NTA यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर 2022 (इतिहास) Shift-I

Total Questions: 100

71. सूची I का सूची II से मिलान कीजिए

सूची-Iसूची-II
A. घाघरा का युद्धI. 1532
B. ददरा का युद्धII. 1537
C. सूरजगढ़ का युद्धIII. 1534
D. गौड़ पर कब्जाIV. 1529

निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) A-IV, B-I, C-III, D-II
Solution:सूची-I से सूची-II सही सुमेलित है-
सूची-Iसूची-II
( घटना )( तिथि )
1. घाघरा का युद्ध5 मई, 1529 ई. (बाबर एवं अफगानों के मध्य)
2. ददरा का युद्धअगस्त, 1532 ई. (हुमायूँ एवं अफगानों के मध्य)
3. सूरजगढ़ का युद्ध1534 ई. (शेरशाह सूरी एवं बंगाल के शासक के मध्य)
4. गौढ़ पर कब्जा1537 ई. (शेरशाह के सेनापति खवास खान द्वारा)

72. सूची I का सूची II से मिलान कीजिए

सूची-Iसूची-II
A. लिओनार्ड ए. गोर्डनI. ब्रदर्स अगेन्स्ट द राज : ए बॉयोग्राफी ऑफ इंडियन नेशनेलेस्ट्स शरद एंड सुभाष चंद्र बोस
B. किट्टी कुर्तीII. सुभाष चंद्र बोस एज आई न्यू हिम
C. शिशिर के बोस एट एल एड.III. ए बिकॉन एक्रोस एशिया : ए बायोग्राफी ऑफ सुभाष चंद्र बोस
D. कृष्ण बोसIV. इतिहासेर संधाने (इन सर्च ऑफ हिस्ट्री)

निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) A-I, B-II, C-III, D-IV
Solution:सूची-I से सूची-II सही सुमेलित है-
सूची-Iसूची-II
( लेखक )( पुस्तक )
1. लिओनार्ड ए. गोर्डनब्रदर्स अगेंस्ट द राज : ए बॉयोग्राफी ऑफ इण्डियन नेशनेलेस्ट्स शरद एण्ड सुभाष चंद्र बोस
2. किट्टी कुर्तीसुभाष चन्द्र बोस एज आई न्यू हिम
3. शिशिर के बोस एट एल एड.ए बिकॉन एक्रोस एशिया : ए बॉयोग्राफी ऑफ सुभाष चन्द्र बोस
4. कृष्ण बोसइतिहासे संधाने (इन सर्च ऑफ हिस्ट्री)

73. सूची I का सूची II से मिलान कीजिए

सूची-Iसूची-II
A. दयानंद सरस्वतीI. निबंधमाला
B. गोपाल हरि देशमुखII. नोट ऑन द ग्रोथ ऑफ मराठी लिटरेचर
C. विष्णु कृष्ण चिपलूणकरIII. सतपत्र सीरीज
D. एम.जी. रानाडेIV. गौकरूणानिधि

निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) A-IV, B-III, C-I, D-II
Solution:सूची-I से सूची-II सही सुमेलित है-
सूची-Iसूची-II
( लेखक )( पुस्तक )
1. दयानंद सरस्वतीगौकरूणानिधि
2. गोपाल हरि देशमुखसतपत्र सीरीज
3. विष्णु कृष्ण चिपलूणकरनिबंधमाला
4. एम.जी. रानाडेनोट ऑन द ग्रोथ ऑफ मराठी लिटरेचर

74. सूची I का सूची II से मिलान कीजिए

सूची-Iसूची-II
A. चार्टर अधिनियम, 1793I. ग्रामीण बंगाल में स्थानिय स्व-सरकार के प्रावधान की दिशा में प्रथम कदम
B. शाही सेना स्वच्छता आयोग की रिपोर्ट, 1868II. वैधानिक आधार पर नगरपालिका संस्थाएँ
C. भारतीय परिषद अधिनियम, 1861III. नगरपालिका संस्थाओं के विकास को बढ़ावा देना
D. बंगाल जिला बोर्ड अधिभार अधिनियम, 1871IV. विधायी हस्तांतरण की नीति को प्रारम्भ किया

निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) A-II, B-III, C-IV, D-I
Solution:सूची-I से सूची-II सही सुमेलित है-
सूची-Iसूची-II
( अधिनियम )( प्रावधान )
1. चार्टर अधिनियम, 1793वैधानिक आधार पर नगरपालिका संस्थाएँ
2. शाही सेना स्वच्छता आयोग की रिपोर्ट, 1868नगरपालिका संस्थाओं के विकास को बढ़ावा देना
3. भारतीय परिषद अधिनियम, 1861विधायी हस्तांतरण की नीति को प्रारम्भ किया
4. बंगाल जिला बोर्ड अधिभार अधिनियम, 1871ग्रामीण बंगाल में स्थानिय स्व-सरकार के प्रावधान की दिशा में प्रथम कदम

75. सूची I का सूची II से मिलान कीजिए

सूची-Iसूची-II
A. "पुरुष अपने काल में अपने पिता की तुलना में अधिक सदृश होते हैं।"I. अरब कहावत
B. "अतीत एक विदेशी क्षेत्र है, जहाँ वे चीजों को अलग ढंग से करते हैं।"II. एल.पी. हार्टली
C. "साथी नागरिकों, हम इतिहास से बच नहीं सकते।"III. अब्राहम लिंकन
D. "इतिहास की एक पृष्ठ तर्कशास्त्र के एक महत्त्वपूर्ण खंड जैसा है।"IV. ऑलिवर वेन्डेल होल्म्स

निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) A-I, B-II, C-IV, D-III
Solution:सूची-I से सूची-II सही सुमेलित है-
सूची-Iसूची-II
अरब कहावत“पुरुष अपने काल में अपने पिता की तुलना में अधिक सदृश होते हैं।”
एल.पी. हर्टले“अतीत एक विदेशी क्षेत्र है, जहाँ वे चीजों को अलग ढंग से करते हैं।”
ऑलिवर वेन्डेल होल्म्स“इतिहास की एक पृष्ठ तर्कशास्त्र के एक महत्त्वपूर्ण खण्ड जैसा है।”
अब्राहम लिंकन“साथी नागरिकों हम इतिहास से बच नहीं सकते।”

76. निम्नलिखित में से कौन से वक्तव्य सही हैं?

A. पी.वी. काणे ने धर्मशास्त्र का इतिहास लिखा था।
B. महाभारत का समालोचनात्मक संस्करण बड़ौदा ओरियन्टल इंस्टीट्यूट से प्रकाशित हुआ था।
C. वाल्मीकि रामायण सात काण्डों में विभाजित हैं।
D. आर.पी. कांगले ने कौटिल्य के अर्थशास्त्र का अंग्रेजी में अनुवाद किया था।
E. विलियम जोन्स ने मनुस्मृति का अनुवाद फारसी भाषा में किया था।
निम्नलिखित विकल्पों में सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) A, C, D
Solution:

पी.वी. काणे ने धर्मशास्त्र का इतिहास लिखा था। बी.एस. सुकांथकर के नेतृत्व में महाभारत का समालोचनात्मक संस्करण तैयार किया गया था। इसका प्रकाशन भंडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट, पुणे द्वारा किया गया था।

वाल्मीकी रामायण सात काण्डों में विभाजित है, जो क्रमशः हैं:- बालकाण्ड, अयोध्याकाण्ड, अरण्यकाण्ड, सुन्दरकाण्ड, किष्किन्धाकाण्ड, लंकाकाण्ड तथा उत्तरकाण्ड। आर.पी. कांगले ने 1960-63 में कौटिल्य कृत अर्थशास्त्र का अंग्रेजी में अनुवाद प्रकाशित किया था। विलियम जोन्स ने मनुस्मृति का अनुवाद अंग्रेजी भाषा में किया था। 'ए कोड ऑफ जेन्टू लॉ (हिन्दू विधि संहिता) के नाम से मनुस्मृति का प्रकाशन ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने करवाया था।

77. निम्नलिखित ऐतिहासिक घटनाओं को काल क्रमानुसार क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

A.  सिकन्दर की मृत्यु ।
B. गौतमीपुत्र ने नहपान को हराया एवं उसकी हत्या कर दिया।
C. अशोक का राज्याभिषेक।
D. अजातशत्रु का लिच्छवियों के साथ युद्धा
E.  सिकन्दर एवं पोरस के मध्य युद्धा
निम्नलिखित विकल्पों में सही उत्तर का चयन करें।

