NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ पुनर्परीक्षा, जून-2024 राजनीति विज्ञान (Political Science) (SHIFT-II)

Total Questions: 100

91. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए -

बहुत हद तक ब्रिटिश भारत और स्वतन्त्र भारत ने चीन तिब्बत पर अपनी पकड़, विशेष रूप से तिब्बत द्वारा 1913 से 1951 तक वास्तविक स्वतंत्रता के दर्जे का आनंद लेने की दृष्टि से, को पुनर्स्थापित और मजबूत करने में सहायता की।

यह नहीं भुला जाना चाहिए कि भारत ने तिब्बती प्रतिनिधिमंडल को, चीन का एक स्वायत्तशासी भाग बनाने के लिए औपचारिक स्वीकृति देने के लिए भारत से पेकिंग से रास्ते आगे बढ़ना सुगम बनाया, यद्यपि मई 1951 में हस्ताक्षरित सत्रह बिन्दुओं वाला समझौता ऐसे विवादस्पद रहा है जैसे दबाव के अधीनस्थ किया गया कोई कार्य।

भारत की विशाल हृदयता और चीन के साथ मित्रवत व्यवहार के प्रयास यहों खत्म नहीं हुए। सद्भावना के संकेत प्रदर्शन के रूप में 1954 का पंचशील समझौता भारत की एकतरफा उदादता और कुटनीतिक निष्कपटता का एक उत्कृष्ट उदाहरण था, जिसका परिणाम सभी अधिकारों और विशेषाधिकारों के परित्याग और सार्थक रूप से प्रतिकार के रूप में देश को बिना कुछ मिले तिब्बत में भारत की उपस्थिति के अंत के रूप में हुआ।

हालाँकि समय-समय पर, सीमा के मुद्दे पर वैमनस्य रहा है, दोनों देशों के नेताओं की परिपक्वता और राजनीतिमत्ता ने यह सुनिश्चित किया है कि इन समस्याओं का समाधान वार्ता और कूटनीतिक आदान-प्रदान द्वारा शांतिपूर्वक तरीके से हो, जैसा की हाल के डोकलाम स्टैण्ड-ऑफ के दौरान प्रदर्शित किया गया है।

सत्रह बिन्दुओं वाले समझौते पर हस्ताक्षर कब हुए ?

Correct Answer: (b) 1951
Solution:

सत्रह बिन्दुओं वाले समझौते पर हस्ताक्षर 1951 में हुए।

92. किस वर्ष में, पंचशील समझौते पर हस्ताक्षर हुए ?

Correct Answer: (d) 1954
Solution:1954 में भारत एवं चीन के मध्य पंचशील समझाते पर हस्ताक्षर हुए।

93. गद्यांश के अनुसार, निम्नलिखित में से किसने चीन की तिब्बत पर पकड़ मजबूत करने में सहायता की?

Correct Answer: (c) ब्रिटिश भारत और स्वतन्त्र भारत दोनों
Solution:

गद्यांश के अनुसार ब्रिटिश भारत ओर स्वतन्त्र भारत दोनों ने चीन की तिब्बत पर पकड़ मजबूत करने में सहायता की।

94. गद्यांश के अनुसार, किस कालावधि में तिब्बत ने वास्तविक स्वतंत्रता के दर्जे के आनंद लिया?

Correct Answer: (b) 1913-1951
Solution:

1913-1951 की कालावधि में तिब्बत ने वास्तविक स्वतंत्रता के दर्जे का आनंद लिया।

95. 'किसने तिब्बती प्रतिनिधिमंडल को चीन का एक स्वायत्ताशासी भाग बनने की औपचारिक स्वीकृति देने के लिए भारत से पेंकिंग के रास्ते आगे बढ़ना सुगम बनाया?

