Solution:दिल्ली सल्तनत का सुल्तान मुहम्मद बिन तुगलक बाहरी विश्व के लोगों के साथ करीबी कूटनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक सम्पर्क का पक्षधर था।
मु.बिन तुगलक प्रथम सुल्तान था जिसने चीन इराक, मिस्र एवं सीरिया आदि देशों के साथ वैदेशिक सम्बन्ध स्थापित कर राजदूतों का आदान-प्रदान किया और एशियाई एवं अफ्रीकी देशों के साथ सांस्कृतिक सम्बन्धों को आरम्भ किया 1341 ई. में इसके दरबार में चीन के सम्राट तोगर तिमुर ने भी एक शिष्ट मण्डल बौद्ध मंदिरों को देखने व उनके रख-रखाव हेतु भेजा था।