Correct Answer: (a) D, E, A, C, B
Solution:निम्नलिखित घटनाओं का सही कालानुक्रम इस प्रकार है :-
1. अजातशत्रु का लिच्छवियों के साथ युद्ध (484-468 ई.पू.)।
2. सिकन्दर एवं पोरस के मध्य युद्ध (326 ई.पू.)।
3. सिकन्दर की मृत्यु (323 ई.पू.)।
4. अशोक का राज्याभिषेक (269 ई.पू.)।
5. गौतमीपुत्र ने नहपान को हराया एवं उसकी हत्या कर दिया- (124 ई.)।

78. राणा अमर सिंह को राज़ी करने के लिए भेजे गये निम्नलिखित व्यक्तियों को कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए।

A. राजकुमार सलीम
B. राजकुमार खुर्रम
C. महावत खान
D. राजकुमार परवेज
E. अब्दुल्ला खान
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) A, D, C, E, B
Solution:

मुगल कालीन शासन के दौरान राणा अमर सिंह को राजी करने के लिए भेजे गये अभियान में सर्वप्रथम राजकुमार सलीम (जहाँगीर) को भेजा गया था किन्तु वह असफल रहा। बादशाह बनने के पश्चात् उसने 1605 ई.में शाहजादा परवेज के नेतृत्व में एक अभियान मेवाड़ भेजा तत्पश्चात् उसने महावत खाँ (1608 ई.), अब्दुल्ला खाँ (1609 ई.) तथा शाहजादा खुर्रम (1613 ई.) के नेतृत्व में अभियान दल राणा अमर सिंह से संधि करने के लिए भेजा। अन्ततः 1615 ई. में राणा अमर सिंह एवं मुगलों के मध्य संधि हो गई जिसके निम्न प्रावधान थे-

1.राणा अमर सिंह ने मुगल आधिपत्य स्वीकार किया।

2. जहाँगीर ने मेवाड़ का अधिकृत भू-भाग व चित्तौड़ का किला राणा अमर सिंह को वापस कर दिया।

79. निम्नलिखित कथनों को कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए :

A. बंदा  बहादुर के नेतृत्व में सिख विद्रोह ।
B. शाहू को राजा बनाया गया।
C. जयसिंह को मालवा का गवर्नर नियुक्त किया गया।,
D. बहादुरशाह की मृत्यु ।
E. अजीत सिंह को गुजरात का गवर्नर नियुक्त किया गया।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) B, A, D, C, E
Solution:निम्नलिखित कथनों का सही कालानुक्रम इस प्रकार है:-

1.शाहू को राजा बनाया गया (1708 ई.)

2. बंदा बहादुर के नेतृत्व में सिख विद्रोह (1709 ई.)

3. बहादुरशाह की मृत्यु (1712 ई.)

4. जयसिंह को मालवा का गवर्नर नियुक्त किया गया (जहाँदारशाह के समय)।

5. अजीत सिंह को गुजरात का गवर्नर नियुक्त किया गया (जहाँदारशाह के समय)।

80. निम्नलिखित घटनाओं को कालनुक्रम में व्यवस्थित कीजिए जो बक्सर के युद्ध के उपरांत घटित हुए।

A. ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल, बिहार एवं उड़ीसा की दीवानी दी गई।
B. बंगाल में दशवर्षीय बंदोबस्त ।
C. रेग्युलेटिंग एक्ट ।
D. द्वैध सरकार का समापन ।
E. सूरत के बंदरगाह का अधिग्रहण।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) A, D, C, B, Е
Solution:

निम्नलिखित घटनाओं का सही कालानुक्रम इस प्रकार है:

1. ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी को बंगाल, बिहार एवं उड़ीसा की दीवानी दी गई (1765 ई.)।

2. द्वैध सरकार का समापन (1772 ई.)।

3. रेग्यूलेटिंग एक्ट (1773 ई.)।

4. बंगाल में दशवर्षीय बंदोबस्त (1790 ई.)।

5. सूरत के बंदरगाह का अधिग्रहण (1799 ई.)।