NTA यू. जी. सी. नेट/जेआरएफ परीक्षा,(14-12-23, Shift-I) शिक्षण एवं शोध अभियोग्यता

Total Questions: 50

31. Which of the following statements are so related that they cannot both be true, nor can they both be false?

निम्नलिखित में से कौन-से कथन इस तरह से संबद्ध हैं कि वे दोनों सत्य नहीं हो सकते हैं और न ही दोनों असत्य हो सकते हैं?
(A) All mammals are vertebrates
सभी स्तनपायी कशेरुकी हैं।
(B) Some mammals are vertebrates
कुछ स्तनपायी कशेरुकी हैं।
(C) Some mammals are not vertebrates
कुछ स्तनपायी कशेरुकी नहीं हैं।
(D) No mammals are vertebrates
कोई भी स्तनपायी कशेरुकी नहीं है।
Choose the correct answer from the options given below:
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
Correct Answer: (b) (B) and (D) only/ केवल (B) और (D)
Solution:

दिया गया कथन (B) "कुछ स्तनपायी कशेरुकी हैं" तथा कथन (D) "कोई भी स्तनपायी कशेरुकी नहीं है" इस तरह से संबद्ध हैं कि वे दोनों सत्य नहीं हो सकते हैं और न ही दोनों असत्य हो सकते हैं।
अतः विकल्प (b) सत्य है।

32. Political stability is indispensable to economic progress because economic progress can only be achieved by means of political stability. Which informal fallacy is committed in the above statement?

"राजनीतिक स्थिरता आर्थिक प्रगति के लिए अपरिहार्य है क्योंकि आर्थिक प्रगति केवल राजनीतिक स्थिरता के साधनों से ही प्राप्त की जा सकती है।" उपर्युक्त कथन में कौन-सा अनौपचारिक तर्कदोष है?

Correct Answer: (d) Begging the question/ आत्माश्रय दोष
Solution:

राजनीतिक स्थिरता आर्थिक प्रगति के लिए अपरिहार्य है क्योंकि आर्थिक प्रगति केवल राजनीतिक स्थिरता के साधनों से ही प्राप्त की जा सकती है। यह आत्माश्रय दोष (Begging the question) का एक उदाहरण है।आत्माश्रय दोष एक ऐसी स्थिति को संदर्भित करता है जब निष्कर्ष आधार वाक्यों से पहले से ही निहित होता है।

33. Given below are two statements: नीचे दो कथन दिए गए हैं:

Statement I: Communication cannot reflect the cultural conduct of people.
कथन I : संप्रेषण लोगों के सांस्कृतिक आचरण को प्रदर्शित नहीं कर सकता है।

Statement II: Communication is a practice integral to the formation of social life.
कथन II : संप्रेषण सामाजिक जीवन के निर्माण के लिए एक अंतःवृत्त प्रथा है।
In the light of the above statements, choose the most appropriate answer from the options given below:
उपर्युक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
Correct Answer: (d) Statement I is incorrect but statement II is correct/ कथन I गलत है, लेकिन कथन II सही है
Solution:

संप्रेषण मानव का निहित गुण है मानव ही सृष्टि का ऐसा प्राणी है जो सम्प्रेषण करने में समर्थ है। साधारण शब्दों में संप्रेषण को एक क्रिया माना गया है जो विचारों के आदान-प्रदान से संबंधित है। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और उसे सामाजिक प्राणी के रूप में विकसित करने में सम्प्रेषण अनिवार्य आवश्यकता और उसके सामाजिक जीवन के निर्माण का आधार है। सम्प्रेषण के द्वारा ही मानव समाज की संचालन प्रक्रिया सम्भव बनती है। इसके आभाव में मानव समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। संप्रेषण किसी भी समाज में रहने वाले लोगों के रहन-सहन, खान-पान, आचार-व्यवहार, उसके धार्मिक, सांस्कृतिक आचरण आदि को प्रदर्शित करता है।
अतः स्पष्ट है कि कथन I गलत है तथा कथन II सत्य है।

34. When students, who have learned to type on a typewriter, transfer this skill to typing on a computer keyboard, it is an example of ......... learning?

"जिन विद्यार्थियों ने टाइपराइटर पर टंकण करना सीखा है, जब वे इस कौशल का अंतरण कंप्यूटर कीबोर्ड पर टंकण करने के लिए करते हैं", तो यह किस प्रकार के अधिगम का उदाहरण है?

