NTA यू.जी.सी.नेट जेआरएफ परीक्षा दिसम्बर, 2024 (लोक प्रशासन)

Total Questions: 100

91. नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

सर्व प्रथम प्रधानमंत्री कार्यालय का आरंभ इंग्लैंड में किया गया और भारतीय संविधान के निर्माताओं ने इसका अनुकरण किया। जबकि, संविधान के अनुसार अनुच्छेद 74(1) स्पष्टतः अभिव्यक्त करता है कि प्रधानमंत्री मन्त्री परिषद का अध्यक्ष होगा और मंत्री परिषद प्रधानमंत्री के बिना कार्य नहीं कर सकती है। वह वास्तविक रूप से भारत में मंत्रिमंडल सरकार के वेस्टमिनिस्टर मॉडल के अनुसार देश का कार्यपालक है।

प्रधानमंत्री सरकार के प्रमुख के रूप में मंत्रिमंडल के प्रमुख, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 78 के अनुपालन में राष्ट्रपति और मंत्रिमंडल के बीच सहलग्नता संबंधी अनेक कार्य करता है। राष्ट्रपति प्रधानमंत्री की नियुक्ति करता है। प्रधानमंत्री राष्ट्र का चेहरा होता है, दल का नेता होता है और नीति आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य करता है। वह वेस्टमिनिस्टर मॉडल के अधीन विधित अधिकार के बजाए वास्तविक अधिकार के साथ कार्य करता है।
भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद यह बताता है कि प्रधानमंत्री मंत्री परिषद का प्रमुख होगा?

Correct Answer: (a) अनुच्छेद 74
Solution:

भारतीय संविधान का अनुच्छेद-74 यह बताता है कि प्रधानमंत्री मंत्री परिषद् का प्रमुख होगा।

92. प्रधानमंत्री पद के लिए सही अनुक्रम है:

(A)  इंग्लैंड से प्रधानमंत्री पद का अनुकरण किया गया है।
(B) अनुच्छेद 74 प्रधानमंत्री से संबंधित है
(C) अनुच्छेद 78 मंत्री परिषद से संबंधित है
(D) प्रधानमंत्री नीति आयोग का अध्यक्ष होता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :

Correct Answer: (a) (A), (B), (C), (D)
Solution:

प्रधानमंत्री पद के लिए सही अनुक्रम है-
* इंग्लैण्ड से प्रधानमंत्री पद का अनुकरण किया गया है।
* अनुच्छेद-74 प्रधानमंत्री से संबंधित है।
* अनुच्छेद-78 मंत्री परिषद से संबंधित है।
* प्रधानमंत्री नीति अयोग का अध्यक्ष होता है।

93. वेस्टमिनिस्टर मॉडल के अंतर्गत विभिन्न अधिकार के अनुसार सूची-I से सूची-II का मिलान कीजिए :

सूची-I (पदनाम)सूची-II (अधिकार)
(A) राष्ट्रपति(I) वास्तविक अधिकार
(B) प्रधानमंत्री(II) वास्तविक कार्यपालक
(C) मंत्री परिषद(III) नीति आयोग का अध्यक्ष
(D) प्रधानमंत्री(IV) विधिक अधिकार

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :

Correct Answer: (b) (A)-(IV), (B)-(I), (C)-(II), (D)-(III)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (पदनाम)सूची-II (अधिकार)
(A) राष्ट्रपतिविधिक अधिकार
(B) प्रधानमंत्रीवास्तविक अधिकार
(C) मंत्रिपरिषदवास्तविक कार्यपालक
(D) प्रधानमंत्रीनीति आयोग का अध्यक्ष

94. वेस्टमिनिस्टर मॉडल के अंतर्गत भारत में कौन-सा पदाधिकारी "वास्तविक अधिकार" का प्रयोग करता है?

Correct Answer: (b) प्रधानमंत्री
Solution:

वेस्टमिनिस्टर मॉडल के अंतर्गत भारत में प्रधानमंत्री "वास्तविक अधिकार" का प्रयोग करता है।

95. प्रधानमंत्री विभिन्न कार्यकलापों और कर्तव्यों का कार्य निष्पादन करता है।

(A) सरकार का प्रमुख
(B) नीति आयोग का अध्यक्ष
(C) संसद का नेता
(D) भारत के मुख्य न्यायधीश का सलाहकार
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :

Correct Answer: (a) केवल (A), (B),(C)
Solution:

