NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ पुनर्परीक्षा, जून-2024 राजनीति विज्ञान (Political Science) (SHIFT-II)

Total Questions: 100

61. 'मूक नायक' समाचारपत्र को प्रकाशित किया था-

Correct Answer: (b) डॉ.बी. आर अम्बेडकर
Solution:

डॉ. बी.आसर. अम्बेडकर ने निम्नलिखित समाचार पत्र प्रकाशित किये-

(1) मूकनायक (1920)
(2) बहिस्कृत भारत (1927) दोनों अखकार मराठी भाषा में निकलते थे।
(3) समता (पत्रिका)

62. राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांत के लागू करने से संबंधित अधिनियमों को कालानुक्रमिक रूप से व्यवस्थित करें।

A. बंधुआ मजदूर प्रणाली उन्मूलन अधिनियम
B. बालक श्रम प्रतिषेध और विनियमन अधिनियम
C. ट्रेड यूनियन एक्ट
D. न्यूनमत मजदूरी अधिनियम
E. खान अधिनियम

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) C, D, E, A, B
Solution:

राज्य नीति के निर्देशक सिति के लागू करने से संबंधित अधिनियमों का कालानुक्रम निम्न है-

ट्रेड यूनियन एक्ट (1926)
न्यूनतम मजदूरी अधिनियम (1946)
खान अधिनियम (1952)
बंधुआ मजदूर प्रणाली उन्मूलन अधिनियम (1976)
बालक श्रम प्रतिषेध और विनियमन अधिनियम । (1986)

63. भारत के 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन थे?

Correct Answer: (a) एन. के. सिंह
Solution:

भारत के 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एन.के. सिंह है। सोलहवें वित्त आयोग का गठन 31 दिसंबर 2023 को किया गया जिसके अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया होंगे।

64. तमिलनाडु के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे?

Correct Answer: (c) सी.एन. अन्नादुरई
Solution:तलिनाडु के प्रथम मुख्यमंत्री सी.एन. अन्नादुरई है।

65. जनता पार्टी के शासन के दौरान लोकसभा का अध्यक्ष था?

Correct Answer: (b) के. डी. हेगड़े
Solution:

जनता पार्टी के शासन के दौरान लोकसभा का अध्यक्ष के.डी. हेगड़े थे। 1977में वे जनता पार्टी के टिकट पर दक्षिण बंगलौर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से छठीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए।

तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष डॉ. नीलम संजीव रेड्डी में उन्हें विशेषाधिकार समिति का सभापति नियुक्त किया तथा वे 20 जुलाई, 1977 तक इस पद पर बने रहें।

डॉ. नीलम संजीव रेड्डी द्वारा भारत के राष्ट्रपति के पद का चुनाव लड़ने के लिए अपने पद से त्यागपत्र देने के पश्चात् 21 जुलाई, 1977 को लोकसभा के अध्यक्ष चुने गये।

66. यूएन महासचिव को उनके कार्यकाल के कालानुक्रम में व्यवस्थित करें।

A. बुतरस बुतरस घाली
B. बान - की - मून
C. यू थांट
D. कोफी ए. अन्नान
E. कुर्त वल्दहीम

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) C, E, A, D, B
Solution:

यूएन महासचिव का उनके कार्यकाल के अनुसार सही क्रम है :

• यू. थाट
• कुर्त वल्दहीम
• बुतरस बुतरस-घाली
• कोफी ए. अन्नान
• बान की मून।

67. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (लेखक)
सूची-II (पुस्तक)
(A) डेविड एप्टर(I) कम्पेरटिव पॉलिटिक्स अ डेवेलपमेंट अप्रोच
(B) वाल्टर बेजहॉट(II) एन इन्ड्रोडक्शन टू कम्पेरेटिव गवर्नमेंट
(C) ज्यां ब्लोंडेंल(III) इंग्लिश कॉन्स्टीट्यूशन
(D) आमंड और पॉवेल(IV) द पॉलिटिक्स ऑफ मॉडर्नाईजेशन
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (लेखक)
सूची-II (पुस्तक)
(A) डेविड एप्टर(IV) द पॉलिटिक्स ऑफ मॉडर्नाईजेशन
(B) वाल्टर बेजहॉट(III) इंग्लिश कॉन्स्टीट्यूशन
(C) ज्यां ब्लोंडेंल(II) एन इन्ड्रोडक्शन टू कम्पेरेटिव गवर्नमेंट
(D) आमंड और पॉवेल(I) कम्पेरटिव पॉलिटिक्स अ डेवेलपमेंट अप्रोच

68. किस वर्ष में ज्योतिबा फुले ने पूना में बालिका विद्यालय की शुरूआत की?

Correct Answer: (b) 1851
Solution:

3 जुलाई 1851 महात्मा ज्योतिबा फुले ने पुणे के चिप्प करवाड़ा में एक बालिका विद्यालय की स्थापना की। यह भारत का लड़कियों के लिए दूसरा औपचारिक विद्यालय था।

69. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (राज्यों का निर्माण)सूची-II (निर्माण का वर्ष)
(A) झारखण्ड(I) 2014
(B) तेलंगाना(II) 1987
(C) गोआ(III) 2000
(D) सिक्किम(IV) 1975
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (b)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (राज्यों का निर्माण)सूची-II (निर्माण का वर्ष)
(A) झारखण्ड(III) 2000
(B) तेलंगाना(I) 2014
(C) गोआ(II) 1987
(D) सिक्किम(IV) 1975

70. तुलनात्मक राजनीति के सन्दर्भ में सही कथनों का चयन करें।

A. पारंपरिक उपागम में मूल्यपरक अध्ययन पर बल दिया जाता हैं।
B. व्यवहारात्मक उपागम एक महत्वपूर्ण पारम्परिक उपागम हैं।
C. डेविड ईस्टन व्यवहारवाद के अग्रणी सिद्धान्तकार हैं।
D. डेविड-ईस्टन के आगत निर्गत विश्लेषण में माँगों, समर्थनों और प्रतिपुष्टियों के रूप में तीन मुख्य परिवर्त्य (चर) होते हैं।
E. राजनीतिक हत्या राजनीतिक विकास का एक महत्वपूर्ण सकारात्मक सूचक है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) केवल A, C, D
Solution:

तुलनात्मक राजनीति के सन्दर्भ में सही कथन निम्न है-

• पारंपरिक उपागम में 'मूल्यपरक अध्ययन पर' बल दिया जाता है।
• व्यवहारपरक उपागम एक महत्वपूर्ण आधुनिक उपागम है।
• डेविड ईस्टन व्यवहार के अग्रणी सिद्धांतकार हैं।
• डेविड ईस्टन के आगत निर्गत विश्लेषण में मांगों, समर्थनों और प्रतिपुष्टियों के रूप में तीन मुख्य परिवर्त्य (चर) होते है।