर-राज्यीय कर्ताओं के बीच अंतक्रिया
Solution:राज्य और गैर-राज्यीय कर्ताओं के बीच अंतःक्रिया का संबंध विकास प्रशासन से नहीं है।

97. निम्नलिखित में से कौन-सा शासन के अधीन विकास संबंधी पहलों से संबंधित है।

A. ज्ञान प्रबंधन
B. संगठनात्मक यथास्थिति
C. सांस्थानिक सुधार
D. पेशेवर विकास
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) A, C और D
Solution:

शासन के अधीन विकास संबंधी पहलों से संबंधित हैं-
• ज्ञान प्रबंधन
• सांस्थानिक सुधार
• पेशेवर विकास

98. निम्नलिखित में से कौन-से आधुनिक शासन के सरोकार हैं?

A. पारदर्शिता
B. भागीदारी
C. बाजार और निजी उद्यमों को प्रोत्साहन न देना
D. विधि का शासन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) A, B और D
Solution:

आधुनिक शासन के सरोकार है-
• पारदर्शिता
• भागीदारी
• विधि का शासन

99. निम्नलिखित में से कौन-से समकालीन शासन को स्पष्ट करते हैं?

A. सामाजिक कर्ताओं और लोक प्राधिकारियों के बीच अंतर-संबंध
B. सहयोग के सरोकार
C. राष्ट्र निर्माण पर केन्द्रित
D. पारदर्शिता और जवाबदेही से संबंधित
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) A, B और D
Solution:

सामाजिक कर्ताओं और लोक प्राधिकारियों के बीच अंतर संबंध, सहयोग के सरोकार तथा पारदर्शिता व जवाबदेही समकालीन शासन को स्पष्ट करते हैं।

100. निम्नलिखित में से कौन-सा विकास प्रशासन से संबंधित है?

Correct Answer: (c) राष्ट्र निर्माण
Solution:राष्ट्र निर्माण विकास प्रशासन से संबंधित है क्योंकि प्रतिभाशाली और निपुण नौकरशाहों द्वारा समाज का सामाजिकआर्थिक तथा सामाजिक राजनीतिक विकास किया जाना चाहिए।