Correct Answer: (c) Near transfer/ निकट अंतरण
Solution:

जिन विद्यार्थियों ने टाइपराइटर पर टंकण करना सीखा है, जब वे इस कौशल का अंतरण कंप्यूटर कीबोर्ड पर टंकण करने के लिए करते हैं, तो यह निकट अंतरण अधिगम का उदाहरण है। निकट अंतरण में सीखी गई दक्षता और नए कार्य के बीच समानता अधिक होती है, जिससे सीखने की प्रक्रिया सरल हो जाती है।
• दूर-अंतरण (Far Transfer) मनोविज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में एक अवधारणा है, जो किसी एक कार्य या डोमेन में सीखी गई जानकारी या कौशल का किसी अलग, असंबंधित कार्य या डोमेन में सफलतापूर्वक उपयोग करने की क्षमता को संदर्भित करता है।

35. Identify the software that would be useful for statistical analysis of data generated in a research study: /किसी शोध अध्ययन में जनित आँकड़ों के सांख्यिकीय विश्लेषण के लिए उपयोगी सॉफ़्टवेयर की पहचान करें।

(A) SPSS/ एसपीएसएस
(B) Ithenticate/ आईथेंटिकेट
(C) MINITAB/ मिनीटैब
(D) R/ आर
Choose the correct answer from the options given below:
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
Correct Answer: (c) (A), (C) and (D) only/ केवल (A), (C) और (D)
Solution:

सांख्यिकीय विश्लेषण हमें किसी शोध के परिणामों को समझने के लिए, डेटा के विभिन्न बिन्दुओं के भीतर प्रवृत्तियों की पहचान करने, सांख्यिकीय मॉडल विकसित करने तथा सर्वेक्षण और शोध अध्ययन को डिजाइन करने में मदद करता है। SPSS (Statistical Package for the Social Science) आईबीएम (IBM) कार्पोरेशन द्वारा निर्मित, 'मिनिटैब' मिनिटैब इंक द्वारा विकसित 'आर (R)' रॉस इहाका और राबर्ट जेंनलमैन द्वारा विकसित, 'स्टाटा' स्टाटाकार्प द्वारा विकसित तथा 'माइक्रोसॉफ्ट' एक्सेल (MS-Excel)' माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित सांख्यिकीय विश्लेषण सॉफ्टवेयर है, जबकि आइथेंटिकेट (iThenticate) दुनिया के शीर्ष शोधकर्ताओं, प्रकाशकों और विद्वानों द्वारा साहित्यिक चोरी को पता लगाने वाली एक सेवा है।
अतः सही उत्तर (A), (C) और (D) हैं। ​

36. Given below are two statements: One is labelled as Assertion (A) and the other is labelled as Reason (R):

नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन (Assertion A) के रूप में लिखा है और दूसरा उसके कारण (Reason R) के रूप में है।

Assertion (A): PM₁₀ is preferred over Total Suspended Particles (TSP) for air quality monitoring studies.
अभिकथन (A) : वायु के गुणवत्ता की निगरानी हेतु अध्ययन के लिए कुल निलंबित कणों (टीएसपी) की तुलना में (पीएम)₁₀ को प्राथमिकता दी जाती है।

Reason (R): Particles larger than 10 micron are better indicators of potential health effects of particulate air pollution.
कारण (R) : 10 माइक्रोन से बड़े कण कणिकीय वायु प्रदूषण के संभावित स्वास्थ्य प्रभावों के बेहतर सूचक हैं।
In the light of the above statements, choose the most appropriate answer from the options given below:
उपर्युक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
Correct Answer: (c) (A) is correct but (R) is not correct/ (A) सही है लेकिन (R) सही नहीं है।
Solution:

वायु की गुणवत्ता की निगरानी हेतु अध्ययन के लिए कुल निलंबित कणों (TSP- Total Suspended Particles) की तुलना में PM10 को वरीयता दी जाती है क्योंकि PM₁₀, 10 माइक्रोमीटर या उससे कम व्यास वाले निलंबित बेहद छोटे कणों का वर्णन करता है जबकि "TSP' 100 माइक्रोमीटर या उससे कम व्यास वाले निलंबित कणों का वर्णन करता है।अतः कथन (1) सत्य है।
10 माइक्रोन से छोटे कण विविक्त वाय प्रदूषण के संभावित स्वास्थ्य प्रभावों के बेहतर सूचक होते है क्योंकि ये इतने छोटे होते हैं कि गले, नाक से होते हुए फफड़ों में प्रवश कर जाते हैं और स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डालते है। 10 माइक्रॉन से बड़े कण आमतौर पर मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव से जुड़े नहीं होते हैं।
अतः (A) सही है लेकिन (R) सही नहीं है।

37. Given below are two statements:

नीचे दो कथन दिए गए हैं

Statement I: Google is a web search engine, while Google Chrome is a web browser.
कथन I : गूगल एक वेब सर्च इंजन है जबकि गूगल क्रोम वेब ब्राउज़र है।
Statement II: Microsoft Edge is a web search engine, while Microsoft Bing is a web browser.
कथन II : माइक्रोसॉफ्ट एज एक वेब सर्च इंजन है जबकि माइक्रोसॉफ्ट बिंग एक वेब ब्राउज़र है।

