NTA यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर 2022 (इतिहास) Shift- II

Total Questions: 100

11. चतुष्टिका नामक ग्रंथ (पुस्तक) किसने लिखा है?

Correct Answer: (a) आर्यदेव
Solution:

चतुष्टिका नामक ग्रंथ (पुस्तक) आर्यदेव (तीसरीशताब्दी) ने लिखा है। आर्यदेव नागार्जुन के शिष्य थे और उन्होंनेअपना जीवन बौद्ध के माध्यमिक परंपरा को मजबूत करते हुए समर्पित कर दिया। आर्यदेव का जन्म श्रीलंका में एक शाही परिवार में हुआ था।

कम उम्र में वे एक भिक्षुक बन गये तथा राजा उदयभद्र के सातवाहन राज्य में नागार्जुन से शिक्षा प्राप्त करने के लिए दक्षिण भारत जाने से पहले बौद्ध धर्मग्रंथों (त्रिपिटक) की अच्छी तरह से अध्ययन किया। आर्यदेव ने उस समय शिवभक्त मातृचेता को नालंदा में वाद-विवाद में पराजित किया था।

आर्यदेव कई वर्षों तक नालंदा में रहे तथा पहले उन्हें अपनी सारी शिक्षाएँ सौंप दी। इन्होंने दक्षिण भारत के कई क्षेत्रों में मठों का निर्माण करवाया तथा बड़े पैमाने पर महायान परंपरा की शुरुआत की।

12. हथनोरा प्रतिरूप निम्नांकित किससे संबंधित है?

Correct Answer: (d) होमोइरेक्टस
Solution:

हथनोरा प्रतिरूप होमोइरेक्टस से सम्बंधित है। सन् 1982 में हौशंगाबाद (मध्य प्रदेश) के पास नर्मदा नदी के किनारे'हथनोरा' नामक गाँव में अरुण सोनकिया को हॉमोनिड मानव कपाल की प्राप्ति हुई। यह मानव कपाल 30 वर्षीय युवती का अवशेष था।

इससे पहले यहाँ एक होमोइरेक्टस के रूप में, फिर स्वयं होमो सेपियन्स के एक 'आदिम' संस्करण (यानि प्राक् होमो सेपियन्स) के रूप में फिर होमो हिन्डेल्बगेंसिस के रूप में वर्गीकृतकिया गया था। यहाँ से प्राप्त पूर्ण खोपड़ी 5 लाख वर्ष पुरानी है।

यह भारत ही नहीं दक्षिण एशिया में आदिमानव का प्रथम जीवाश्म है। सन् 1997 में ए.आर सांख्यन ने हथनोरा से ही महत्वपूर्ण खोज की घोषणा की, जिनमें मध्य व पुरापाषाण कालीन औजारों, पशु जीवाश्मों के साथ होमोनिड कंधे की एक हड्डी प्राप्त हुई। माना जाता है कि 1.8 मिलियन और 200,000 साल पहले होमोइरेक्टस पृथ्वी पर रहते थे।

अमेरिकी विद्वान केनेथ ए आर केनेडी और जॉन द्वारा किये गए शोध अध्ययन को द फॉसिल होमोनिड फ्रॉम द नर्मदा वैली, इंडिया होमोइरेक्टस या होमोसेपियन्स के रूप में जाना जाता है।

13. उत्तरवैनी का वह पुरातात्विक स्थल जहाँ से आरंभिक पुरापाषाणिक शिल्प उपकरण प्राप्त हुए हैं, वह निम्नांकित में से किस राज्य में अवस्थित है?

Correct Answer: (a) जम्मू
Solution:

उत्तरखैनी पुरातात्विक स्थल से आरंभिक पुरापाषाणिक शिल्प उपकरण प्राप्त हुए है। यह स्थल वर्तमान में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में अवस्थित है।

यहाँ से आरंभिक पुरापाषाणिक शिल्प की कलाकृतियाँ 1.6 मिलियन वर्ष (वर्तमान में संशोधित 2.8 मिलियन वर्ष) की आयु की मानी जाती है। ये स्थल आज के समय में भारत का प्राचीनतम ज्ञात पुरातात्विक स्थल है।

14. डीडवाना झील पर अध्ययन निम्नलिखित में से किसके द्वारा किया गया था?

Correct Answer: (b) गुरदीप सिंह
Solution:

गुरदीप सिंह के द्वारा 1971 में राजस्थान की तीन झीलों (डीडवाना, सांभर और लूणकरणसर) के पैलिनोलॉजिकल अध्ययन में परिपक्व चरण के दौरान आर्द्र जलवायु की परिकल्पना की गई है। शिलाफलक के आधार पर डीडवाना का इतिहास लगभग 2000 वर्ष पुराना बताया जाता है।

यहाँ पर 2000 ईसा पूर्व के आस-पास वर्षा में तेज गिरावट आई थी। इसकी खुदाई से पता चलता है कि यह एक निम्न पुरापाषाण संस्कृति का स्थल है। यहाँ से मानव जाति के सबसे पुराने पूर्वजों में एक ही गतिविधियाँ प्राप्त हुई हैं। डीडवाना झील नमक की प्रसिद्धि के कारण मध्यकालीन मुगल साम्राज्य का एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र बना था, जहाँ से नमक तैयार करके पूरे भारत में भेजा जाता था।

15. निम्नलिखित में से किस नेता ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर आधारित फिल्म हेतु भारतीय राष्ट्रीय सेना से सम्बंधित फुटेज तस्करी के माध्यम से प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ?

