NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ पुनर्परीक्षा, जून-2024 राजनीति विज्ञान (Political Science) (SHIFT-II)

Total Questions: 100

81. सही कथनों की पहचान करें।

A. आठवाँ सार्क शिखर सम्मेलन 1995 में नई दिल्ली में आयोजित हुआ था।
B. 1989 को ड्रग दुर्व्यसन और ड्रग अवैध व्यापार के विरुद्ध युद्ध का सार्क वर्ष संज्ञापित किया गया था।
C. यूएस राष्ट्रपति बराक ओबामा की हत्या का प्रयास उनके कार्यकाल के दौरान हुआ।
D. बिलावल भुट्टो जरदारी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मार्च, 2024 में बने।
E. सार्क प्रिफेरेंशिअल ट्रेडिंग अरेंजमेंट पर 11 अप्रैल 1993 में हस्ताक्षर किए गए।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) केवल A, B और E
Solution:

सही कथन है-

• आठवाँ सार्क शिखर सम्मेलन 1995 में नई दिल्ली में आयोजित हुआ था।
• 1989 को ड्रग दुर्व्यसन और ड्रग अवैध व्यापार के विरूद्ध युद्ध का सार्क वर्ष संज्ञापित किया गया था।
• सार्क प्रिफेरेशिअल ट्रेडिंग अरेंजमेंट पर 11 अप्रैल, 1993 में हस्ताक्षर किए गए।

82. निम्नलिखित में से सही कथनों की खोज करें।

A. योजना आयोग के समान नीति आयोग को भी भारत सरकार के एक कार्यकारी प्रस्ताव द्वारा गठित किया गया था।
B. ग्राहक संरक्षण अधिनियम, 2023 ने पहले के ग्राहक संरक्षण अधिनियम 1986 को निरस्त और प्रतिस्थापित कर दिया है।
C. नागरिकों की शिकायतों के निवारण के लिए विश्व में सबसे पहला लोकतांत्रिक संस्थान रूस क ऑमबड्समैन हैं।
D. भारत के प्रथम प्रशासनिक सुधार आयोग (एआरसी) के लोकपाल और लोकायुक्त के गठन की अनुशंसा की।
E. भारत के प्रथम एआरसी के अध्यक्ष मोरारजी देसाई थे।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) केवल A, D, E
Solution:

सही कथन निम्न है-

• योजना आयोग के समान नीति आयोग को भी भारत सरकार के एक कार्यकारी प्रस्ताव द्वारा गठित किया गया था।
• भारत के प्रथम प्रशासनिक सुधार आयोग (ARC) ने लोकपाल और लोकायुक्त के गठन की अनुशंसा की।
• भारत के प्रथम एआरसी के अध्यक्ष मोरारजी देसाई थे।

83. भारत के निम्नलिखित आयोगों को उनके गठन के वर्ष के अनुसार कालानुक्रम में व्यवस्थित करें।

A.राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग
B.राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग
C. केन्द्रीय सूचना आयोग
D. राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग
E.राष्ट्रीय महिला आयोग

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयनकीजिए :

Correct Answer: (a) E, A, B, C, D
Solution:

भारत में निम्नलिखित आयोगों का उनके गठन के वर्षके अनुसार सही कालानुक्रम निम्न है-

• राष्ट्रीय महिला आयोग
• राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग
• राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग
• केन्द्रीय सूचना आयोग
• राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग

84. उग्र मानववाद की धारणा किसने दी?

Correct Answer: (d) एम. एन. राय
Solution:

उम्र मानववाद की धारणा एम.एन. राय ने दी थी।अपने जीवन के अंतिम वर्षों (1947-54) में रॉय क्रांतिकारीमानवतावाद के प्रतिपादक बन गए। पश्चिमी दार्शनिक तुर्गोट औरकोडोरसेट की तरह उन्होंने महसूस किया कि विज्ञान की प्रगति नेमनुष्य की रचनात्मक ऊर्जाओं को विमुक्त कर दिया है।

उन्होंने एकनए शब्द को गढ़ने की आवश्यकता पर बल दिया क्योंकि मौजूदादर्शन भारतीय समाज की समस्याओं को सुलझाने के लिए अपर्याप्तथे। उन्होंने तर्क दिया कि उनका राजनीतिक दर्शन व्यक्तिगत औरनैतिक मूल्यों को स्थान देता है, और उन्होंने किसी भी सामाजिकव्यवस्था की योग्यता का मूल्यांकन उस स्वतंत्रता से किया जो वहअपने व्यक्तिगत सदस्यों को देता है।

85. लिंकिंग पिन मॉडल का धारण की कल्पनाकिसने की?