Correct Answer: (d) ब्रिटिश भारत
Solution:

ब्रिटिश भारत ने तिब्बती प्रतिनिधिमंडल को चीन का एक स्वायत्ताशासी भाग बनने की औपचारिक स्वीकृति देने के लिए भारत से पैकिंग के रास्ते आगे बढ़ना सुगम बनाया।

96. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए

प्राधिकार के विकेंद्रीकरण के अभियान का इतिहास बहुत लम्बा रहा है। जैसा कि इतिहास दर्शाता है, 1880 के दशक से 1882 में रिप्पन संकल्पों की स्वीकृति के साथ भारत में प्राधिकार के विकेद्रीकरण के सतत प्रयास किए गए थे। अशोक मेहता समिति की रिपोर्ट द्वारा पंचायती राज संस्थान (पी आर आईज) के लिए सुव्यक्त दिया गया हैं।

पी आर आईज का लोकतंत्र और विकास के लिए पुनर्जीवन (रिवाईटलार्डजेशन ऑफ पी आर आईज फॉर डेमोक्रसी एंड डेवेलपमेंट) इस एल. एम. सिंधवी समिति की रिपोर्ट में 1986 मेंस्थानीय स्वायत्ता शासन की मजबूती के लिए एक और दृढकथन दिया गया था।

मजबूती से जिसका तर्क दिया गया था, 1992 में 73वें संशोधन के अंगीकरण करने से यथार्थ बन गया, जिसने न केवल स्थानीय स्वायत्ता शासन को भारत में संवैधानिक मान्यता दी बल्कि पी आर आईज को लम्बे समय से प्रतीक्षित संवैधानिक पहचान दी।

73वें संविधान संशोधन अधिनियम का विधायी जड़ों को 64वें संशोधन बिल में खोजा जा सकता है जिसे 1989 में सदन में प्रस्तुत किया गया था। 1992 के 73वें संशोधन अधिनियम ने ग्रामीण स्थानीय स्तर पर त्रिसोपनीय संरचना को प्रस्तुत किया जिसमें ग्राम पंचायत निम्नतम स्तर पर पंचायत समिति माध्यमिक स्तर पर और जिला परिषद उच्चतम स्तर पर है।

'रिवाइटलाजेशन ऑफ पी आ आईज फॉर डेमोक्रेसी एंड डेवेलमेंट' रिपोर्ट कौन लाया?

Correct Answer: (b) एल. एम. सिंघवी
Solution:

रिवाइटलाईजेशन ऑफ पीआरआईज फॉर डेमोक्रेसी एंड डेवेलपमेंट रिपोर्ट एल.एम. सिंघवी समिति ने प्रस्तुत किया।

97. रिपन संकल्प को स्वीकृति दी गई-

Correct Answer: (b) 1882
Solution:1882 में रिपन समिति को स्वीकृति दी गई।

98. गद्यांश के अनुसार, 73वें संविधान संशोधन अधिनियम में माध्यमिक स्तर पर किस प्रकार की ग्रामीण संरचना को प्रस्तुत किया?

Correct Answer: (b) पंचायत समिति
Solution:

गद्यांश के अनुसार, 73वें संविधान संशोधन अधिनियम ने माध्यमिक स्तर पर पंचायत समिति ग्रामीण संरचना को प्रस्तुत किया।

99. भारतीय संसद में 64वां संविधान संशोधन बिल किस वर्ष में प्रस्तुत किया गया ?

Correct Answer: (b) 1989
Solution:

भारतीय संसद में 64वां संविधान संशोधन बिल वर्ष 1989 में प्रस्तुत किया गया।

100. गद्यांश के अनुसार, निम्नलिखित में से किस संवैधानिक अधिनियम ने स्थानीय स्वायत्ता शासन को भारत में ब संवैधानिक मान्यता दी?

Correct Answer: (b) 73वां संविधान संशोधन
Solution:

73वां संविधान संशोधन अधिनियम ने स्थानीय स्वायत्ता ने शासन को भारत में संवैधानिक मान्यता दी।