Correct Answer: (c) सरदार वल्लभ भाई पटेल
Solution:

सरदार वल्लभ भाई पटेल ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पर आधारित फिल्म हेतु भारतीय राष्ट्रीय सेना से सम्बन्धित फुटेज तस्करी के माध्यम से प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। लौह पुरुष तथा सरदार की उपाधि से विभूषित वल्लभ भाई पटेल का जन्म गुजरात के नाडियाल नामक स्थान पर हुआ था।

इन्होंने खेड़ा सत्याग्रह से राजनीतिक जीवन प्रारम्भ करते हुए अनेक आंदोलनों में हिस्सा लिया था। 1933 में विठ्ठल भाई पटेल की संपत्ति के मामले में वल्लभ भाई पटेल और सुभाष चन्द्र बोस के बीच कुछ समय के लिए तनाव दिखाई पड़ता है लेकिन कई वर्षों बाद 1946 ई. में इंडियन नेशनल आर्मी के सदस्यों की देश वापसी के वक्त पटेल ने उनका (INA) साथ देकर दोनों पक्षों के बीच चली आ रही कटुता को कुछ हद तक क्षतिपूर्ति की।

INA कई भारतीय भाषाओं में तथा कई फिल्मों का स्रोत या महत्वपूर्ण संदर्भ भी रहा है। 1950 में बिमल रॉय और आई एन ए के दिग्गज नजीर अहमद की फिल्म 'पहला आदमी' थी। 1950 में ही रमेश सहगल की हिंदी फिल्म 'समाधि' थी तथा यह फिल्म सिंगापुर में उस समय के आस-पास एक काल्पनिक नाटक थी। संगीत में आई एन ए का मार्चिंग गीत कदम कदम बढ़ाया जा ..... तब से भारत में एक प्रसिद्ध देशभक्ति गीत बन गया है।

16. निम्नलिखित में से कौन-सा पुर्तगाली रोमन कैथोलिक धर्म-प्रचारक (मिशनरी) था, जिसने कुछ प्राथमिक विद्यालयों और कुछ अनाथालयों को खोलने के क्षेत्र महत्वपूर्ण कार्य किया था?

Correct Answer: (b) रॉबर्ट-डि-नोबिल
Solution:पुर्तगाली रॉबर्ट-डि-नोबिल (1577-1656) ई. रोमन कैथोलिक धर्म-प्रचारक (मिशनरी) था, जिसने कुछ प्राथमिक विद्यालयों और कुछ अनाथालयों को खोलने के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया था। रॉबर्ट-डि-नोबिल दक्षिणी भारत में एक इतावली जेसुइट मिशनरी के रूप में आया था।

इन्होंने भारत के कई स्थानीय रीति-रिवाजों को अपनाते हुए ईसाई धर्म का प्रचार करने के लिए अनुकूलन (समायोजन) की एक नई पद्धति का प्रयोग किया एवं जो उनके विचार में ईसाई धर्म के विपरीत नहीं थे। ये 1605 ई. में पश्चिमी भारत के गोवा में पहुँचे थे।

केरल के कोचीन में थोड़े समय के प्रवास के बाद इन्होंने नवंबर 1606 ई.में तमिलनाडु के मदुरै में निवास किया। ये जल्द ही स्वयं को ज्ञान का शिक्षक कहने लगे तथा इन्होंने अपने शिक्षक शिवधर्म की सहायता से संस्कृत, तेलुगु और तमिल भाषाओं और साहित्य में महारत हासिल की।

उनकी पद्धति से उनके साथी जेसुइट्स और गोवा के आर्कबिशप क्रिसटोवाओं डी साई लिस्बोआ के बीच एक भयंकर विवाद खड़ा कर दिया। इस विवाद को पोप ग्रेगरी XV ने 31 जनवरी 1623 ई. को जारी किए गए संविधान रोमन सेडिस एंटिस्टेस के साथ सुलझाया गया।

17. निम्नलिखित में किसने बैरिस्टर बनने के लिए इंग्लैंड जाने से पहले मॉनियर विलियम्स को उनके संस्कृतअंग्रेजी शब्द कोश को तैयार करने में सहायता की थी?

