NTA यू.जी.सी.नेट जेआरएफ परीक्षा दिसम्बर, 2024 (लोक प्रशासन)

Total Questions: 100

61. लोक प्रशासन में 'प्रशासनिक संस्कृति (एडमिनिस्ट्रेटिव कल्चर)' पद का बीजारोपण किसने किया था?

Correct Answer: (b) गेबरियल एल्मंड व सिडनी वर्षा
Solution:

लोक प्रशासन में "प्रशासनिक संस्कृति (एडमिनिस्ट्रेटिव कल्चर)" पद का बीजारोपण गेबरियल एल्मंड व सिडनी वर्षा ने किया।

62. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

Correct Answer: (c) यूनिटी ऑफ कमाण्ड' के अंतर्गत कर्मचारी एक से अधिक उच्च अधिकारियों से आदेश प्राप्त करता है।
Solution:

'यूनिटी ऑफ कमाण्ड' के अंतर्गत कर्मचारी सिर्फ एक ही अधिकारी से आदेश प्राप्त करता है।

हेनरी फेयोल 'यूनिटी आफ कमाण्ड' सिद्धांत के प्रखर समर्थक थे। एफ डब्ल्यू टेलर ने यूनिटी ऑफ कमाण्ड सिद्धांत को अस्वीकार किया।

यूनिटी ऑफ कमाण्ड के अंतर्गत किसी संगठन का कोई कर्मचारी किसी एक उच्चतर अधिकारी को रिपोर्ट करता है।

63. हर्बर्ट साइमन के निर्णय निर्माण के मॉडल के संबंध में कौन-सा सही है?

(A) परिबद्ध बुद्धिसंगत
(B) निर्णय निर्माण में तथ्य और मूल्य
(C) क्रमादेशित/ सुव्यवस्थित निर्णय गैर-क्रमादेशित निर्णयों की अपेक्षा अधिक महत्वपूर्ण होते हैं।
(D) निर्णय निर्माण प्रक्रिया त्रि स्तरीय केक के समान होती है।
(E) गैर-क्रमादेशित निर्णय पुनरावृत्तिक एवं दैनंदिन स्वरूप के होते हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :

Correct Answer: (a) केवल (A), (B), (D)
Solution:

हर्बर्ट साइमन के निर्णय निर्माण के मॉडल के संबंध निम्न कथन सत्य है-
* परिबद्ध बुद्धिसंगत
* निर्णय निर्माण तथ्य और मूल्य
* निर्णय निर्माण प्रक्रिया त्रि-स्तरीय केक के समान होती है।

64. राजस्व प्रशांसन में निम्नलिखित में से किसे 'कलेक्टर की आँखे और कान' माना जाता है?

Correct Answer: (c) पटवारी
Solution:

राजस्व प्रशासन में 'पटवारी को कलेक्टर की आँखे और कान' माना जाता है।

65. सूची-I से सूची-II का मिलान कीजिए:

सूची-I (विचारक)सूची-II (सिद्धान्त)
(A) डेविड ईस्टन(I) ब्लैक बॉक्स
(B) हर्बट साइमन(II) सीमित तर्क संगतता
(C) येहजेकल डार(III) मेटा नीति निर्माण
(D) चार्ल्स लिब्ड लॉम(IV) वृद्धिशील निर्णय लेना

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :

Correct Answer: (b) (A)-(I), (B)-(II), (C)-(III), (D)-(IV)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (विचारक)सूची-II (सिद्धान्त)
(A) डेविड ईस्टनब्लैक बॉक्स
(B) हर्बट साइमनसीमित तर्कसंगतता
(C) येहजेकल डारमेटा नीति निर्माण
(D) चार्ल्स लिब्ड लॉमवृद्धिशील निर्णय लेना

66. नगरपालिकाओं के कर राजस्व के स्रोतों पर विचार कीजिए :

(A) जल आपूर्ति कर
(B) विद्युत आपूर्ति कर
(C) संपत्ति कर
(D) आयातिल माल पर कर
(E) टोल टैक्स
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :

Correct Answer: (c) केवल (A), (C), (E)
Solution:

नगरपालिकाओं के कर राजस्व के स्रोत निम्न है-
- जल आपूर्ति कर
- संपत्ति कर
- टोल टैक्स

67. शून्य आधारित बजटिंग की एक कमी है :

Correct Answer: (b) श्रम सघनता
Solution:शून्य आधारित बजटिंग की एक कमी श्रम सघनता है।
* शून्य आधारित बजट में प्रत्येक खर्च को शून्य से शुरू करके उचित ठहराना पड़ता है, जो एक लंबी और जटिल प्रक्रिया है।
* इस प्रक्रिया में अधिक समय और प्रयास की आवश्यकता होती है, जिससे खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

68. प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में कौन से विषय और घटक आते हैं?

(A) यह विश्व का सबसे बड़ा स्वास्थ्य बीमा योजना है
(B) विद्युत आपूर्ति आकार, आयु और जेंडर संबंधी कोई प्रतिबंध नहीं है
(C) यह प्रति परिवार-प्रतिवर्ष 5लाख का कवर प्रदान करता है
(D) यह योजना पूर्णतः सरकार द्वारा वित्तपोषित है
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :

Correct Answer: (c) केवल (A), (B), (C), (D)
Solution:

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में निम्न घटक शामिल है-
- यह विश्व का सबसे बड़ा स्वास्थ्य बीमा योजना है।
* परिवार के आकार, आयु और जेंडर संबंधी कोई प्रतिबंध नहीं है।
* यह प्रति परिवार प्रतिवर्ष 5 लाख का कवर प्रदान करता है।
* यह योजना पूर्णतः सरकार द्वारा वित्तपोषित है।

69. हेर्जबर्ग के अनुसार निम्नलिखित में से प्रेरणा का कारक नहीं है :

Correct Answer: (c) पर्यवेक्ष
Solution:

हेर्जबर्ग के अनुसार पर्यवेक्षण प्ररेणा का कारण नहीं है। प्रेरणा कारकः-
- उपलब्धि
- मान्यता
- जिम्मेदारी
- विकास
- उन्नति के अवसर

70. निम्नलिखित में से क्या पदानुक्रम उपलब्धित है?

(A) उच्चतर पद वाले अधिकारी अपने अधीनस्थों के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही नहीं कर सकते हैं।
(B) उच्चतर पद वालों को प्रकार्य को करने की स्वतंत्रता होती है
(C) उच्चतर स्तर के पद वाले प्राप्त किए जाने वाले लक्ष्य निर्धारित करते हैं
(D) निम्नतर स्तर के पद वाले प्राप्त किस जानेवाले लक्ष्य निर्धारित करते हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :

Correct Answer: (b) केवल (B), (C)
Solution:निम्नलिखित कथन पदानुक्रम मॉडल द्वारा उपलब्धित है-
- उच्चतर पद वालों को प्रकार्य को करने की स्वतंत्रता होती है।
- उच्चतर स्तर के पद वाले प्राप्त किए जाने वाले लक्ष्य निर्धारित करते हैं।