In the light of the above statements, choose the most appropriate answer from the options given below:
उपर्युक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
Correct Answer: (c) Statement I is correct but statement II is incorrect/ कथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है
Solution:

वेब ब्राउज़र (जैसे Chrome, Firefox) वो सॉफ्टवेयर है जिससे आप इंटरनेट खोलते हैं, जबकि सर्च इंजन (जैसे Google, Bing) वो वेबसाइट है जिसे आप ब्राउज़र में खोलकर जानकारी ढूंढते हैं; ब्राउज़र वेबसाइटों तक पहुँचने का टूल है, जबकि सर्च इंजन उन वेबसाइटों के अंदर की जानकारी खोजने में मदद करता है, जैसे आप Chrome (ब्राउज़र) में Google (सर्च इंजन) खोलकर कुछ खोजते हैं।

मुख्य वेब सर्च इंजन और वेब ब्राउज़र:
सर्च इंजनवेब ब्राउज़र
गूगल (Google)गूगल क्रोम (Google Chrome)
याहू (Yahoo)माइक्रोसॉफ्ट एज (Microsoft Edge
Duck Duck Go (डक डक गो)एप्पल सफारी (Apple Safari)
माइक्रोसॉफ्ट बिंग (Microsoft Bing)मोजिला फायर फॉक्स (Mozilla Firefox)
बाईडू (Baidu)ओपेरा (Opera)
यांडेक्स (Yandex)इंटरनेट एक्सप्लोरर (Internet Explorer)
आस्कडॉटकॉम (Ask.com)-
इकोसिया (ECOSIA)-

38. Which of the following correctly represents the meaning of the abbreviation "vide" used in academic writing?

निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द अकादमिक लेखन में प्रयुक्त "देखिए (vide)" संक्षेप का अर्थ का सही प्रतिनिधित्व करता है?

Correct Answer: (c) Refer to/ संदर्भ
Solution:

'संदर्भ (Reference)' शब्द अकादमिक लेखन में प्रयुक्त "देखिए (Vide)" संक्षेप के अर्थ का सही प्रतिनिधित्व करता है।
यह "देखें" शब्द का पर्याय है। ​

39. Which of the following is the driving force for students' commitment, engagement, and persistence in self-directed learning?

स्व-निर्देशित अधिगम के प्रति विद्यार्थियों की प्रतिबद्धता, संलग्नता और अध्यवसाय के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा प्रेरक बल है?

Correct Answer: (b) Motivation/ अभिप्रेरणा
Solution:

स्व-निर्देशित अधिगम के प्रति विद्यार्थी की प्रतिबद्धता, संलग्नता और अध्यवसाय के लिए 'अभिप्रेरणा' एक प्रेरक बल है। अभिप्रेरणा एक सामाजिक अभिप्रेरक है जिसका अधिगम प्रक्रिया और मनोवैज्ञानिक प्रक्रिया में बहुत महत्व है। इस अभिप्रेरक से प्रेरित होकर व्यक्ति अपने कार्य को सुचारू रूप से करने का प्रयास करता है कि उसे अधिक से अधिक सफलता प्राप्त हो। वास्तव में यह एक आन्तरिक शक्ति होती है जो प्राणी को किसी विशिष्ट प्रकार के कार्य को करने के लिए प्रेरित करती है। अभिप्रेरणा में व्यक्ति का व्यवहार लक्ष्य निर्देशित होता है अर्थात् अभिप्रेरित व्यवहार का कोई न कोई स्पष्ट लक्ष्य या उद्देश्य होता है तथा प्राणी उस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए क्रियाशील तथा प्रयासरत है।

40. The sum of three numbers is 124. If the ratio between the first and the second is 2:3 and between the second and the third is 7:9, then the third number is:

तीन संख्याओं का योग 124 है। यदि पहली और दूसरी संख्या के बीच अनुपात 2:3 है तथा दूसरी और तीसरी संख्या के बीच अनुपात 7:9 है, तो तीसरी संख्या है:

Correct Answer: (b) 54
Solution:

दिया है,
तीन संख्याओं का योग = 124
प्रश्नानुसार,
I : II = [2 : 3] × 7
II : III = [7 : 9] × 3
I : II : III = 14 : 21 : 27

मान लेते हैं कि पहली, दूसरी और तीसरी संख्या क्रमशः
14x, 21x, और 27x हैं।
14x + 21x + 27x = 124
62x = 124
x = 2
अतः तीसरी संख्या = 27x
= 27 × 2 = 54