Correct Answer: (c) श्यामजी कृष्ण वर्मा
Solution:कृष्ण वर्मा ने बैरिस्टर बनने के लिए इंग्लैण्ड जाने से पहले मॉनियर विलियम्स को उनके संस्कृत-अंग्रेजी शब्द कोश को तैयार करने में सहायता की थी। मॉनियर विलियम्स ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में भाषा विज्ञान (संस्कृत) के प्रोफेसर थे तथा इनका जन्म 1819 में बॉम्बे प्रेसीडेंसी में हुआ था।

1822 में ये शिक्षा प्राप्त करने इंग्लैण्ड चले गये। उन्होंने 1844 से 1858 तक ईस्ट इण्डिया कंपनी के कॉलेज में एशियाई भाषा (संस्कृत, फारसी आदि) सिखाया करते थे। श्यामजी कृष्ण वर्मा संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान थे। उनकी विद्वता से प्रभावित होकर मॉनियर विलियम्स ने उन्हें ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर बनने का प्रस्ताव भेजा था

जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया और संस्कृत के सहायक प्रोफेसर बनाये गये। मॉनियर विलियम्स द्वारा निर्मित 'संस्कृत अंग्रेजी' शब्दकोश पीटर्सबर्ग संस्कृत शब्दकोश पर आधारित था। यह 1872 ई. में प्रकाशित हुआ। बाद में इसका संशोधित संस्करण 1899 ई. में अर्नस्ट लेडमैन तथा कार्ल कैपेलर ने प्रकाशित करवाया था।

18. बंकिमचंद्र चट्टोपाध्या द्वारा रचित आनंदमठ निम्नलिखित में किस से संबंधित है?

Correct Answer: (c) संन्यासी विद्रोह
Solution:

बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित उपन्यास 'आनन्दमठ' संन्यासी विद्रोह पर आधारित है। इस उपन्यास में राष्ट्रगीत वंदेमातरम दिया गया है। संन्यासी विद्रोह बंगाल में 1763 से 1800 ई. के मध्य हुआ था।

यह विद्रोह 1770 ई. में बंगाल में आये भीषण अकाल के पश्चात् अधिक उम्र हो गया था यद्यपि विद्रोह का तात्कालिक कारण हिंदुओं और मुसलमानों दोनों के पवित्र स्थानों हेतु जाने वाले तीर्थयात्रियों पर अंग्रेजों द्वारा लगाए गए प्रतिबंध थे। ए.एन. चन्दर ने इस विद्रोह का विस्तृत अध्ययन किया था। उन्होंने संन्यासी विद्रोह को सात चरणों (1763 से लेकर 1800) में विभाजित किया था।

इसमें तीन प्रकार के लोग शामिल थे प्रथम - मुगल कालीन बेरोजगार सैनिक, द्वितीय फकीर, मदारी एवं बरहाना जातियों के किसान एवं फकीर तथा तृतीय बंगाल बिहार के कारीगर। इसके प्रमुख नेताओं में मजनूँशाह, मूसाशाह, चिरागअली, भवानी पाठक आदि थे। इसे फकीरों का विद्रोह भी कहा जाता है।

19. 1926-27 में एक विधायक के रूप में जी.डी. बिरला ने किस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था?

Correct Answer: (a) नेशनलिस्ट पार्टी
Solution:

पं. मदन मोहन मालवीय ने लाला लाजपत राय के सहयोग से सन् 1926 ई. के लगभग नेशनलिस्ट पार्टी का गठन किया था।

1926 में विधान परिषद् के चुनाव होने वाले थे जिसमें स्वराज पार्टी के साथ नेशनलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार भी भाग ले रहे थे। अतः 1926-27 के चुनाव में नेशनलिस्ट पार्टी के टिकट पर एक विधायक के रूप में जी.डी. बिड़ला ने चुनाव लड़ा था।

20. निम्नलिखित में से किसने 1852 ई. में विधवा- पुनर्विवाह की समर्थन करने के लिए गुजराती भाषा में 'सत्य प्रकाश' प्रारम्भ किया था?

Correct Answer: (b) करसनदास मुल्जी
Solution:

करसनदास मुल्जी ने 1852 ई.में विधवा-पुनर्विवाह का समर्थन करने के उद्देश्य से गुजराती भाषा में 'सत्य प्रकाश' समाचार पत्र का प्रकाशन किया था। बम्बई के बुद्धिवर्द्धक संघ से जुड़े करसनदास मुल्जी का झुकाव पश्चिमी सभ्यता की तरफ कम था।

वे वैष्णव धर्मानुयायी थे। उन्होंने अपनी पत्रिका 'सत्य प्रकाश' में सामाजिक बुराईयों पर कई लेख लिखें। उन्होंने 60-65 वर्ष के बुजुर्गों द्वारा कन्या विक्रय प्रथा के अंतर्गत विवाह करने का विरोध किया तथा स्त्री शिक्षा का प्रचार करने के साथ-साथ स्त्री-पुरुष बराबरी का समर्थन किया।