प्रधानमंत्री विभिन्न कार्यपालिकों और कर्तव्यों का कार्य निष्पादन करता है-
- सरकार का प्रमुख होता है।
- नीति आयोग का अध्यक्ष होता है।
- संसद का नेता होता है।

96. निम्नलिखित पैराग्राफ को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें:

अमेरिकी व्यक्ति संस्थागत वातावरण में विश्व में अधिक भौतिक वस्तुओं का उत्पादन और उपभोग करते हैं क्योंकि संस्थागत वातावरण उन्हें ऐसा करने में मदद करता है। कीमत विपणन प्रणाली लोगों को उच्चतम बोलीदाता को वस्तुएं और सेवाएं बेचने और वांछित वस्तुओं को उस कीमत पर खरीदने का स्वतंत्रतापूर्वक विकल्प चुनने में मदद करती है जिसका ये भुगतान करने के इच्छुक होते हैं।

उनका लक्ष्य अधिकतम लाभ कमाता है, जिसे तर्कसंगत या उपयोगितावादी दृष्टिकोण कहा जाता है। रिग्स ने इस तर्कसंगत दृष्टिकोण को प्रशासन और लोक सेवा के बाजारीकरण से जोड़कर दोनों के बीच प्रत्यक्ष संबंध बताया है। एक प्रशासक सरकार के कानून द्वारा निर्धारित शर्तों के अनुसार अपनी सेवाएं बेचता है। लोक सेवाओं का बाजारीकरण कार्यकाल, वफादारी, संविदा या सुरक्षा जैसी निर्धारित शर्तों द्वारा सीमित होता है।

प्रशासनिक ब्यूरो को एक प्रकार का 'बाजार' माना जाता है, जिरसमें निर्धारित लक्ष्यों को अधिकतम स्तर तक प्राप्त करना होता है। तथापि, प्रशासन पर अप्रत्यक्ष प्रभाव बाजार का मास्टर होता है जो मिथ्या निरूपण के मामले में बाजार को युद्धभूमि बनने से रोकता है। अमेरिकी संस्थाओं का स्वरूप नियमों और विनियमों द्वारा निर्धारित होता है, जो सेवाएं जैसे सड़कें और डाक सेवाएं प्रदान करती है।मूल्य विपणन प्रणाली लोगों को निम्नलिखित में से क्या विक्रय के लिए स्वतंत्रतापूर्वक विकल्प चुनने में मदद करती है :
(A) वस्तुएं
(B)  संपत्तिया
(C)  बंधपत्र
(D) शेयर
(E) सेवाएं
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :

Correct Answer: (d) केवल (A) और (E)
Solution:

मूल्य विपणन प्रणाली लोगों को वस्तुएं एवं सेवाएं विक्रय के लिए स्वतंत्रतापूर्वक विकल्प चुनने में मदद करती है।

97. निम्नलिखित कारकों की व्यवस्था करें जो लेखक द्वारा सुझाए गए क्रम में सार्वजनिक सेवाओं के विपणन को सीमित करते हैं।

(A) सुरक्षा
(B) कार्यकाल
(C) अनुबंध
(D) वफादारी
नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें।

Correct Answer: (b) (B), (D), (C), (A)
Solution:

सार्वजनिक सेवाओं के बाजारीकरण को सीमित करने
वाले कारकों का सही क्रम है:-
* कार्यकाल
* वफादरी
* अनुबंध
* सुरक्षा

98. लोक सेवाओं का बाजारीकरण निर्धारित शर्तों द्वारा सीमित होता है, जैसे :

(A) वफादारी
(B) रीतिरिवाज
(C) संविदा
(D) मानदंड
(E) सुरक्षा
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :

Correct Answer: (c) केवल (A), (C), (E)
Solution:

लोक सेवाओं का बाजारीकरण निर्धारित शर्तों द्वारा सीमित होता है,
जैसे-
वफादरी
संविदा
सुरक्षा

99. निम्नलिखित में से कौन-सा एक तर्कसंगत दृष्टिकोण कहा जाता है?

Correct Answer: (a) लाभ अधिकतमीकरण
Solution:

लाभ अधिकतमीकरण एक तर्कसंगत दृष्टिकोण कहा जाता है।

100. अमेरिकी व्यक्तियों को निम्नलिखित में से क्या भौतिक वस्तुओं का अधिक उत्पादन और उपभोग करने में अवसर प्रदान करता है?

Correct Answer: (c) संस्थागत वातावरण
Solution:

अमेरिकी व्यक्तियों को संस्थागत वातावरण भौतिक वस्तुओं का अधिक उत्पादन और उपभोग करने में अवसर प्रदान करता है।