Correct Answer: (c) रेनिन लाइकर्ट
Solution:

लिकिंग पिन मॉडल को रेनिस लिकर्ट ने विकसित कियाथा। यह एक ऐसा मॉडल है जो किसी संगठन को कई ओवरलैपिंगकार्य इकाइयों के रूप में दिखाता है। इस मॉडल में एक इकाई केसदस्य दूसरी इकाई का नेता होता है। इस मॉडल में पर्यवेक्षित समूह में एकता बनाए रखना। अपने पर्यवेक्षक समूह के भीतर अपनेपन की भवना पैदा कराना।

86. भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों का सावधानीपूर्वक पढ़े और गलत कथनों का चयन करें।

A. मौलिक कर्तव्यों को 44वीं संविधान संशोधन द्वारा जोड़ा गया था।
B. संसद मौलिक कर्तव्यों में संशोधन नहीं कर सकती।
C. मौलिक कर्तव्यों को रिटों के माध्यम से प्रवर्तित किया जा सकता है।
D. अनुच्छेद 51Aमें ग्यारह मौलिक कर्तव्य हैं।
E. अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा का प्रोत्साहन एक महत्वपूर्ण मौलिक कर्तव्य है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) केवल A, B, C, E
Solution:

भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों के संबंध में निम्न कथन सत्य है -

• मौलिक कर्तव्यों को 44 वे संशोधन द्वारा नहीं बल्कि 42 वे संशोधन 1976 द्वारा जोड़ा गया।
• संसद मौलिक कर्तव्यों में संशोधन कर सकती है।
• मौलिक कर्तव्यों को रिटों के माध्यम से प्रवर्तित नहीं किया जा सकता।
• अंतर्राष्ट्रीय शांति और सूरक्षा का प्रोत्साहन एक मौलिक कर्तव्य नहीं है।

87. किस नागा रानी ने महात्मा गाँधी के आह्वान पर प्रतिक्रिया दी और ब्रिटिश शासन के विरोध में क्रान्ति का झंडा बुलंद किया?

Correct Answer: (b) रानी गाइडिन्ल्यू
Solution:

नागा रानी, रानी गाइडिन्ल्यू ने महात्मा गाँधी के आह्वान पर प्रतिक्रिया दी और ब्रिटिश शासन के विरोध में क्रांन्ति का झंडा बुलंद किया।

88. निम्नलिखित भाषाओं को भारत सरकार द्वारा शास्त्रीय भाषा के रूप में दर्जा देने के कालानुक्रमानुसार व्यवस्थित करें।

A. कन्नड़
B. उड़िया
C. तमिल
D. संस्कृत
E. मलयालम

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) C, D, A, E, B
Solution:

निम्नलिखित भाषाओं को भारत सरकार द्वारा शास्त्रीय भाषा के रूप में दर्जा देने का सही क्रम है :-

तमिल (2004)
संस्कृत (2005)
कन्नड (2008)
मलयालम (2013)
उड़िया (2014)
तेलगू (2008)

हाल ही में भारत सरकार ने पाँच भाषाओं के अलावा मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बंगाली को भी शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया।

89. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद 'अनुसूचित क्षेत्र' कहलाने वाले कुछ निश्चित

Correct Answer: (b) अनुच्छेद 244 (1)
Solution:

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 244 (1) 'अनुसूचित क्षेत्र' कहलाने वाले कुछ निश्चित क्षेत्रों के प्रशासन के लिए विशेष प्रावधान करता है। असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों के अलावां किसी भी राज्य में अनुसूचित क्षेत्रों और अनुसूचित जनजातियों के प्रशासन के लिए प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 244(1) और पाँचवीं अनुसूची में निहित है।

90. शिकागो में उस विश्व धर्म संसद के अध्यक्ष कौन थे जिसमें स्वामी विवेकांनद ने अपना प्रसिद्ध उद्बोधन दिया?

Correct Answer: (c) जॉन हेनरी बैरोज
Solution:

जॉन हेनरी बैरोज शिकागो में उस विश्व धर्म संसद के अध्यक्ष थे जिसमें स्वामी विवेकानंद ने अपना प्रसिद्ध उद्घोधन दिया।